Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Pre Karwa Cahuth Dating Ideas: करवाचौथ पर ऐसे प्लान करें बीवी के लिए डेट, यकीन मानिए वो हो जाएंगी आपकी फैन!
Pre Karwa Cahuth Dating Ideas : हर साल महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत करती हैं। इस साल करवा चौथ का व्रत 1 नवंबर को मनाया जाएगा।
ऐसे में अगर पत्नी आपके लिए पूरे दिन भूखी-प्यासी रहकर व्रत रख सकती हैं, तो पति भी अपनी वाइफ को इस मौके पर खास महसूस करवाने के लिए करवाचौथ से एक दिन पहले वाइफ को खास महसूस करवाने के लिए डेट पर लेकर जा सकते हैं और सरप्राइज प्लान कर सकते हैं। आज यहां हम आपको ऐसी 6 प्री करवा चौथ डेटिंग आइडियाज बता रहे हैं, जिनसे आप अपनी खूबसूरत वाइफ को स्पेशल फील करवा सकते हैं।

मून लाइट पिकनिक
अपने पार्टनर की फेवरेट डिशेज के साथ आप पिकनिक बास्केट पैक करें और किसी स्थानीय पार्क या ऐसी जगह जाएं। जहां से आप खुला आसमान और चांद की खूबसूरती निहार सके। एक कंबल बिछाएं और साथ में चांदनी रात के साथ खाने का आनंद लें। जैसे अगर आप जयपुर जैसे शहर में हैं, तो आप नाहरगढ़ जाकर मून लाइट पिकनिक का लुत्फ उठा सकते हैं।

स्टारगेजिंग
करवाचौथ पर आप आसमान में चांद के साथ तारों को ढूंढकर भी आकाश के खूबसूरत नजारा निहार सकते हैं। यदि आपके पास दूरबीन की सुविधा है, या यहां तक कि रात के आकाश का स्पष्ट दृश्य भी है, तो करवा चौथ के लिए तारे देखना एक सुंदर और रोमांटिक चीज हो सकती है। अगर राजस्थान के जैसलमेर या मध्यप्रदेश के नेशनल कान्हा पार्क जैसी जगह पर स्टारगेजिंग यानी तारों की छांव देख सकते हैं।
कैंडल नाइट डिनर
घर पर एक विशेष भोजन पकाकर एक आरामदायक और अंतरंग माहौल बनाएं। अधिक रोमांटिक स्पर्श के लिए भोजन क्षेत्र को मोमबत्तियों और फूलों से सजाएँ।
मूनलाइट बीच वॉक
यदि आप तटीय इलाकों के आस पास हैं, तो चांदनी समुद्र तट की सैर अविश्वसनीय रूप से रोमांटिक हो सकती है। लहरों की आवाज़ और रात की शांति का आनंद के साथ आप अपनी इस डेट को शानदार और यादगार बना सकते हैं।

मूवी स्क्रीनिंग
प्री डेटिंग के लिए आप अपने पार्टनर की पसंदीदा फिल्म के साथ एक आउटडोर या इनडोर मूवी स्क्रीनिंग की व्यवस्था भी कर सकते हैं। कुछ पॉपकॉर्न, स्नैक्स तैयार करें और प्राइवेट सिनेमा के अनुभव का आनंद लेते हुए आप अपने पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम स्पेंड करें।

लॉन्ग ड्राइव
लॉन्ग ड्राइव एवरग्रीन आइडिया है। कोई भी ऑकेजन क्यों न हो अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराने के लिए लॉन्ग ड्राइव पर जा सकते हैं। पूरे रास्ते रोमाटिंक गानों के जरिए अपने फीलिंग्स का अहसास करवा सकते हैं।
याद रखें कि करवा चौथ पर अपने पार्टनर को प्यार और दुलार का एहसास कराना सबसे महत्वपूर्ण बात है। आप जो भी प्लान करें उससे अपने पार्टनर को स्पेशल फील कराएं।



Click it and Unblock the Notifications
