Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Oliver Twist Effect: रिलेशनशिप में ‘दिल मांगे मोर’ प्यार है या ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट? जानें इसके खतरनाक इशारे
जब आप किसी के प्यार में होते हैं तो आपको उस वक्त सब कुछ अच्छा लगता है। सब नया नया महसूस होता है। प्यार का अहसास आपके दिल के बगीचे को बारिश की बूंदों की तरह सहला रहा होता है। अपने प्यार की तुलना आप उस वक्त किसी चीज से भी नहीं कर पा रहे होते हैं। आप अपने पार्टनर के साथ जागते हुए हर पल बिताना चाहते हैं, उन्हें प्यार से किस (kiss) करना चाहते है, उनके प्यार की चमक में डूबना चाहते हैं। लेकिन क्या होता है जब ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट आपके प्यार में आ जाता है?

पार्टनर से ज्यादा पाने की क्रैविंग
क्या होता है जब ज्यादा पाने की क्रैविंग आपके पार्टनर के लिए आपके द्वारा महसूस किए जाने वाले प्यार पर हावी होने लगती है? क्या होता है जब आप इस बात पर फोकस करते हैं कि आपके पास क्या नहीं है और जो आपके पास है उसकी तारीफ करना भूल जाते हैं?
यहीं पर ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट काम आता है। ये एक ऐसी घटना होती है जहां ज्यादा की इच्छा आपके रोमांटिक रिश्ते को हार्टबर्न और लालच को पैदा कर सकती है।

रिलेशनशिप के लिए है खतरनाक
यहां पर रिलेशनशिप में आने वाले ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। ये आप और आपके पार्टनर दोनों को कैसे प्रभावित कर सकते हैं। चाहे आप एक लॉन्ग टर्म रिलेशनशिप हो या फिर रिलेशनशिप की अभी-अभी शुरूआत हुई हो। ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट को समझने के बाद आप अपने रिलेशनशिप को सही रास्ते पर ला सकते हैं-

ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट (Oliver Twist Effect) क्या है?
ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट का नाम ओलिवर ट्विस्ट की चार्ल्स डिकेंस की स्टोरी में उसी नाम के कैरेक्ट के नाम पर है, जो पहले से ही शॉर्ट सर्विस करने के बावजूद अधिक भोजन मांगता है। तब से इस शब्द का यूज एक समान घटना का बताने के लिए इस्तेमाल होता आ रहा है। जिसमें कोई शक्स किसी ऐसी चीज की अधिक इच्छा रखता है जो उसके पास पहले से है, भले ही वो उन्हें संतुष्ट करने के लिए पर्याप्त हो, लेकिन वो उसे और ज्यादा की इच्छा रखने लग जाता है। इमसमें संपत्ति, धन या प्यार सब शामिल है।
किसी के पास कई महंगी वस्तुएं हो सकती हैं लेकिन फिर भी कमी महसूस होती है क्योंकि वे और अधिक चाहते हैं। इसी तरह से रिश्ते में भी होता है। एक रिश्ते में ओलिवर ट्विस्ट प्रभाव अक्सर एक साथी से अधिक ध्यान, प्यार, सेक्स की चाहत रखने लग जाता है।

प्यार या फिर सेक्स की इच्छा
ये रिश्तों के लिए नुकसानदायक भी होता है। जब एक पार्टनर लगातार अधिक फोकस या प्यार या फिर सेक्स की इच्छा रखता है, तो ये दूसरे साथी पर दबाव डाल सकता है और नाराजगी पैदा कर सकता है। इसके अलावा, ये असुरक्षा की भावना भी पैदा करता है।

हेल्दी रिलेशनशिप के लिए बातचीत जरूरी
ये ध्यान रखना बहुत जरूरी है कि एक रिश्ते में ओलिवर ट्विस्ट इफेक्ट एक बुरी चीज नहीं है। किसी रिश्ते से अधिक चाहना नैचुरल है, लेकिन तब तक जब तक आपके साथी पर ये अलग से बोझ ना लगने लग जाए। साथ ही वो भी आपकी सोंच को लेकर आगे बढ़े। उन इच्छाओं को पार्टनर के साथ बातचीत करके बताना हेल्दी रिलेशनशिप की निशानी होती है।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
