Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Work-Life BalanceTips: आपकी हुई हैं नई शादी तो ससुराल और वर्क लाइफ में इस तरह से तालमेल बैठाएं
Relationship
oi-Staff
By Asma Fatima
वर्क और फैमली के साथ बैलेंस बनाना एक महिला के लिए काफी टफ काम होता है, लेकिन वो अपनी प्लानिंग से इस बैलेंस को बनाकर रखती है और दोनों ही साइड परफेक्टली काम करती है। लेकिन ये उन लड़कियों के लिए थोड़ा सा मुक्शिल हो जाता है तब, जब उनकी नई शादी हुई होती है, उनको अपने ऑफिस का काम भी देखना पड़ता है, साथ ही में नये परिवार को भी देखना और समझना पड़ता है। इसके साथ ही सबसे अहम अपने लाइफ पार्टनर को भी प्राथमिकता देनी पड़ती है। उसे जाननें के लिए वक्त चाहिए होता है लेकिन ऑफिस के कामों के साथ, नये परिवार के लिए समय निकालना मुश्किल लगने लगता है। दोनों में ही बैलेंस बनाकर रखना एक बड़ा टास्क हो जाता है। ऐसे में नई नवेली दुल्हन किस तरह से घर और ऑफिस में तालमेल बैठाएं, यहां पर कुछ टिप्स शेयर कर रहे हैं-

परिवार को प्राथमिकता देंना जरूरी
क्योंकि आपकी अभी नई-नई शादी हुई है, ऐसे में अपने नये परिवार के लिए समय निकालना जरूरी हो जाता है, साथ ही परिवार के लोगों को जानना और समझना भी होता है। वहीं ऑफिस की बात करें तो आप अपने किसी कलिग से इस संबध में बात कर सकते हैं कि कुछ वक्त के लिए वो उनके कामों के देख लें, क्योंकि आप भी उनके मुश्किल वक्त में काम आती हैं। ऑफिस में लोगों में इस बात की अगर अंडर स्टैंडिग हैं तो किसी तरह की परेशानी नहीं आती है। कुछ वक्त के बाद आप वर्क और परिवार को एडजस्ट करना सीख जाएंगी।

अपने लाइफ पार्टनर से पूरा सपोर्ट मांगें
न्यूली वेड विमेन, इस मामले में अपने लाइफ पार्टनर से पूरा सपोर्ट मांगें, बिना उसके सपोर्ट के आप बैलेंस बनाकर रख सकेंगी, आपको कई तरह की परेशानियां सामने आ जाएगीं। पति का साथ मिल जाने से आपको ज्यादा दिक्कतें नहीं पेश आएंगी। आप को घर व वर्क लाइफ में बैलेंस बैठाने में जरा भी परेशानी नहीं होगी।

ऑफिस में अपने वर्क हॉवर में पूरा काम करें
आप अपने ऑफिस में अपने वर्क हॉवर में पूरा काम करें, एक्सट्रा टाइम देना अभी कम कर दें, क्योंकि आपको अपने नये परिवार को भी समय देना हैं। आप अपने बॉस से इस संबंध में बात कर सकती हैं कि आप अपने वर्किंग ऑवर में काम को प्राथमिकता देंगी और काम करेंगी। आपकी इस बात को आपका मैनेजर जरूर समझेगा। अगर आप ऐसा नहीं करती हैं तो इससे परेशानी आपको ही होने वाली है, ना आप ऑफिस का काम सही से कर पाएंगी और ना ही ससुराल के बींच अच्छे संबंध कायम कर पाएंगी।
Comments
English summary
Marriage Tips and tricks: How do you balance work and new marriage In Hindi
Story first published: Thursday, March 30, 2023, 16:50 [IST]
Other articles published on Mar 30, 2023



Click it and Unblock the Notifications
