Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Karwa Chauth Gifts for Saas: करवा चौथ पर सास को दें खास उपहार, मिलेगा आशीर्वाद और रिश्ते में आएगी मधुरता
Karwa Chauth Gifts for Saas: करवा चौथ का व्रत हिंदू धर्म के प्रमुख व्रतों में से एक है। यह कठिन व्रत होता है, क्योंकि इसे निर्जला (बिना पानी और भोजन) रखा जाता है। इस दिन सास को उपहार देने की परंपरा है।
हम आपको बताएंगे कि करवा चौथ पर सास को कौन से उपहार दिए जा सकते हैं, जो शुभ माने जाते हैं और सास-बहू के रिश्ते को और भी मजबूत बनाते हैं।

करवा चौथ का महत्व और तिथि
हर साल कार्तिक मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ का व्रत किया जाता है। इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और परिवार की सुख-समृद्धि के लिए व्रत रखती हैं। इसके अलावा, बहू द्वारा सास को उपहार देना भी एक परंपरा है। आइए जानें कि करवा चौथ पर सास को कौन-कौन से उपहार दिए जा सकते हैं।
करवा चौथ 2024 का शुभ मुहूर्त (Karwa Chauth Ka Muhurat)
इस साल करवा चौथ 19 अक्टूबर को शाम 6:16 बजे से शुरू होकर 20 अक्टूबर को दोपहर 3:46 बजे तक चलेगा। व्रत 20 अक्टूबर को रखा जाएगा। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 5:45 से 7:04 बजे तक रहेगा, और चंद्रोदय का समय शाम 7:54 बजे होगा।
सास के लिए उपहार (Karwa Chauth Gifts for Mother in Law)
1. सोने या चांदी के आभूषण: आप सास को पायल, बिछिया, गले की चेन या कंगन जैसे सोने या चांदी के आभूषण उपहार में दे सकते हैं। यह बहुत ही शुभ माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार, चांदी चंद्र और शुक्र से जुड़ी होती है, जबकि सोने से बृहस्पति का प्रभाव मजबूत होता है।
2. श्रृंगार की वस्तुएं: सास को चूड़ी, बिंदी, मेहंदी, काजल जैसी श्रृंगार की चीजें देना भी अच्छा माना जाता है। इससे महिलाओं को अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। इसके साथ आप उनकी पसंद की साड़ी या सूट भी उपहार में दे सकते हैं।
3. स्वास्थ्य और सुख-समृद्धि के प्रतीक: सास के स्वास्थ्य का ख्याल रखते हुए आप उन्हें ड्राई फ्रूट्स, जैसे बादाम आदि भी दे सकते हैं। यह उपहार उनके लिए प्रसन्नता का कारण बनेगा। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, सास को बादाम देने से घर में सुख-समृद्धि का वास होता है।
करवा चौथ के दिन इन खास उपहारों के जरिए आप सासू मां का आशीर्वाद पा सकते हैं और सास-बहू के रिश्ते को और भी मधुर बना सकते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications