Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Karwa Chauth 2025: करवा चौथ पर सास को क्या दिया जाता है? यहां देखें पूरी लिस्ट
Karwa Chauth Gift For Mother In Law: करवा चौथ हिंदू धर्म का एक महत्वपूर्ण व्रत है, जो हर साल कार्तिक मास की कृष्ण पक्ष की चतुर्थी को मनाया जाता है। इस साल 2025 में करवा चौथ 10 अक्टूबर (शुक्रवार) को है। इस दिन विवाहित महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के निर्जला उपवास करती हैं। लेकिन इस व्रत में सिर्फ पति-पत्नी ही नहीं, बल्कि सास-बहू का रिश्ता भी बहुत खास महत्व रखता है।
इस दिन सास अपनी बहू को सरगी देती है, वहीं बहू भी अपनी सास को कुछ उपहार देती है, जिसे बयाना कहा जाता है। कहते हैं कि इसके बिना करवा चौथ अधूरा माना जाता है। यह एक बहू का अपनी सास के प्रति प्रेम और सम्मान का प्रतीक माना जाता है। बदले में सास भी बहू को सदा सौभाग्यवती होने का आशीर्वाद देती हैं। तो आइए, जानते हैं कि करवा चौथ पर सास को क्या-क्या दिया जाता है -

बायना या पूजा की थाली
करवा चौथ पर बहू अपनी सास को बायना की थाली देती है। यह थाली सास को व्रत की पूजा से पहले दी जाती है। इसमें पारंपरिक रूप से ये चीजें रखी जाती हैं -
मिठाई (खासकर मठरी, पुए या लड्डू)
सूखे मेवे
रोली, चावल, दीपक
नारियल
पैसे
कपड़ा
श्रृंगार का सामान
करवा चौथ का पर्व सौभाग्य और सुहाग से जुड़ा है, इसलिए इस दिन सास को 16 श्रृंगार की वस्तुएं देना शुभ माना जाता है। ऐसा करने से अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। आप अपनी सास को एक मेकअप किट बनाकर दे सकती हैं। इसमें बिंदी, चूड़ी, सिंदूर, काजल, बिछिया, बाली, कंघी, मेहंदी, महावर, लिपस्टिक, नेलपॉलिश, रबर बैंड आदि शामिल करें। इसके अलावा, चांदी की पायल, बिछिया और साड़ी भी दी जाती है।

सोने या चांदी के गहने
अगर आप करवा चौथ पर अपनी सास को कुछ खास देना चाहती हैं, तो अपने सामर्थ्य के अनुसार सोने या चांदी के गहने दे सकती हैं। यह बहुत शुभ माना जाता है और इससे आपके रिश्ते में मधुरता आएगी। आप उन्हें गले का हार, मंगलसूत्र का पेंडेंट, झुमका, अंगूठी, पायल या बिछिया जैसी चीजें दे सकती हैं।
मिठाई या ड्राई फ्रूट
कोई भी त्यौहार मिठास के बिना अधूरा होता है। करवा चौथ पर आप अपनी सास को मिठाई, ड्राई फ्रूट्स या फल भेंट कर सकती हैं। आप इन चीजों को थाली में सजाकर सास को दे सकती हैं। यह उन्हें बहुत पसंद आएगा।
साड़ी या सूट
करवा चौथ पर आप अपनी सास को साड़ी या सूट गिफ्ट कर सकती हैं। खासतौर पर, इस दिन लाल या हरे रंग के कपड़े देना बहुत शुभ माना जाता है। इससे आपको सास का स्नेह और आशीर्वाद मिलेगा। आप अपनी सास की पसंद का ध्यान रखते हुए उन्हें एक सुंदर साड़ी या सूट गिफ्ट कर सकती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
