Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
शादीशुदा जिंदगी में इन चीजों से पैदा होता है शक, रिश्ते में प्यार की जगह बढ़ने लगता है तकरार
विवाह एक ऐसा नाजुक बंधन है जिसकी डोरी से पति-पत्नी बंधे होते हैं। यह रिश्ता प्यार और विश्वास के पहिये पर चलता है। ऐसे में एक छोटी सी गलती इस रिश्ते को तोड़ने के लिए काफी है। किसी भी रिश्ते में प्यार बहुत जरूरी होता है लेकिन अगर किसी रिश्ते में शक बढ़ जाए तो वह रिश्ते को कमजोर करने लगता है। जब कपल्स के बीच शक पैदा होता है तो इससे रिश्ते में झगड़े और विवाद शुरू हो जाते हैं।
पार्टनर के बीच शक के कई कारण हो सकते हैं। लेकिन इसके पीछे आपकी आदतें भी एक बड़ा कारण हो सकती हैं। कई लोग जाने-अनजाने में ऐसी आदतों को अपने व्यवहार का हिस्सा बना लेते हैं जिससे पार्टनर के मन में शक का कीड़ा जाग जाता है। आपको अपनी कुछ आदतों पर ध्यान देना चाहिए ताकि आपके रिश्ते पर शक की परछाई न पड़े। आइये इस लेख के माध्यम से जानते हैं कि ऐसी कौन कौन सी आदते हैं जिसकी वजह से पार्टनर के मन में शक पैदा होने लगता है।

बिना वजह घर से दूर रहना
ज्यादातर मौकों पर देखा गया है कि पुरुष किसी न किसी काम से घर से बाहर जाते रहते हैं। कुछ लोग ऑफिस का काम जल्दी खत्म करने के बावजूद देर से घर लौटते हैं। ऐसे में आपकी यह आदत पार्टनर को आप पर शक करने की वजह देता है। इसलिए आपको अनावश्यक रूप से घर से बाहर नहीं रहना चाहिए। अगर आपको काम के सिलसिले में बाहर जाना है तो आप इसके बारे में अपने पार्टनर को फोन पर जानकारी दे सकते हैं और अपडेट कर सकते हैं।
हमेशा व्यस्त रहना
अक्सर लोग बिजी शेड्यूल या अन्य दूसरे कारणों से अपने पार्टनर को समय नहीं दे पाते हैं। मगर कई बार रिलेशनशिप के लिए ये अच्छी बात नहीं है। इससे आपके रिश्ते पर संदेह की छाया पड़ने लगती है। काम में हमेशा व्यस्त रहना निजी जिंदगी पर नकारात्मक असर डालता है। अक्सर अपने पार्टनर के लिए समय न निकाल पाने से शक पैदा होता है, जिससे आपके रिश्ते में दरार आ सकती है। ऐसे में आपको अपने रिश्ते को बचाने के लिए अपने व्यस्त शेड्यूल में से पार्टनर के लिए समय निकालने की कोशिश करनी चाहिए।
ज्यादा गुस्सा करना
महिला हो या पुरुष, कुछ लोग हमेशा अपने पार्टनर पर गुस्सा जाहिर करते हुए नजर आते हैं। ऐसा गुस्सा आपके रिश्ते में संदेह पैदा कर सकता है। यदि आप किसी ऐसे व्यक्ति से लगातार नाराज़ रहते हैं जिसके साथ आपने अपना पूरा जीवन बिताने का वादा किया था, तो यह उस रिश्ते के लिए ख़तरा है।
पूरे समय फ़ोन का इस्तेमाल करना
इसमें कोई हैरानी की बात नहीं है कि मोबाइल फोन आजकल रिश्तों में कई समस्याओं का मूल कारण बन गया है। इस डिजिटल युग में बहुत से लोग अपने स्मार्टफोन की दुनिया में व्यस्त रहते हैं। इससे उनके निजी जिंदगी पर नकारात्मक प्रभाव पड़ता है। कई बार लोग अपने फोन को अपने पार्टनर से छिपाकर इस्तेमाल करते हैं। यह व्यवहार पार्टनर के मन में शक पैदा करता है। ये आदत आपके रिश्ते के लिए खराब हो सकती है.
झूठ बोलने की आदत
अगर एक पार्टनर दूसरे पार्टनर से झूठ बोलता है और वह आपका झूठ पकड़ लेता है तो इससे रिश्ते में संदेह पैदा होता है और धीरे-धीरे रिश्ता टूटने की कगार पर आ जाता है। एक बार झूठ पकड़े जाने के बाद अगर आप बाद में सच भी बोलेंगे तो उन्हें लगेगा कि यह झूठ है। ऐसे में कोशिश करें कि कभी भी अपने पार्टनर से झूठ न बोलें। भले ही उन्हें सच पसंद न हो, फिर भी उन्हें सच बताने और उन्हें सच समझाने की कोशिश करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
