Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता
Love Like Celebs: विक्की-कैटरीना से सीखें दिल जीतने का स्टाइल, इस अंदाज में करें प्रपोज
Love Like Vicky-katrina: आज बॉलीवुड की जान कैटरीना कैफ का बर्थडे हैं। एक्ट्रेस अपनी एक्टिंग के साथ-साथ अपनी पर्सनल लाइफ की वजह से भी सुर्खियों में बनी रहती है। यूं तो कैटरीना कैफ का नाम कई बॉलीवुड स्टार्स जैसे सलमान खान, रणवीर कपूर और अक्षय कुमार के साथ जुड़ा। गॉसिप के गलियारों में तो ये खबरें भी थीं कि रणवीर कपूर के साथ तो कैटरीना कैफ लिवइन में भी रही हैं। हालांकि उनकी लाइफ के असली हीरो निकले विक्की कौशल जिन्होंने बहुत ही सादगी से कैट का दिल जीत लिया।
क्या आप जानते हैं कि विक्की ने कैसे कैटरीना को प्रपोज किया था? और आप भी कैसे अपने पार्टनर को उसी तरह खास और यादगार अंदाज में प्रपोज कर सकते हैं? विक्की के प्रपोज करने के अंदाज को आप भी फॉलो कर सकते हैं और विक्की कैट स्टाइल में कर सकते हैं अपने प्यार का इजहार।

1. सच्ची भावनाओं से करें शुरुआत
विक्की कौशल ने कभी भी कैमरों के सामने बड़ा तमाशा नहीं किया। उन्होंने अपने प्यार को धीरे-धीरे और सच्चाई से जाहिर किया।
आपके लिए भी खास टिप है कि अपने पार्टनर से बात करते वक्त दिल से बात करें, नकली ड्रामा या ओवर एक्टिंग से बचें।
2. छोटी-छोटी बातों से बनाएं स्पेशल कनेक्शन
कैटरीना को विक्की की सिंपलनेस पसंद आई जैसे उनकी बातें, उनकी केयरिंग नेचर, और टाइम देना। स्पेशल टिप आपके लिए आप भी छोटे नोट्स, सरप्राइज कॉल्स या खास डेट नाइट्स से अपने पार्टनर को महसूस करवा सकते हैं कि वो कितने खास हैं।
3. फिल्मी अंदाज में लेकिन अपने स्टाइल से
हालांकि विक्की- कैटरीना ने कभी कोई पब्लिक प्रपोजल नहीं किया, लेकिन जब उन्होंने शादी की, तो सब कुछ बेहद रॉयल और क्लासिक था। राजस्थानी महल, प्राइवेट वेडिंग, और खूबसूरत पलों की कहानी।
टिप:
अपने पार्टनर को किसी ऐसे लोकेशन पर ले जाएं जो उनकी पसंद की हो एक टेरेस डिनर, कोई क्वाइट पार्क, या बीच साइड। प्रपोज करते वक्त उस जगह को खास बनाएं चाहे एक गिटार हो, कैंडल्स हों, या बस आपकी मुस्कान।
4. सही समय का करें इंतजार
विक्की और कैटरीना ने तब तक अपने रिश्ते की घोषणा नहीं की जब तक वो दोनों पूरी तरह तैयार नहीं थे।
टिप:
जल्दीबाजी में कोई प्रपोजल न करें। जब आपको लगे कि रिश्ता मजबूत है और सामने वाला तैयार है तभी आगे बढ़ें।
5. अपने रिश्ते को बनाएं सुरक्षित और निजी
इन दोनों ने अपनी शादी तक हर चीज को सीक्रेट रखा। इससे ना सिर्फ रिश्ते को सम्मान मिला, बल्कि लोगों की नजरों से भी बचाव हुआ।
टिप:
अपने रिश्ते को सोशल मीडिया पर दिखाने से ज्यादा जरूरी है इमोशनल सिक्योरिटी और ट्रस्ट रखें।



Click it and Unblock the Notifications
