Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
लाइफ में ढूंढ रहे हैं खुश रहने की वजह, आज ही अपने लाइफस्टाइल में शामिल करें ये आदतें
सच्ची खुशी का आपका संस्करण चाहे जो भी हो, अधिक खुशहाल, अधिक संतुष्ट जीवन जीना आपकी पहुंच में है। आपकी नियमित आदतों में कुछ बदलाव जैसे अधिक नींद लेना और व्यायाम करना आपको वहां तक पहुंचने में मदद कर सकता है।
खुशी की परिभाषा हम सभी के लिए काफी अलग-अलग है, लेकिन खुश रहना हम सभी के जीवन के लिए बहुत ज्यादा जरूरी होता है। लेकिन अगर आप अपनी लाइफ में मुस्कुराना भूल चुके हैं तो आप अपनी कुछ आदतों में बदलाव करके खुश रह सकते हैं।

आपकी आदतें आपकी खुशी के लिए काफी मायने रखती हैं। अगर आपने कभी किसी बुरी आदत को छोड़ने की कोशिश की है तो आपको पता होगा आदते बदलना कितना मुश्किल हो सकता है। ऐसे में आज हम आपके लिए कुछ ऐसी ही आदते लाएं है जिनमें बदलाव करके आप अपनी लाइफ में खुश रह सकते हैं। आइए जानते हैं क्या हैं वो आदतें।
इन आदतों में बदलाव कर रहिए खुश
1. मुस्कुराने की ढूंढे वजह
जब आप खुश होते हैं तो आप मुस्कुराते हैं। मुस्कुराने से दिमाग में डोपामाइन का डिसचर्ज होता है, जिससे हम अधिक खुश होते हैं। इसलिए जितना हो सके मुस्कुराने की कोशिश करें, लेकिन इसका मतलब ये बिल्कुल नहीं ही कि आपको नकली हंसी हसनी है। खुश रहने की वजह ढूंढे।
2. एक्सरसाइज से दूर होता है तनाव
एक्सरसाइज सिर्फ आपके शरीर को फिट रखने के लिए ही नहीं बल्कि आपको अंदर से खुश रखने में भी मदद करता है। एक्सरसाइज आपके तनाव, चिंता की भावनाओं और डिप्रेशन के लक्षणों को कम करने में मदद कर सकता है। जिससे आप तनावमुक्त होकर खुश रहने लगते हैं।
3. भरपूर नींद लें
सभी को रोजाना कम से कम 7 घंटे की अच्छी नींद लेने की जरूरत होती है। नींद पूरी न होने के कारण आपमें चिड़चिड़ापन हो सकता है। ऐसे में खुश रहने के लिए जरूरी है कि आप अपनी नींद पूरी करने की कोशिश करें।
4. अपनी पसंद की चीजे खाएं
आप पहले से ही जानते होंगे कि आपको अपने खाने में क्या शामिल करना है। क्योंकि आपका खाना सीधे आपके हेल्थ और माइंड पर असर डालता है। अगर आप अपने मूड के हिसाब से खाना खाना चाहते हैं तो ऐसा विकल्प चुने जो हेल्दी भी हो और आपके पसंद का भी।
5. मेडिटेशन करें
माइंडफुलनेस या ध्यान करने से हर दिन अलग से समय तय करें। ये तकनीकें आपके आराम को बढ़ावा देती हैं, तनाव कम करती हैं और आत्म-जागरूकता बढ़ाती हैं।
6. अपने दोस्तों और रिश्तेदारों से मिलें
परिवार और दोस्तों के साथ मिलने, उनके साथ समय गुजारने के लिए समय निकालें। उनके साथ घूमने, लंच, डिनर का प्लान बनाएं, अपनी बातें उनसे शेयर करें। ऐसा करने से आपको अच्छा लगेगा।
7. अपनी पसंद के काम करें
उन कामों में खुद को बिजी रखें जो करना आपको बेहद पसंद हो। अपनी पसंद का काम करने से आपको खुशी मिलेगी। फिर चाहे वो पढ़ना हो, लिखना हो, पेंटिंग करना, बागवानी करना हो या फिर घूमना तहलना हो।
8. अपने सपनों को पूरा करनी की कोशिश करें
अपने सपनों को पूरा करने के उन लक्ष्यों को परिभाषित करें और उन पर काम करें। कोशिस करने से आप अपने सपनों को जरूर पूरा करेंगे।
9. नेगेटिव लोगों से बनाएं दूरी
नकारात्मक लोगों से दूरी बनाने की कोशिश करें, ऐसे लोगों की बातों पर ज्यादा ध्यान न दें, जो हमेशा आपको नीचा या कम दिखाने की कोशिश करें, ऐसे लोग जो आपको आगे बढ़ने से रोके, आपकी खुशी में खुश न रह सकें।
10. अपनी सोच को रखें पॉजिटीव
नकारात्मक विचारों को सकारात्मक विचारों में बदलने की कोशिश करें ताकि आपकी लाइफ पॉजिटीव हो सकें। इतना ही नहीं आप समस्याओं के स्थान पर समाधान पर ज्यादा ध्यान दें।



Click it and Unblock the Notifications
