Latest Updates
-
वायरल बुखार, खांसी-जुकाम और इंफेक्शन से बचने के लिए करें ये 5 योगासन, इम्यूनिटी होगी बूस्ट -
‘बबीता सिंह रिपोर्टिंग’ के बाद निमिषा सजयन ने ऐसे घटाया 14 किलो वजन, एक्ट्रेस ने शेयर की वेट लॉस जर्नी -
Paryushana Mahaparva 2026: आज से शुरू हुआ हुआ पर्युषण महापर्व, जानें आठ दिनों का महत्व और नियम -
पेरिस में बना फ्रांस का पहला पारंपरिक हिंदू मंदिर, 1970 के संकल्प से 2026 तक ऐसे पूरा हुआ सफर -
International Literacy Day 2026: क्यों मनाया जाता है अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस? जानें इतिहास, महत्व और थीम -
International Literacy Day 2026: साक्षरता दिवस पर ये संदेश भेज सबको करें जागरूक, बताएं पढ़ने-लिखने का महत्व -
Aja Ekadashi Vrat Katha: अजा एकादशी पर पढ़ें ये व्रत कथा, मिलेगा अश्वमेध यज्ञ के बराबर पुण्य -
Aja Ekadashi 2026: नारायण की कृपा...इन संदेशों के साथ अपने प्रियजनों को भेजें अजा एकादशी की शुभकामनाएं -
National Nutrition Week: प्रेग्नेंसी में जरूरी है सही न्यूट्रिशन, जानें गर्भावस्था में क्या खाएं-क्या न खाएं -
Aja Ekadashi 2026: कब है अजा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व, पूजा विधि और पारण समय
Lawrence Bishnoi Love Story : गर्लफ्रेंड की वजह से बना गैंगस्टर, खून-खराबे के साथ खत्म हुई थी लवस्टोरी

पिछले कुछ सालों में लॉरेंस बिश्नोई का नाम अपराध की दुनिया उभरकर आया है। लेकिन आपको जानकार हैरानी होगी कि दहशत नाम बन चुका लॉरेंस के पिता पुलिस में थे। रिपोर्ट्स के अनुसार वो बचपन से ही महंगे कपड़े पहनने से लेकर ठाठ-बाठ वाली लाइफ जीने का आदी था।
लॉरेंस बिश्नोई के खूंखार गैंगस्टर और अपराधी बनने के पीछे एक दिलजला आशिक छिपा है और इस आशिकी और अधूरी प्रेम कहानी ने ही उसे गैंगस्टर बनाया है। आइए जानते हैं लॉरेंस बिश्नोई की लवस्टोरी जिसका दर्दनाक अंत हुआ था।
स्कूल टाइम की थी गर्लफ्रेंड
जब गैंगस्टर लॉरेंस एक साधारण जिंदगी जीता था, तब उसका नाम सतविंदर सिंह हुआ करता था। लॉरेंस की स्कूल टाइम से एक गर्लफ्रेंड हुआ करती थी। जिसके साथ वो जिंदगी बिताना चाहता था, बात 2008 की है जब लॉरेंस दसवीं में पढ़ता था। अपनी क्लास की एक लड़की काजल (बदला हुआ नाम) को पंसद करता था। काजल भी लॉरेंस को पसंद करती थी।
DAV कॉलेज में गर्लफ्रेंड के साथ लिया एडमिशन
लॉरेंस बचपन से ही बेहद स्मार्ट और स्टाइलिश था। घर में पैसो कोई कमी नहीं थी। माता-पिता ने बेहद अच्छी तरह से लॉरेंस की परवरिश की। पंजाब के अबोहर में कॉन्वेंट स्कूल में पढने के बाद काजल और लॉरेंस ने चंडीगढ़ के डीएवी कॉलेज में एडमिशन ले लिया। दोनों कॉलेज के बाद शादी करना चाहते थे।
कॉलेज में करने लगा था नेतागिरी
कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई ने नेतागिरी शुरू कर दी थी। उसका कॉलेज में अच्छा-खासा गैंग बन गया था, साथ ही उसके दुश्मन भी खूब बन गए। कॉलेज का दूसरा गैंग लॉरेंस बिश्नोई की पॉपुलरिटी से चिढने लगा था। पूरे कॉलेज को लॉरेंस और उसकी गर्लफ्रेंड की लव स्टोरी का पता था। इसी बीच छात्रसंघ के चुनाव हुए। लॉरेंस बिश्नोई भी इन चुनाव में खड़ा हुआ, मगर वो विरोधी गुट के सामने हार गया।
अब कॉलेज में लॉरेंस बिश्नोई हर समय दूसरी गैंग के निशाने पर रहने लगा, ये गैंग के लॉरेंस को परेशान करने के लिए काजल और लॉरेंस को दूर करने के लिए योजना बनाने लगे। जानकारी के मुताबिक साल 2011 में दूसरी गैंग ने कॉलेज में काजल को लॉरेंस बिश्नोई से बदला लेने के लिए जिंदा जला दिया। इसके बाद लॉरेंस बिश्नोई का बचपन का प्यार उससे छीन गया, हालांकि इस घटना को एक एक्सीडेंट कहा गया।
प्रेमिका की मौत के लिए बना गैंगस्टर
कॉलेज में लॉरेंस सोपू यानी स्टूडेंट ऑर्गेनाइजेशन ऑफ पंजाब यूनिवर्सिटी (SOPU) के नाम से एक गैंग बनाई। लॉरेंस ने एक रिवाल्वर खरीदी। इसके बाद लॉरेंस ने उन नेताओं पर फायरिंग की , जिनपर उसकी गर्लफ्रेंड काजल को मारने के आरोप लगे थे और यहीं से लॉरेंस बिश्नोई की गैंगस्टर बनने की काहानी शुरु हुई।



Click it and Unblock the Notifications
