Latest Updates
-
Rang Panchami 2026: कब है रंग पंचमी? जानें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त और धार्मिक महत्व -
पेट के कैंसर के शुरुआती स्टेज में दिखाई देते हैं ये 5 लक्षण, ज्यादातर लोग साधारण समझकर करते हैं इग्नोर -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi Katha: भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी पर जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर होगी हर परेशानी -
Bhalchandra Sankashti Chaturthi 2026: 6 या 7 मार्च, कब है भालचंद्र संकष्टी चतुर्थी? जानें शुभ मुहूर्त, महत्व औ -
वरमाला डालते ही अर्जुन ने सानिया चंडोक को लगाया गले, सचिन तेंदुलकर का ऐसा था रिएक्शन, वीडियो वायरल -
बिग बॉस 17 फेम यूट्यूबर अनुराग डोभाल ने की सुसाइड की कोशिश, इंटरकास्ट शादी को लेकर परिवार पर लगाए गंभीर आरोप -
प्रेग्नेंसी में कटहल खाना चाहिए या नहीं? डाइट में शामिल करने से पहले जान लें इसके फायदे-नुकसान -
होली पर पकवान खाकर पेट में जमा हो गई है गंदगी, तो बॉडी डिटॉक्स के लिए इन चीजों का करें सेवन -
Holi Bhai Dooj Katha: होली के बाद भाई दूज क्यों मनाते हैं? जानें भ्रातृ द्वितीया की पौराणिक कथा -
Holi Bhai Dooj 2026 Wishes: माथे की टीका...इन खूबसूरत संदेशों के जरिए अपनों को दें होली भाई दूज की शुभकामनाएं
Mahashivratri Rules for Couple: महाशिवरात्रि पर शारीरिक संबंध बनाना सही या गलत?
Mahashivratri Rules for Couple in Hindi: महाशिवरात्रि का पर्व हिन्दू सनातन धर्म में सबसे पवित्र और शुभ माना जाता है। इस वर्ष 8 मार्च को महाशिवरात्रि का पर्व मनाया जाएगा। इस दिन शिव भक्त व्रत का संकल्प लेते हैं और पालन करते हैं। व्रत या उपवास रोज़मर्रा के जीवन की यांत्रिकता को तोड़ता है और एक फ्रेश ब्रेक देता है।
उपवास के पालन से शरीर की ऊर्जा का संचयन और नवीनीकरण भी होता है। ऐसे में व्रत-उपवास के दौरान शरीर को स्वच्छ व्यवहार व साफ़ वातावरण में ही रखना चाहिए। इस दिन कुछ गलत कार्यों से व्रत भंग हो जाता है और उसका फल भी नहीं मिलता। महाशिवरात्रि के व्रत के दौरान शारीरिक सम्बन्ध बनाये या नहीं इस बात को लेकर भी संशय बना रहता है। जानते हैं इसके बारे में विस्तार से -
महाशिवरात्रि के दिन शारीरिक सम्बन्ध नहीं बनाने चाहिए। इस दिन शिव की अपार महिमा होती है और पवित्रता का ध्यान रखना ज़रुरी होता है।

धार्मिक कारण
हिन्दू धार्मिक मान्यता के अनुसार शारीरिक संबंध को लेकर कुछ विशेष बातें बताई गई है। हिंदू धर्म में व्रत के दौरान दंपति को दूसरे के साथ शारीरिक संबंध नहीं बनाना चाहिए। व्रत के दौरान सम्भोग करने से ना केवल शरीर बल्कि मन भी दूषित हो जाता है। व्रत के दौरान शुद्धता का पूर्ण रूप से ख्याल रखना चाहिए।
वैज्ञानिक कारण
व्रत उपवास के दौरान व्यक्ति अन्न का दाना भी ग्रहण नहीं करता। वह महादेव की उपासना में अन्न का त्याग किया जाता है। इस दौरान कुछ ना खाकर या बेहद कम फल आदि ग्रहण करके व्रत का पालन किया जाता है। ऐसे में शारीरिक समबन्ध बनाना शरीर की सारी शक्ति खत्म कर देता है और यूज़ दुर्बल बना देता है। इसलिए महा शिवरात्रि के दिन शारीरिक सम्भोग नहीं करना चाहिए।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications











