Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Pat Cummins Wife: आईपीएल इतिहास के दूसरे सबसे महंगे खिलाड़ी की पत्नी है बेहद खूबसूरत, ये तस्वीरें हैं इसकी गवाह
IPL Auction 2024: Pat Cummins World Most Expensive Player Wife Becky Boston: क्रिकेट विश्व कप में ऑस्ट्रेलिया टीम की जीत के बड़े नाम रहे पैट कमिंस के लिए साल 2023 का अंत भी अच्छे नोट पर हो रहा है।
आज चल रहे इंडियन प्रीमियर लीग ऑक्शन में उन्हें अब तक की दूसरे सबसे बड़ी राशि में उन्हें खरीदा गया है। गौरतलब है कि सनराइजर हैदराबाद ने उन्हें 20.5 करोड़ की बड़ी राशि देकर खरीदा है। आपको बता दें कि ये इस साल ही नहीं बल्कि आईपीएल के इतिहास की दूसरी सबसे महंगी डील हुई है।

पैट कमिंस भारत में विश्व कप 2023 की जीत के बाद काफी फेमस हुए और सोशल मीडिया पर उनकी फैन फॉलोइंग में जबर्दस्त इजाफा हुआ। उनकी तेजतर्रार गेंदबाजी और हैंडसम लुक के साथ साथ उनकी लव लाइफ के चर्चे भी सुर्ख़ियों का हिस्सा बने।
अपनी पत्नी बेकी बोस्टन का साथ उनका रिश्ता सभी को कपल गोल्स दे रहा है। जानते हैं आईपीएल इतिहास के सबसे महंगे खिलाड़ी पैट कमिंस की लव लाइफ और करियर की सफलता में साथ देने वाली बेकी बोस्टन के बारे में।
साल 2022 में रचाई थी शादी

पैट कमिंस और बेकी बोस्टन वर्ष 2013 से एक दूसरे को जानते हैं। वो पहले दोस्त थे और फिर दोस्त से पार्टनर बनें। अक्टूबर 2021 में उन्होंने अपने बेटे एल्बी को जन्म दिया। पैट कमिंस बताते हैं कि वह लंबे समय से बेकी से शादी करना चाहते थे लेकिन कोरोना के कारण इसमें देरी हुई। अंतत: अगस्त 2022 में अपने छोटे से बेटे, परिवार, करीबी दोस्तों और ऑस्ट्रेलियाई टीम के सदस्यों की मौजूदगी में वे विवाह सूत्र में बंधे।
कौन है पैट कमिंस की पत्नी बेकी बोस्टन?

आपको यह जानकर हैरानी होगी कि बेकी ऑस्ट्रेलियन नहीं बल्कि इंग्लैंड की है। हालांकि वो लंबे समय से सिडनी में रह रही हैं। वह पेशे से इंटीरियर डिज़ाइनर हैं। वो बताती हैं कि कमिंस ने उन्हें एक पिकनिक स्पॉट पर घुटनों के बल पर आकर शादी के लिए प्रपोज़ किया था।
कैसे मिले थे दोनों पैट कमिंस और उनकी पत्नी बेकी?

पैट और बकी सिडनी के एक बार में मिले थे। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई और फिर वे कुछ खाने मैकडोनाल्डस गए थे। कम्मिंस ने उस समय बेकी को अपने क्रिकेटर होने की बात नहीं बताई थी। दोस्ती का यह रिश्ता एक कदम आगे बढ़ा और दोनों रोमांटिक रिलेशनशिप में आएं। पिछले 10 वर्षों में बेकी ने पैट के करियर के हर उतार चढ़ाव में उनका साथ दिया और वे बेकी का शुक्रिया अदा करना नहीं भूलते।




Photo Credit: https://www.instagram.com/becky_cummins?igshid=MTNiYzNiMzkwZA==
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications