Latest Updates
-
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी -
बरसात में इन 5 लोगों को गलती से भी नहीं खाना चाहिए दही, वरना बिगड़ सकती है सेहत -
Ravi Pradosh Vrat Katha: इस कथा के बिना अधूरा है रवि प्रदोष व्रत, जानें पूजा विधि, शुभ मुहूर्त और शिव आरती -
World Paper Bag Day 2026: कब और क्यों हुई पेपर बैग दिवस की शुरुआत? जानें इसका दिलचस्प इतिहास -
गलती से भी पास-पास न रखें मनी प्लांट और तुलसी का पौधा, वरना कंगाली के साथ आ जाएंगी ये 3 बड़ी मुसीबतें -
इस एक श्राप की वजह से अविवाहित कपल्स नहीं कर सकते जगन्नाथ मंदिर में दर्शन, आप भी जान लें रहस्य -
Varalakshmi Vrat के दिन लगेगा साल का आखिरी चंद्र ग्रहण, जानें क्या करें, क्या न करें और सूतक के नियम
Khushi Kapoor ने Vedang Raina संग रिलेशनशिप को ऑफिशियली किया कन्फर्म? लेटेस्ट पोस्ट से मिला हिंट
khushi kapoor relationships : बॉलीवुड में इन दिनों एक नई लव स्टोरी सुर्खियों में है, खुशी कपूर और वेदांग रैना की। श्रीदेवी और बोनी कपूर की छोटी बेटी खुशी कपूर को हाल ही में फिल्म नादानियां में देखा गया था, लेकिन इस बार वो अपने करियर नहीं बल्कि पर्सनल लाइफ को लेकर चर्चा में हैं। दरअसल, उन्होंने इंस्टाग्राम पर एक ऐसा हिंट दिया है जिससे फैंस उनके रिश्ते को लेकर कयास लगाने लगे हैं।
खुशी कपूर का नाम लंबे समय से एक्टर वेदांग रैना के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को अक्सर साथ स्पॉट किया गया है, लेकिन दोनों ने कभी अपने रिश्ते की पुष्टि नहीं की। हालांकि, हाल ही में खुशी कपूर ने कुछ फोटोज शेयर कीं, जिनमें वो भले ही अकेली नजर आईं, लेकिन उनकी एक एक्सेसरी ने सबका ध्यान खींच लिया। उन्होंने एक ऐसा पेंडेंट पहना था जिसमें "V ❤️ K" लिखा हुआ था। फैंस इसे वेदांग (V) और खुशी (K) का इशारा मान रहे हैं।

इस छोटे से जेस्चर ने सोशल मीडिया पर हलचल मचा दी है। कई लोग इसे कपल के रिश्ते का "इंस्टा ऑफिशियल" मान रहे हैं। वैसे, खुशी कपूर की बहन जाह्नवी कपूर ने भी कुछ समय पहले इसी तरह शिखर पहाड़िया के नाम वाला नेकलेस पहनकर संकेत दिया था। ऐसे में ये चर्चा और तेज हो गई है कि क्या खुशी भी अपनी बहन के नक्शेकदम पर चल रही हैं?
The Archies के सेट से शुरू हुई थी रिलेशनशिप
गौरतलब है कि खुशी और वेदांग की दोस्ती की शुरुआत ज़ोया अख्तर की फिल्म The Archies से हुई थी। यह फिल्म पिछले साल दिसंबर में नेटफ्लिक्स इंडिया पर रिलीज़ हुई थी, जिसमें अगस्त्या नंदा, सुहाना खान, मिहिर आहूजा और अन्य युवा कलाकारों ने भी काम किया था।
हालांकि, अभी तक दोनों ने अपने रिश्ते को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है, लेकिन सोशल मीडिया पर इनकी केमिस्ट्री और एक-दूसरे के प्रति इशारों ने फैंस को उत्साहित कर दिया है। अब देखना ये है कि क्या ये जोड़ी जल्द ही अपने रिश्ते को पब्लिकली स्वीकार करेगी या नहीं।



Click it and Unblock the Notifications