Latest Updates
-
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व
Karwa Chauth के दिन हस्बैंड-वाइफ शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? Intimacy के क्या हैं नियम
Karwa Chauth Husband Wife Intimacy Niyam: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र और दांपत्य जीवन की खुशहाली के लिए निर्जला रखा जाता है। आज यानी 10 अक्टूबर को महिलाओं ने अपने पति की लंबी उम्र के लिए करवा चौथ का व्रत रखा है। आमतौर पर कहा जाता है कि ये दिन पति-पत्नी के लिए बहुत खास होता है। ऐसे में इस दिन को लेकर ये भी कहा जाता है कि इस दिन पति-पत्नी के बीच नजदीकियां बढ़ती हैं।
यही वजह है कि कई महिलाएं यह सवाल करती हैं कि क्या व्रत के दौरान पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या इससे व्रत टूट जाएगा। अगर आपके भी कुछ ऐसे सवाल हैं तो आइए इनके जवाब जान लेते हैं।
करवा चौथ व्रत का महत्व
करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए अत्यंत खास माना जाता है। यह व्रत पति की लंबी उम्र, उनके स्वास्थ्य और दांपत्य जीवन की सुख-समृद्धि के लिए रखा जाता है। करवा चौथ का पर्व न केवल आस्था और भक्ति का प्रतीक है, बल्कि यह पति-पत्नी के बीच प्रेम और विश्वास को भी मजबूत करता है।

इस दिन महिलाएं पूरे दिन निर्जला उपवास करती हैं और रात में चांद को देखकर व्रत खोलती हैं। व्रत के दौरान सरगी से लेकर पूजा की सारी रस्में निभाई जाती हैं, जो परिवार और रिश्तों में अपनापन और मिठास लाती हैं। करवा चौथ का महत्व केवल व्रत रखने में नहीं, बल्कि श्रद्धा, धैर्य और परिवार के प्रति समर्पण में भी है। यह व्रत महिलाओं की धैर्य, समर्पण और प्यार का प्रतीक बनकर उनके जीवन में खुशियों और सौभाग्य की वृद्धि करता है।
क्या करवा चौथ के दिन संबंध बनाना चाहिए?
इस बात में कोई दो राय नहीं है कि करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के लिए खास होता है। मगर ये कि इस दिन दोनों के बीच में शारीरिक संबंध बनाना धार्मिक रूप से सही है ये एक बड़ा सवाल है। धार्मिक दृष्टिकोण से देखा जाए तो ये व्रत भक्ति, आस्था और प्रेम का प्रतीक है। वहीं शारीरिक संबंध बनाना विलासिता का प्रतीक है। शास्त्रों में कहा गया है कि किसी भी व्रत के दिन शारीरिक संबंध नहीं बनाने चाहिए। ये व्रत शुभता से जुड़ा होता है तो ऐसे में इस दिन संभोग करना व्रत का उल्लंघन माना जाता है।
क्या कहता है आधुनिक दृष्टिकोण
अब ये जान लेते हैं कि आधुनिक दृष्टिकोण क्या कहता है। आज के समय के साथ चलने वाले और नई सोच रखने वाले मानते हैं कि अगर पति-पत्नी की रजामंदी से शारीरिक संबंध बनाए जाएं तो इसमें कोई रोक नहीं है। मगर पूरा दिन निर्जला व्रत रखने की वजह से शरीर की सारी ऊर्जा खत्म हो जाती है तो ऐसे में महिला की तबीयत बिगड़ सकती है और थकान हो सकती है। इस वजह से अगर करवा चौथ व्रत के दिन शारीरिक संबंध न बनाएं तो अच्छा ही है।



Click it and Unblock the Notifications