Latest Updates
-
तिरुपरनकुंद्रम की पहाड़ी पर दीपथून में क्यों जला कार्तिगई दीपम? जानें पूरा इतिहास और महत्व -
टॉयलेट में ज्यादा समय बिताने की आदत बन सकती है पाइल्स की वजह! डॉक्टर से जानें बचाव और सही इलाज -
कालभैरव जयंती 2026 कब है? जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
चारों धाम की यात्रा के बाद भी अधूरा है यह पुण्य! कार्तिक पूर्णिमा पर पुष्कर स्नान क्यों है जरूरी? -
देव दीपावली क्यों मनाई जाती है? जानें भगवान शिव के त्रिपुरासुर वध और देवताओं के धरती पर आगमन की कथा -
देवउठनी एकादशी 2026: भगवान विष्णु 118 दिन बाद जागेंगे, शुक्रवार को बन रहा दुर्लभ संयोग -
Dev Diwali 2026: 24 नवंबर को देवताओं की दिवाली, सर्वार्थ सिद्धि और शिव योग में इस समय करें दीपदान -
Baby Girl Names: तुलसी जी पर आधारित प्यारे नाम, जो बेटी को देंगे खास पहचान -
देवउठनी एकादशी व्रत कथा: क्यों खास है यह दिन? जानें बिना उपवास भगवान के दर्शन और एकादशी का महत्व -
सर्दियों में आंवला खाने के 5 फायदे, इम्यूनिटी से लेकर पाचन तक रखेगा सेहत का ख्याल
घर पर बुजुर्गों के लिए रखना चाहते हैं केयरटेकर तो इन बातों पर जरूर दें ध्यान
keep a care taker for the elderly at home- आज के वक्त में परिवार के सभी लोग अपने-अपने में बिजी रहते हैं, घर के बुजुर्गों को देखभाल उस तरह से नहीं हो पाती है, जैसे इस उम्र में आकर केयर की जरूरत होती है। इस उम्र में आकर आपके पैरेंट्स या फिर दादा-दादी को ज्यादा अंटेशन और ख्याल की जरूरत होती है। ऐसे में घर के बुजुर्गों के लिए केयर टेकर रखना प्रिफर कर रहे हैं।

अगर आप भी अपने घर के बड़ों के हेल्थ को ध्यान में रखकर उनके लिए नर्स रखना चाह रहे हैं तो यहां बताई गई बातों पर ध्यान देना बहुत जरूरी है।
घर के बुजुर्ग को केयरटेकर के लिए करें तैयार
घर के बुजुर्गो को लिए अगर आप केयर टेकर रखने वाले हैं तो आप सबसे पहले उनको इस बात के लिए तैयार करें। क्योंकि अक्सर ऐसा होता है कि बड़े बुजुर्ग परिवार के ही किसी सदस्य के साथ घूमना पसंद करते हैं या फिर खाना खाना। ऐसे में आप को उन्हें इस बारें में प्यार से समझाना होगा। और केयर टेकर से भी बात करवानी होगी। जब उनको तसल्ली हो जाए तब भी केयर टेकर घर पर बुलाएं।

केयर टेकर को मेडिकल ट्रीटमेंट से जुड़े काम आते हों
आपको ये भी देखना होगा कि केयर टेकर या नर्स को मेडिकल ट्रीटमेंट से जुड़े काम आते हों। साथ ही ये भी देखना होगा कि वो बुजुर्गों के साथ व्यवहार कैसे करते हैं। इससे आप केयर टेकर या नर्स के बिहेवियर का अंदाजा लगा सकते है।
केयर टेकर प्रोवाइडर कंपनी की रेटिंग जानें
आप इस बारें में सुनिश्चित करें कि जिस कंपनी से आप केयर टेकर को हायर कर रहे हैं वो कैसी है उसका फीडबैक कैसा है। इसके साथ ही इस बारें में पता करें कि अगर केयर टेकर जब छुट्टी पर होगा तब तब आपके घर के बुजुर्ग को कैसे खयाल रखा जाएगा।

केयर टेकर का बुजुर्गों के साथ व्यवहार
बड़े बुजुर्गों के टैकल करना आसान नहीं होता है वो इस ऊम्र में आकर एक छोटे से बच्चे जैस हो जाते हैं। आपको ये देखना होगा कि केयर टेकर या फिर नर्स आपके घर के बुजुर्ग को कैसे टैकल करते हैं। उनकी बातों को सुनना और ,समझना काफी जरूरी है। उलको इस बारें में भी जानकारी होनी चाहिए कि वो इमरजेंसी सिचुएशन को किस तरह से हैडिल करते हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
