Latest Updates
-
Akshaya Tritiya Vrat Katha: अक्षय तृतीया के दिन जरूर पढ़ें यह कथा, मिलेगा मां लक्ष्मी का आशीर्वाद -
Parshuram Jayanti 2026 Wishes: अधर्म पर विजय...इन संदेशों के साथ अपनों को दें परशुराम जयंती की शुभकामनाएं -
Akshaya Tritiya 2026 Wishes: सोने जैसी हो चमक आपकी...अक्षय तृतीया पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Akshaya Tritiya Wishes For Saasu Maa: सासु मां और ननद को भेजें ये प्यार भरे संदेश, रिश्तों में आएगी मिठास -
Aaj Ka Rashifal 19 April: अक्षय तृतीया और आयुष्मान योग का दुर्लभ संयोग, इन 2 राशियों की खुलेगी किस्मत -
Akshaya Tritiya 2026 Upay: अक्षय तृतीया पर करें ये 5 उपाय, मां लक्ष्मी की कृपा से सुख-संपत्ति में होगी वृद्धि -
World Liver Day 2026: हर साल 19 अप्रैल को क्यों मनाया जाता है विश्व लिवर दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और थीम -
Nashik TCS Case: कौन है निदा खान? प्रेग्नेंसी के बीच गिरफ्तारी संभव या नहीं, जानें कानून क्या कहता है -
कश्मीर में भूकंप के झटकों से कांपी धरती, क्या सच हुई बाबा वेंगा की खौफनाक भविष्यवाणी? -
चेहरे से टैनिंग हटाने के लिए आजमाएं ये 5 घरेलू उपाय, मिनटों में मिलेगी दमकती त्वचा
Ruturaj Gaikwad Love Story: लेडी लक ने दिखाया कमाल, शादी के एक साल के अंदर मिली CSK की कमान
Ruturaj Gaikwad Ki Love Story: आईपीएल का सीजन शुरू होने वाला है। मगर उससे पहले ही एक बड़ी खबर ने क्रिकेटप्रेमियों को हैरान कर दिया। धोनी के फैंस अब भी हैरान हैं। दरअसल आईपीएल की सर्वश्रेष्ठ टीमों में से एक चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एम एस धोनी की जगह ऋतुराज गायकवाड़ करते नजर आएंगे। आईपीएल ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म X पर सभी टीमों के कप्तान ट्रॉफी के साथ ग्रुप फोटो में नजर आ रहे हैं। इसमें CSK के कप्तान के तौर पर गायकवाड़ दिख रहे हैं। गौरतलब है कि साल 2020 में ऋतुराज ने चेन्नई सुपर किंग्स के लिए डेब्यू किया था।
ऋतुराज गायकवाड़ की पर्सनल लाइफ की बात करें तो पिछले ही साल वो शादी के बंधन में बंधे थे। गौरतलब है कि उन्होंने 3 जून 2023 को उत्कर्षा पवार से शादी की थी। आइये ऋतुराज गायकवाड़ और उनकी पत्नी उत्कर्षा पवार की लव स्टोरी और उनके जीवन के बारे में जानने की कोशिश करते हैं।

कौन हैं उत्कर्षा पवार? (Ruturaj Gaikwad Ki Wife Utkarsha Pawar Kaun Hai)
ऋतुराज गायकवाड़ के साथ 3 जून को उत्कर्षा पवार के साथ सात फेरे लिए। बहुत कम लोगों को इस बात की जानकारी है कि उत्कर्षा खुद एक क्रिकेटर हैं। उत्कर्षा महाराष्ट्र महिला क्रिकेट टीम की तरफ से खेल चुकी हैं। उत्कर्षा का बचपन से ही खेलों की तरफ रुझान रहा है। वो महाराष्ट्र अंडर-19 टीम में साल 2012-13 और साल 2017-18 सत्र का हिस्सा रहीं। उनका सिलेक्शन महाराष्ट्र की सीनियर टीम में भी हुआ था। वो बतौर ऑलराउंडर टीम में अपनी भूमिका निभाती हैं। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, वह वर्तमान में पुणे में स्वास्थ्य विज्ञान संस्थान (INFS) से शिक्षा प्राप्त कर रही हैं।
गर्लफ्रेंड से बनीं पत्नी और चमका दी किस्मत
उत्कर्षा और ऋतुराज ने एक दूसरे को डेट किया। वो काफी समय से रिलेशनशिप में रहें। इसके बाद महाबलेश्वर, महाराष्ट्र में परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में शादी का आयोजन किया गया। गौरतलब है कि ऋतुराज ने आईपीएल 2023 में चेन्नई सुपर किंग्स के लिए शानदार प्रदर्शन किया था। उन्होंने 16 मैचों में 590 रन बनाए थे। इस सीजन में ऋतुराज का बेस्ट स्कोर 92 रन का रहा था। इस टूर्नामेंट में एक शतक भी उनके नाम रहा। ऋतुराज ने आईपीएल का 16वां सीजन खत्म होने के बाद ही उत्कर्षा के बारे में अपने फैंस को जानकारी दी थी। अब आईपीएल 2024 के शुरू होने से पहले टीम की कप्तानी मिलने के साथ एक शानदार खुशखबरी मिल गयी है। लोग इसे लेडी लक भी मान रहे हैं।
ऋतुराज के लिए बड़ा चैलेंज (CSK New Captain Rururaj Gaikwad)
महेंद्र सिंह धोनी की जगह ले पाना मुश्किल है लेकिन उम्मीद कर सकते हैं कि ऋतुराज उनकी निगरानी में खुद को कप्तान के तौर पर निखार पाएं और टीम को ट्रॉफी तक ले जा पाएंगे।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











