Latest Updates
-
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
APJ Abdul Kalam Death Anniversary: सपनों को पूरा करने का हौसला देते हैं डॉ. कलाम के ये 10 प्रेरणादायक विचार -
Jaya Parvati Vrat Katha: जया पार्वती व्रत में जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, मिलेगा अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद -
Jaya Parvati Vrat 2026: जया पार्वती व्रत आज से शुरू, जानें पूजा मुहूर्त, विधि और महत्व -
National Parents Day 2026 Wishes: आपकी उंगली पकड़कर चलना सीखा...पेरेंट्स डे पर माता-पिता को भेजें ये खास संदेश -
Kargil Vijay Diwas 2026 Wishes: तिरंगे की शान...कारगिल विजय दिवस के मौके पर अपनों को भेजें ये शुभकामना संदेश
Manipulation In Relationships: पार्टनर इन तरीको से करता है आपको मैनिपुलेट, रिश्तों में ऐसे होती है हेरफेर
रिलेशनशिप आपके लिए एक सेफ प्लेस होता है, जहां पर आप खुद को सुरक्षित महसूस करते हैं, जहां आपको खुशी मिलती है, प्यार मिलता है। लेकिन जब आप एक चालाक और धूर्त किस्म के शख्स के साथ रिलेशनशिप में हो तो क्या होगा? ऐसे लोग आपको किसी भी चीज में आगे बढ़ने नहीं देंगे और इतने प्यार से आपको समझाएंगे कि आपको उनकी ही बात अच्छी लगेगी। यहां पर हम ऐसे ही मैनिपुलेटर्स लोगों और उनके कामो के तरीके में बताने जा रहे हैं जो रिलेशनशिप में हेरफेर करते हैं और अपने पार्टनर को उबरने नहीं देते।

ऐसे लोगों के साथ ये समझना मुश्किल होता है कि आपके साथ चालाकी की जा रही है क्योंकि ये वो है जिसे आप प्यार करते हैं और भरोसा करते हैं। ये सोचना भी आपके लिए टफ होता है कि जो आपके सबसे करीब है वो आपके साथ चालाकी कर सकता है। लेकिन दुर्भाग्य से, अगर आप वास्तव में एक टॉक्सिक रिश्ते में हैं, तो आपको ये जानने और समझने की जरूरत है कि मैनिपुलेटर्स क्या कहते हैं और कैसे हेरफेर की लैग्वेंज यूज करते हैं।
कुछ चालाकी भरे शब्द आपके सामने से कई बार गुजरे होंगे, जो बहुत क्लियर और आसानी से समझ में आने वाले हैं। दूसरी ओर, कुछ लाइन्स ऐसी होता हैं जो मैनिपुलेटर्स यूज करते हैं, बहुत ही सूक्ष्म हैं और हेरफेर की तरह नहीं लगती है।

रिश्तों में मैनिपुलेट होने उदाहरण : चालाकी भरे बयान जो न सिर्फ आहत करते हैं बल्कि रिश्तों को टॉक्सिक भी बना सकते हैं-
1. तुम हमेशा हर चीज पर ओवररिएक्ट करती हो!
ये लाइन आप ने कई बार सुनी हो सकती है। जब आपका पार्टनर आपके सभी वीक प्वाइंट्स और इमोशनल्स ट्रिगर्स को जानता है, तो वे इस जोड़ तोड़ वाले बयान का यूज करके आपको और भी अधिक ट्रिगर करने के लिए करते हैं, ताकि बहस के दौरान उनका हाथ ऊपर हो, स्वाभाविक रूप से, जब आप इस लाइ को सुनते हैं, तो आप और भी अधिक परेशान हो जाते हैं और आप अधिक गुस्से में और अपमानित महसूस करते हैं।

2. तुम बातें क्यों बना रहे हो? ऐसा कभी नहीं हुआ!
ये एक रिश्ते में कहने के लिए सबसे ज्यादा मैनिप्युलेटिव करने वाली चीजों में से है। यकीनन ये बहुत ही खराब है। जब आपका साथी आप पर सवाल उठाता है और दिखावा करता है जैसे कि आप बातें बना रहे हैं, या आपको कुछ याद नहीं है कि असली में क्या हुआ था। वो आपको आपकी वास्तविकता पर सवाल उठाते हैं। जिसे गैसलाइटिंग के रूप में भी जाना जाता है।
किसी को चोट लगने पर खुद पर संदेह करना सबसे बुरी चीजों में से एक है जो आप किसी के साथ कर सकते हैं। जब सामने वाला आपकी मेमोरी पर सवाल खड़े करके ये बताता है कि कुछ गड़बड़ है, तो जान लें कि वे आपको मैनिपुलेट कर रहे हैं।

3. क्या तुमको हमेशा इतना ड्रामा करना पड़ता है?
ये भी मैनिपुलेट करने का उत्कृष्ट उदाहरण है। जो आपकी वास्तविकता पर से और आपके इमोशन्स पर सवाल उठा सकता है। जब आपका पार्टनर कुछ ऐसा करता है जो वाकई में परेशान करने वाला होता है, जो आपका तकलीफ देने वाला होता है। आपका पार्टनर आप पर ड्रामा क्वीन होने का आरोप लगाता है।
जब आप उनको बुली करते हुए को देखते हैं और उनके बिहेवियर पर सवाल उठाते हैं, तो एक मैनिपुलेटर इससे नाराज होता है और आपको बुरा बनाने की रणनीति पर काम करता है। वो आपको पागल के रूप में ड्रॉ करने की कोशिश करता है।

4.मैं इस बारें में तुमसे बात नहीं करना चाहता
ये एक रिलेशनशिप में अधिक तकलीफ देने वाली लाइन है। ये एक टॉक्सिक लाइन है। जब मैनुपुलटर आप पर चलाता है। आप उन्हें उनके कामो के लिए जवाबदेह ठहराने की कोशिश कर रहे हैं और आप उनके झूठ को नहीं बर्दास्त करते हैं, तो वे आपसे और किसी भी तरह की बातचीत से बचने का सहारा लेते हैं।

5. मेरे इस तरह बिहेवियर की वजह तुम हो
अगर आपका पार्टनर इस तरह की बाते करता है तो आपको जाग जाना चाहिए और समझ जाना चाहिए कि आपके साथ हो क्या रहा है। ये सबसे कॉमन चीजों में से एक है जो मैनिपुलेटर्स कहते हैं और सबसे खतरनाक भी। जब वे आपको अपने खराब बिहेवियर के लिए जिम्मेदार ठहराते हैं। वो आप पर दोष मढ़ते और अपनी गलती को आप पर डालते हैं। ऐसी बातें कहना, "तुमने मुझे परेशान कर दिया, इसलिए मैंने तुम्हारी कॉल नहीं उठाई", या फिर "मैंने तुम्हें अपने पुरुष कलिग से बात करते देखा, और इसीलिए मैंने पार्टी में महिलाओं के साथ फ़्लर्ट किया", इस तरह से वो आपको मैनुपुलेट करते हैं।



Click it and Unblock the Notifications