Latest Updates
-
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल -
अक्षय आंवला नवमी 2026: कब है, पूजा विधि, शुभ महत्व और क्या करें? गौरदास जी महाराज से जानें -
देव प्रबोधिनी एकादशी 2026: 20 या 21 नवंबर को रखा जाएगा व्रत? गौरदास जी महाराज से जानें सही तिथि और महत्व -
कौन हैं ‘Gen Z बाबा' शाश्वत आचार्य महाराज? 19 साल की उम्र में सोशल मीडिया पर छाए वृंदावन के युवा कथावाचक -
छठी मैया और सूर्य देव की पूजा क्यों की जाती है? जानें छठ महापर्व से जुड़ी पौराणिक कथाएं -
छठ महापर्व 2026: छठी मैया को अति प्रिय है पारंपरिक कसार प्रसाद, जानें बनाने की आसान रेसिपी -
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र
Physical Relation In Karwa Chauth: करवा चौथ का व्रत सुहागिन महिलाओं के लिए बेहद खास माना जाता है। इस दिन महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र और सुखी वैवाहिक जीवन के लिए निर्जला व्रत रखती हैं। शाम को चंद्रमा के दर्शन और पूजा करने के बाद व्रत खोला जाता है। चांग के अनुसार, हर साल कार्तिक महीने के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को करवा चौथ मनाया जाता है। इस साल करवा चौथ 29 अक्टूबर 2026, गुरुवार को है। हिंदू धर्म में करवा चौथ को पति-पत्नी के प्रेम, विश्वास और समर्पण से जोड़कर देखा जाता है। करवा चौथ पर्व को लेकर कई तरह की धार्मिक मान्यताएं भी प्रचलित हैं। इस दिन कई तरह के नियमों का पालन करने की सलाह दी जाती हैऐसे में कई लोगों के मन में यह सवाल रहता है कि क्या करवा चौथ की रात पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? ऐसे में, शास्त्र क्या कहते हैं आइए जानते हैं -

क्या है धार्मिक मान्यता?
विवाह के बाद पति-पत्नी के बीच शारीरिक संबंध वैवाहिक जीवन का एक महत्वपूर्ण हिस्सा होते हैं। हालांकि, हिंदू धर्म में अलग-अलग धार्मिक अवसरों पर कुछ नियमों का पालन करने की मान्यता है। करवा चौथ पर महिलाएं अपने पति की लंबी उम्र के लिए व्रत रखती हैं और पूरे दिन पूजा-पाठ व धार्मिक नियमों का पालन करती हैं। इसी वजह से इस दिन संयम बरतने की सलाह दी जाती है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, व्रत के दौरान मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखना महत्वपूर्ण माना जाता है।
करवा चौथ पर शारीरिक संबंध बनाना सही है या गलत?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ के दिन व्रत रखने वाले व्यक्ति को संयम और नियमों का पालन करना चाहिए। करवा चौथ का व्रत केवल भूखे-प्यासे रहने तक सीमित नहीं है, बल्कि इसे संयम और तपस्या का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन महिलाएं करवा माता की पूजा करती हैं और चंद्रदेव को अर्घ्य देकर अपने पति की लंबी उम्र की कामना करती हैं। ऐसी मान्यता है कि व्रत के दौरान मन और इंद्रियों पर नियंत्रण रखना भी जरूरी होता है। ऐसे में, करवा चौथ की रात पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने से बचने की सलाह दी है। इस दिन काम-क्रीड़ा से दूर रहकर व्रत के नियमों का पालन करना चाहिए।
करवा चौथ पर पति-पत्नी को क्या करना चाहिए?
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, करवा चौथ का व्रत पति-पत्नी के रिश्ते में प्रेम, विश्वास और समर्पण का प्रतीक माना जाता है। मान्यता है कि इस व्रत की पवित्रता बनाए रखने के लिए पति-पत्नी को इस दिन पूर्ण संयम का पालन करना चाहिए। इस दिन मन को शांत रखते हुए पूजा-पाठ और व्रत के नियमों पर ध्यान देने की सलाह दी जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
