Latest Updates
-
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी -
World Mosquito Day 2026: मच्छरों के काटने से हो सकती हैं ये खतरनाक बीमारियां, बचाव के लिए अपनाएं ये घरेलू उपाय -
पुरूषों को स्पर्म काउंट बढ़ाने के लिए खानी चाहिए ये 7 चीजें, फर्टिलिटी में होगा सुधार -
घर में अचानक कॉकरोच निकलना शुभ या अशुभ? जानें ज्योतिष और वास्तु के संकेत -
40 की उम्र में भी नजर आएंगी 20 की, हेल्दी और ग्लोइंग स्किन के लिए डाइट में शामिल करें ये 7 फूड्स -
September Travel Destinations: सितंबर में घूमने के लिए बेस्ट हैं ये भारत की ये 7 खूबसूरत जगहें, मिलेगा यादगार -
World Photography Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व फोटोग्राफी दिवस? जानें इस दिन का इतिहास, महत्व और थीम -
5 साल से तालाब में रह रहे इकबाल की मदद के लिए आगे आए अनंत अंबानी, इलाज के लिए मुंबई एयरलिफ्ट कराया
इन 5 वजहों के कारण शादी से दूर भागते हैं मर्द
कहते हैं कि हर चीज का एक वक्त होता है। अमूमन जब लड़का या लड़की बड़े हो जाते हैं तो ऐसे में घर-परिवार व रिश्तेदार उनके लिए रिश्ते ढूंढना शुरू कर देते हैं। एक उम्र में बाद सिर्फ परिवार के लोगों को ही नहीं, बल्कि खुद उन्हें भी अपने विवाह की चिंता सताने लगती है। लेकिन वहीं कई पुरूष ऐसे भी होते हैं, जो हर बार शादी की बात को टाल देते हैं। वे शादी का नाम सुनते ही दूर भागने लगते हैं।

कहते हैं कि विवाह एक व्यक्ति के जीवन का सबसे महत्वपूर्ण चरण होता है। जब उसके जीवन में कोई आता है तो वे खुद को पूरा महसूस करते हैं। हालांकि, जो मर्द शादी के नाम से कतराते हैं, उनकी अपनी कुछ वजहें होती है। शादी के लिए इंकार करने पर लोग उनके बारे में तरह-तरह की बातें बनाने लगते हैं। लेकिन उनकी अपनी कुछ वजहें हो सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको कुछ ऐसी ही वजहों के बारे में बता रहे हैं, जिसके कारण पुरूष शादी के लिए इंकार करते हैं-
करियर में सेटल ना होना
अधिकतर पुरूषों का शादी से इंकार करने की एक मुख्य वजह होती है उनका करियर में सही ढंग से सेटल ना हो पाना। अमूमन पुरूष यह चाहते हैं कि शादी के बाद वे अपने हमसफर और परिवार को एक बेहतर जीवन दे सकें। इसके लिए जरूरी होता है कि वे अपने करियर में सेटल ना हो। लेकिन जो पुरूष अपने जीवन में सफलता हासिल नहीं कर पाते हैं, वे अक्सर शादी के नाम से दूर भागते हैं।
आजादी छिन जाने का डर
अमूमन पुरूषों को अपनी आजादी बेहद पसंद होती है। दोस्तों के साथ घूमना-फिरना, पार्टी करना या फिर लड़कियों के साथ फ़्लर्ट करना आदि उन्हें अच्छा लगता है। वे अपनी मर्जी से अपना जीवन जीना पसंद करते हैं। उन्हें लगता है कि शादी के बाद उनकी सारी आजादी छिन जाएगी। कहीं पर भी आने-जाने पर उन्हें अपनी पत्नी की रोक-टोक का सामना करना पड़ेगा। ऐसे में वे शादी करने से बचते हैं।
कमिटमेंट व जिम्मेदारियां निभाने का डर
इस बात में कोई दोराय नहीं है कि शादी के बाद व्यक्ति की जिम्मेदारियां बहुत अधिक बढ़ जाती है। जहां एक लड़की अपना घर छोड़कर नए परिवार में एडजस्ट करने की कोशिश करती है। वहीं, पुरूष को भी नए रिश्ते से जुड़ी अपनी जिम्मेदारी निभानी होती है। हालांकि, वे मानसिक रूप से इस बात के लिए तैयार नहीं होते हैं। ऐसे पुरूष कमिटमेंट से डरते हैं और इसलिए शादी करने के लिए इंकार कर देते हैं।
डिवोर्स के बाद के खर्चों से बचना
जब एक व्यक्ति शादी करता है तो वह अपने आगे तक के जीवन के बारे में सोचते हैं। हो सकता है कि उन्होंने अपने फ्रेंड सर्कल में रिश्ते टूटते हुए देखे हों। ऐसे में उनके मन में भी एक डर होता है। उन्हें यह लगता है कि अगर उनका वैवाहिक जीवन सफल ना रहा तो ऐसे में उन्हें अपनी पत्नी व बच्चों की मेंटेनेंस के साथ-साथ डिवोर्स के लिए एक बड़ी रकम अदा करनी पड़ सकती है। अपनी इस सोच के कारण वे किसी भी रिश्ते में बंधने से बचते हैं। वे ऐसी किसी भी सिचुएशन से बचना चाहते हैं और इसलिए उन्हें लगता है कि शादी ना करना ही सबसे बड़ा अच्छा उपाय है।
फाइनेंशियली मजबूत ना होना
कुछ पुरूषों के लिए शादी से बचने की एक वजह यह भी होती है कि वे फाइनेंशियली बहुत अधिक मजबूत नहीं होते हैं। हो सकता है कि वे अपने जीवन में ऐसी स्थिति से गुजर रहे हों, जब उनके लिए अपना खर्चा उठाना भी काफी मुश्किल हो या फिर उन पर पहले से बहुत अधिक कर्ज का बोझ हो। ऐसे में वे शादी का फैसला लेने के लिए तैयार नहीं होते हैं। उन्हें लगता है कि अगर वे शादी करेंगे तो ऐसे में उन पर वित्तीय बोझ बहुत अधिक बढ़ जाएगा।



Click it and Unblock the Notifications