Latest Updates
-
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व -
Global Handwashing Day 2026: इस बार किस थीम के साथ मनाया जा रहा है यह दिन? जानें हाथ धोने का सही तरीका
पीरियड्स के दौरान सेक्स करना चाहिए या नहीं? कपल्स के 5 सबसे बड़े सवालों के जवाब यहां जानें!
Physical Relationship During periods: हर रिश्ते में शारीरिक नजदीकियां प्यार और समझदारी की गहराई को दर्शाती हैं। पति-पत्नी हों या कपल्स उनके बीच में फिजिकल रिलेशन होना नेचुरल है। ये आदमी और औरत दोनों की शारीरिक जरूरत होती है लेकिन महिलाओं के लिए महीने के वो 5 से 7 दिन थोड़े मुश्किलों भरे होते हैं जब उन्हें पीरियड्स आते है। पीरियड्स के दौरान फिजिकल रिलेशन बनाने को लेकर 90% कपल्स कपल्स असमंजस में रहते हैं।
कई कपल्स के मन में यह सवाल जरूर आता है कि क्या इस दौरान सेक्स करना सही है या नहीं? क्या ये स्वास्थ्य के लिए सुरक्षित है? क्या इससे किसी भी तरह का नुकसान हो सकता है? आइए आज हम ऐसी ही सवालों के बारे में जानते हैं और उनके जवाब देते हैं।
1. क्या पीरियड्स में सेक्स करना सुरक्षित होता है?
हां, मेडिकल साइंस के अनुसार पीरियड्स के दौरान सेक्स करना स्वास्थ्य की दृष्टि से सुरक्षित हो सकता है, बशर्ते साफ-सफाई और दोनों की सहमति हो। हाइजीन का खास ध्यान रखना जरूरी है क्योंकि इस दौरान संक्रमण का खतरा थोड़ा बढ़ सकता है।

2. क्या इस दौरान गर्भधारण हो सकता है?
हालांकि ये सभी के लिए संभव नहीं है, लेकिन कुछ केस में गर्भधारण संभव है। दरअसल कुछ महिलाओं की ओवुलेशन साइकिल छोटी होती है, जिससे स्पर्म के जिंदा रहने के दौरान ओवुलेशन हो सकता है। इसलिए अगर गर्भधारण नहीं चाहते हैं तो सुरक्षित यौन संबंध जरूरी है।
3. क्या पीरियड्स में सेक्स से संक्रमण का खतरा होता है?
हां, इस समय सर्विक्स थोड़ा खुला होता है, जिससे बैक्टीरिया आसानी से अंदर जा सकते हैं। इसके अलावा, ब्लड भी बैक्टीरिया के विकास को बढ़ावा देता है। इसलिए हमेशा साफ-सफाई रखें और कंडोम का इस्तेमाल करें।
4. क्या यह धर्म या समाज के खिलाफ है?
कुछ संस्कृतियों और धर्मों में पीरियड्स के दौरान सेक्स को वर्जित माना गया है, लेकिन यह पूरी तरह व्यक्ति की सोच और मान्यताओं पर निर्भर करता है। मेडिकल साइंस इसे नैचुरल मानता है, बशर्ते दोनों पार्टनर की रजामंदी हो।

5. क्या महिलाओं को इस दौरान दर्द या असहजता महसूस होती है?
हर महिला की बॉडी अलग होती है। कुछ महिलाओं को इस दौरान दर्द, थकान और मूड स्विंग्स होते हैं, ऐसे में सेक्स उन्हें असहज कर सकता है। वहीं, कुछ महिलाओं को इससे राहत भी मिलती है। इसलिए जरूरी है कि पति-पत्नी के बीच खुलकर संवाद हो।



Click it and Unblock the Notifications
