Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
मलाइका अरोड़ा, अर्जुन कपूर के लिए बनाती हैं खाना,जानें अपने ब्वॉयफ्रेंड का कैसे रखें ख्याल
मलाइका अरोड़ा और अर्जुन कपूरी की जोड़ी मीडिया में हमेशा सुर्खियों में बनी रहती है। एक मैगजीन में मलाइका ने अर्जुन कपूर के साथ शादी को लेकर कहा था कि वो दोनों शादी करने वाले हैं, लेकिन कब इसका वक्त नहीं बताया। वहीं हाल ही में मलाइका अरोड़ा ने एक इंटरव्यू में अपने प्यार यानि कि अर्जुन कपूर लेकर कई बातों का खुलासा किया। मलाइका ने बताया कि वो अर्जुन कपूर के लिए वो सारे काम करती हैं जो उसे पसंद हैं।

मलाइका अरोड़ा ने अर्जुन को लेकर बाते शेयर कीं-
ईटाइम्स की रिपोर्ट के अनुसार, मलाइका अरोड़ा ने बताया कि अर्जुन कपूर के लिए खाना बनाती हैं। लेकिन उन्होंने कभी अर्जुन को ऐसा करने के लिए तभी नहीं कहा। मलाइका ने बताया कि उनके पार्टनर अर्जुन कपूर को उनके हाथ के खाने का जायका बेहद पसंद है। मैं जो भी बनाती हूं अर्जुन को पसंद आता है।
पेट के रास्ते ही दिल का रास्ता जाता है
अगर आप भी अपने पार्टनर के लिए कुछ खास करना चाहती हैं तो उसके लिए अच्छा और टेस्टी खाना बना सकती हैं। कहते हैं ना कि पेट के रास्ते ही दिल का रास्ता जाता है। आप भी इन टिप्स की मदद से मलाइका अरोड़ा की तरह अपने ब्वॉयफ्रेंड के लिए बेहतरीन खाने बना सकती हैं इसके साथ ही आप अपने पार्टनर के साथ मिलकर भी किचन में साथ खाना बना सकती हैं, इससे रोमांस तो होगा ही साथ ही बॉन्डिंग भी मजबूत होती है।

उसके लिए कुछ अच्छा बनाएं-
ज़्यादातर पुरुष संडे को छुट्टी वाले दिन इस तरह के काम को करना पसंद करते हैं। आप अपने पार्टनर के लिए कुछ स्पेशल बनाएं। आप उनको खाना बनाकर सरप्राइज भी कर सकती हैं।

टीवी देखने के साथ मंचिंग बनाएं
वहीं अगर आपके बॉयफ्रेंड को टीवी देखने के साथ कुछ खाना पसंद हैं तो आप उनके साथ बैठकर टीवी देखें और कुछ ऐसा मंचिग के लिए बनाएं जो आप दोनों ही मजे से खाते हुए नेटफ्लिक्स पर शो एन्जॉय कर सकें।

अगर पार्टनर डाइट पर है तो
हो सकता है, कि आपके बॉयफ्रेंड किसी स्ट्रिक्ट डाइट पर हो, तो ऐसे समय में आप उनके लिए डाइट प्लान के हिसाब से उनके लिए खाना बनाए, जो उनके लिए हेल्दी हो।
रिश्ते में त्याग और समझौते करने पड़ते हैं
देखिए सभी तरह के रिश्ते में कुछ त्याग और कुछ समझौते तो करने पड़ते ही हैं तो कभी-कभी अपनी इच्छा न होते हुए भी आपको बस उसके हिसाब से चीज़ें होने देना चाहिए। बेशक, आपको भी उसकी साइड से ऐसी ही उम्मीद रखना चाहिए।



Click it and Unblock the Notifications
