Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Sonali Kulkarni: सोनाली कुलकर्णी ने लड़कियों को कहा आलसी, बोलीं- बस पैसे वाला ब्वॉयफ्रेंड या पति चाहिए
एक्ट्रेस सोनाली कुलकर्णी हिंदी फिल्म इंडस्ट्री में काफी फेमस नाम है, साथ ही मराठी फिल्मों में टॉप एक्ट्रेस हैं। इन्होंने हाल ही में एक इंटरव्यू दिया था, जो काफी वायरल हो चुका है। वायरल होने की वजह भी बड़ी है। सोनाली ने आजकल की लड़कियों को लेकर एक बयान दिया है। जिसकी चर्चा काफी जोर शोर से हो रही है। सोनाली वीडियो में ये बोल रही हैं कि आजकल लड़कियां बहुत आलसी हो गई हैं और वो फाइनेंशली तरीके से सिर्फ अपने बॉयफ्रेंड या होने वाले पति पर डिपेंड रहना चाहती है। जिसकी वजह से लड़कों पर काफी ज्यादा प्रेशर पड़ता है। सोनाली ने इस पर जोर दिया कि लड़कियों को भी फाइनेंशली इंडीपेडेंट होना चाहिए, किसी पर निर्भर नहीं रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि घर चलाने की जिम्मेदारी सिर्फ पुरूषों पर नहीं होनी चाहिए, महिलाओं को भी इसमें अपना कॉन्ट्रीब्यूशन देना चाहिए।

सोनाली कुलकर्णी ने कहा कि देश में बहुत सी लड़कियां है जो बहुत आलसी हैं। उनको एक ऐसा बॉयफ्रेंड या पति चाहिए जिसके पास अच्छी जॉब हो, सैलरी अच्छी हो, लेकिन लड़कियों के पास इतनी ताकत नहीं है वो कह सकें कि शादी के बाद 'मैं क्या करूंगी'। उन्होंने अपने इंटरव्यू में कहा कि आप अपने घर में ऐसी महिलाओं का निर्माण करें, जो काबिल हों, अपने पैरों पर खड़ी हो सकें, जो खुद कमा सकें, जो कह पाएं कि हां हमें नया फ्रिज लेना है ना, आधे पैसे तुम दो आधे पैसे मैं दूंगी।
सोनाली ने अपने इंटरव्यू के दौरान कहा कि समाज में मर्दों पर बहुत ज्यादा दबाव होता है। उन पर 18 साल के होने के बाद से ही परिवार के लिए काम करने और कमाने का प्रेशर होता है। पेरेंट्स ही बेटों से ज्यादा एक्सपेक्टेशन बनाकर रखते हैं।
सोनाली कुलकर्णी का ये इंटरव्यू CoachBSR नाम के एक यूट्यूब चैनल पर हैं। सोनाली ने ये सारी बातें अपने इंटरव्यू के दौरान कहीं।



Click it and Unblock the Notifications
