Latest Updates
-
लंच में बनाएं उत्तर प्रदेश की चना दाल कढ़ी, उंगलिया चाटते रह जाएंगे घरवाले -
Gangaur Ke Geet: 'आ टीकी बहू गोराँ ने सोवै'...इन मधुर गीतों के बिना अधूरी है गौरा पूजा, यहां पढ़ें पूरे लिरिक्स -
प्रेगनेंसी के शुरुआती 3 महीनों में भूलकर भी न खाएं ये 5 चीजें, वरना बच्चे की सेहत पर पड़ेगा बुरा असर -
Viral Video: टीम इंडिया की T20 वर्ल्ड कप जीत पर पाकिस्तान में जश्न, काटा केक और गाया 'जन-गण-मन' -
कौन हैं Mahieka Sharma? जिसके प्यार में 'क्लीन बोल्ड' हुए Hardik Pandya, देखें वायरल वीडियो -
कौन हैं Aditi Hundia? T20 वर्ल्ड कप जीत के बाद Ishan Kishan के साथ डांस Video Viral -
काले और फटे होंठों से हैं परेशान? तो पिंक लिप्स पाने के लिए आजमाएं ये घरेलू नुस्खे -
Chaitra Navratri 2026: 8 या 9 दिन जानें इस बार कितने दिन के होंगे नवरात्र? क्या है माता की सवारी और इसका फल -
Gangaur Vrat 2026: 20 या 21 मार्च, किस दिन रखा जाएगा गणगौर व्रत? नोट करें तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त -
घर में लाल चीटियों का दिखना शुभ है या अशुभ? जानें शकुन शास्त्र के ये 5 बड़े संकेत
Marriage Tips: इन 10 तरह के पुरुषों के साथ आपको कभी शादी नहीं करनी चाहिए, बर्बाद हो जाती है जिंदगी
एक रोमांटिक रिश्ता कभी भी हासिल नहीं हो सकता जब कपल एक दूसरे की भावनाओं को ना समझें। एक रिलेशनशिप के लिए ये काफी अहम है। इमोशन को वक्त के साथ मजबूत या कम किया जा सकता है। इस तरह, एक रिलेशनशिप में सम्मान, कम्युनिकेशन, गुड हैबिट्स से ही कपल के बीच रिश्ता मजबूत होता जाता है। लेकिन अगर रिश्ते में प्यार, सम्मान, बातचीत का ना होना ये सब शामिल है तो एक अच्छा रिश्ता नहीं बन सकता, ना ही वो लॉन्ग टर्म में चल सकता है। जब शादी की बात आती है तो आपको ऐसे पार्टनर को नहीं चुनना चाहिए जिसके अंदर कुछ ऐसी आदतें शामिल हो, जो आपको आगे जाकर परेशान करें, जिससे आपको अपना रिश्ता संभालने में परेशानी आए। इसलिए शादी से पहले अपने पार्टनर में यहां बताई गई आदतों पर जरूर गौर करें, अगर ये आदतें आपको अपने पार्टनर में नजर आती है तो ऐसे पुरूष से शादी ना करें, आइये जानते हैं उन आदतों के बारें में-

1.अपनी लिमिट क्रॉस करने वाला
एक रिलेशनशिप के हेल्दी होने के लिए सबसे अहम है एक दूसरे के लिए सम्मान होना। हालांकि सम्मान का भाव सबमें अलग-अलग होता है, लेकिन महत्वपूर्ण ये है कि वो अपने पार्टनर के बिलिव्स और प्रिसिंपल्स को कम न करें। जिस रिश्ते में जब लिमिट क्रॉस होने लग जाती है वहां से रिश्ता कमजोर होने लग जाता है। उदाहरण के तौर पर आपका पार्टनर आपके ऑफिस के कामों में इंटरफेयर करता रहता है, वो चाहता है कि आप उसके अनुसार अपना काम करें, ऑफिस में किससे दोस्ती रखनी है या फिर किस कलिग से दूर रहना है, वो आपको बताए और इस हद तक आ जाए कि आप उसकी वजह से अपनी कंपनी छोड़ने तक को तैयार हो जाएं, जबकि आप ऐसा नहीं चाह रही हों।
2.ज्यादा ओपन ना होना
ये काफी जरूरी है कि पार्टनर एक दूसरे के साथ ओपन हो, जब शादी के बारें में आप विचार कर रही हों तो ये और ज्यादा अहमियत रखता है। उसकी बातें छुपाने की आदत, कोई भी बात पूरी तरह से नहीं बताना, चाहे वो अपने परिवार से रिलेटेड हो या अपनी प्रोफेशनल लाइफ से संबंधित। आप जबतक उससे किसी सबजेक्ट पर पूछती नहीं हैं तब तक वो खुद से उसके बारें में आप से बातें शेयर नहीं करता है। इस तरह के पुरूषों का स्वाभाव शादी के बाद भी नहीं बदलता है। अगर आपके पार्टनर का स्वभाव भी इसी तरह से है तो शादी के फैसला लेने से पहले आपको सोंचना होगा और पार्टनर से इस बारें में बात भी करनी होगी।
3.उसे एनिमल पसंद नहीं है
किसी तरह के बुरे अनुभव के कारण जानवरों से दूरी बनाकर रखना अलग बात होती है, लेकिन अगर आपका पार्टनर जानवरों से नफरत करता है, उसे पेट्स किसी भी हाल में अच्छे नहीं लगते, वो उनको परेशान करता है, और जानवरों पर बहुत क्रूर है है तो वो एक अच्छी पर्सनालिटी का मालिक नहीं हो सकता। जो शख्स आप पर भी अपनी बेरहमी कभी ना कभी दिखा सकता है।
4.वो अपने प्रॉमिस पूरे नहीं करता है
वादे एक रिलेशनशिप में बहुत जरूरी है, ये कहा जा सकता है, वादा भी एक रिश्ते की नींव की अहम ईंट होता है। आपको इसे कभी हल्के में नहीं लेना चाहिए। अगर आप किसी से कोई प्रॉमिस करते हैं तो उसे पूरा भी करते हैं और दूसरे से भी यही उम्मीद रखते हैं कि वो भी ऐसा करें। लेकिन जब आपका पार्टनर अपने किये वादे पूरा नहीं करता है, यहां तक की उसे प्रॉमिस याद भी नहीं होते तो आप कैसे यकीन कर सकती हैं कि वो शादी के बाद ऐसा नहीं करेगा। इसलिए इस बारें में सोंच- विचार कर ही फैसला लें, क्योंकि ये आपकी पूरी जंदगी का सवाल है।
5.वो आपको बदलना चाहता है
एक रिश्ते को मजबूत होने के लिए ये जरूरी है कि पार्टनर एक दूसरे के साथ सहज महसूस करे। खूबियां, खामियां, सब में होती हैं, सबसे अहम है कि आप उसे स्वीकार किस तरह से करते हैं। अगर आपका पार्टनर आपसे इस बारें में दबाव बनाता है या फिर ये कहता है कि आपको अपनी आदतें बदलनी होगीं, या वो आपके आदतें बदलना चाहता है और आपसे ये भी कहता है कि शादी के बाद आपकी ये आदते उसे बर्दाश्त नहीं होगी तो फिर आपको अपने रिलेशनशिप पर एक बार अच्छे से गौर करना होगा। क्योंकि रिलेशनशिप में एक दूसरे को बदलना नहीं बल्कि अपने पार्टनर को उसी तरह से स्वीकार करना होता है जैसे वो है।
6. आपको कम आंकता है
एक रोमांटिक रिश्ता दो लोगों का मिलन है, जिनमें प्रत्येक में अच्छी क्वालिटी और बुराई भी होती है। इसलिए हमें दूसरे को उसी रूप में स्वीकार करना चाहिए जैसा वो है और उसके वास्तविक मूल्य का अनुमान लगाना चाहिए। ये सब बहुत ज्यादा महत्वपूर्ण हैं। अगर आपका पार्टनर आपकी खामियां निकालता रहता है, या फिर आपको कम आंकता है, दूसरों से हमेशा तुलना करता रहता है तो ये आपके लिए एक रेड फ्लैग की तरह हैं। इसे समझें और फिर फैसला लें।
7.अपने तर्कों को ऊपर रखता है
हर कपल के बीच लड़ाईयां तो होती रहती हैं, छोटी-मोटी लड़ाई तो आम होती है, लेकिन अगर आपका पार्टनर इन लड़ाईयों में अपनी बात को ऊपर रखें, अपने तर्क को हमेशा सही ठहराए और आपकी बातों की अहमियत ना रखें तो ये एक रिलेशनशिप के लिए बेहतर नहीं होता है। वहीं अगर आप बहस को खत्म करना चाहती हैं, लेकिन वो पुरानी बातें खोद कर लाता हैं, फिर उन मुद्दों पर बहस होती होती है तो इस तरह के रिश्ते के बारें में आपको विचार करना चाहिए, वहीं शादी को लेकर ऐसे पार्टनर के बारें में आप 100 बार विचार करें तो आपके लिए बेहतर है।
8.वो हमेशा झूठे बहाने ढूंढता है
झूठे बहाने उन लोगों के लिए आम हैं जो किसी रिश्ते से थक चुके हैं और या उससे भागने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में अगर आपका पार्टनर इस या उस चीज को सही ठहराने के लिए आपको एक से बढ़कर एक और नये-नये बहाने देना बंद नहीं करता है तो दिक्कत है।
9.वो झूठ बोलता है
जिस तरह से बेवफाई और इमोशन्स की कमी रिश्ते को कमजोर करती है वैसे ही झूठ विनाशकारी होते हैं। आपसे बातें छिपाना, झूठ बोलना, चीजों को छुपाना लंबे वक्त में खतरनाक साबित हो सकता है। इसके अलावा, झूठ पैथोलॉजिकल भी हो सकता है और अपने कई वादों के बावजूद अपने साथी को बदलना असंभव है।
10.वो आपकी नहीं सुनता
कपल्स के बीच कम्युनिकेशन काफी जरूरी है। खासतौर से से उनकी अपेक्षाओं, उनकी इच्छाओं और उन चीजों को शेयर करने के लिए जिनसे आप गुजरते हैं। इसके अलावा, एक पार्टनर को आपका बातें सुनने वाला और समझने वाला होना चाहिए तभी शादी जैसा पवित्र रिश्ते की गाड़ी दौड़ती है, वर्ना उसमें हर्डल्स आने लग जाते हैं, जो रिश्ते की टूट का कगार पर पहुंचा देता है। इसलिए इस पर आपको गौर करने की काफी जरूरत है।



Click it and Unblock the Notifications











