Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Kiss Day 2024: क्या आप जानते हैं होंठ, गाल और हाथ पर चूमने का मतलब, किस करते वक्त न करें ये गलतियां
Different types of kisses and their meanings : प्यार के इजहार का एक बेहद प्रचलित तरीका है Kiss। चाहें बड़े हो या बच्चे हम प्यार की अभिव्यक्ति के लिए चुंबन या Kiss को माध्यम बनाते हैं।
हर कोई किस (Kiss) करता है, बच्चे को करे या अपनी पार्टनर या पेट्स को। माथे, गाल और होठों पर सबसे ज्यादा किस करना पसंद करते हैं। चुंबन करना हर कोई जानता है लेकिन 'किस' करने का मतलब नहीं जानते। प्यार की भाषा को समझाने के लिए किस करने का मतलब जानना बहुत जरूरी है।
इस Kiss Day 2024 पर हम शरीर के अलग-अलग अंगों पर किस करने का मतलब समझाने की कोशिश करेंगे।

Lip Kiss का मतलब
आपके होंठ पर आपका अजीज ही किस करता है। शरीर के इस अंग पर उसी के किस किया जाता है, जिससे आप अथाह प्रेम करते हैं। या यूं कहे जिससे आपको सबसे ज्यादा प्रेम है, उसके होंठ पर किस करने से नहीं हिचकिचाते। होंठ पर चुंबन बेहद संवेदनशील होता है।
Kiss On Hand का मतलब
हाथ चूमने का मतलब है किसी के प्यार में खुद को समर्पित कर देना। इसलिए तो पार्टनर को अंगूठी पहनाने के बाद लोग हाथों को चूमते हैं। इसके अलावा अगर आपकी कोई कलीग या साथी हाथ पर चुंबन करता है तो वो आपकी किसी चीज से मुरीद होकर प्रशंसा को प्रकट करता है।

Forhead Kiss का मतलब
माथे पर किस करने का मतलब है आत्मविश्वास बढ़ाना और घबराहट को भगाना। इसलिए तो माता-पिता से लेकर टीचर तक बच्चों के माथे पर किस करते हैं। फोरहेड पर किस करना केयर करने की भी निशानी है। अगर कभी आपकी पार्टनर हैरान-परेशान हो तो उसके माथे को चूमना न भूलें।
Earlobe Kiss का मतलब
पति-पत्नी और गर्लफ्रेंड-ब्वॉयफ्रेंड को ही कान पर चुंबन लेना ज्यादा पसंद होता है। इससे पार्टनर के शरारती मूड का पता चलता है। इसलिए कभी अगर आपकी पार्टनर कान पर किस करे तो खुद को भी शरारती बनने दें।
Collarbone Kiss का मतलब
कॉलरबोन पर किस करना अंतरंगता को दर्शाता है। शारीरिक आकर्षण को जताने का यह अच्छा तरीका है!

Cheek Kiss का मतलब
गाल पर चुंबन का मतलब अत्यधिक लाड़-दुलार को दर्शाता है। आपकी मासूमियत और बचकानी आदतों को देखकर कई बार आपकी पार्टनर भी गाल पर किस करती होगी। इसलिए किस को किसी दूसरे एंगल से न समझें।
Kiss करते हुए इन बातों का रखें ध्यान
अगर आपने इन बातों को जाने बगैर ही किसी को किस कर दिया तो शायद मूड बनने की बजाय खराब हो जाए। इसलिए इन बातों को याद रखें।
- मुंह से बदबू की समस्या है तो उसको दूर कर लें।
- गुटखा-पान खाकर किस न करें।
- किसी भी अंग को दांत न लगाएं यानी कि हल्के से किस करें।
- चुंबन करते वक्त हड़बड़ी न करें।



Click it and Unblock the Notifications
