Latest Updates
-
कौन हैं विवेक ओबेरॉय की गोद ली हुई बेटी सहारा शाह? जल्द करेंगी एक्टिंग डेब्यू, कैंसर से जीत चुकी हैं जंग -
कभी ऑस्ट्रेलिया में करता था पिज्जा डिलीवरी, आज खुद है 3 रेस्टोरेंट का मालिक, ऐसे बदली इस भारतीय की किस्मत -
Anant Chaturdashi 2026 Date: कब है अनंत चतुर्दशी? नोट करें तारीख, गणेश विसर्जन का शुभ मुहूर्त और विधि -
डायबिटीज में आम, केला और आलू खाना चाहिए या नहीं? जानिए मिथक और सच्चाई -
Guru Pradosh Vrat 2026: 23 या 24 सितंबर, कब है भाद्रपद का आखिरी प्रदोष व्रत? जानें तिथि और पूजा का शुभ मुहूर्त -
थायराइड की दवा कब और कैसे लें? डॉक्टर से जानें सही समय और तरीका -
Ayurveda Day 2026: कब और कैसे हुई आयुर्वेद दिवस की शुरुआत? जानें इस साल की थीम, महत्व और इतिहास -
रानी मुखर्जी की मां और प्लेबैक सिंगर कृष्णा मुखर्जी का निधन, 75 साल की उम्र में दुनिया को कहा अलविदा -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में भूलकर भी न करें ये 6 काम, वरना नाराज हो सकते हैं पितर -
Fact Check: चेहरे पर 'गोल्ड ऑयल' लगाने से मिलेगी जवां-ग्लोइंग स्किन? जानें वायरल दावे का सच
Mary Kom Divorce: मैरी कॉम की शादी में आई दरार? 5 साल डेटिंग के बाद की थी लव मैरिज, यहां पढ़ें पूरी लवस्टोरी
Mary Kom Divorce: भारत की सबसे प्रसिद्ध और सम्मानित बॉक्सर्स में शुमार, 6 बार की वर्ल्ड चैंपियन और 5 बार की एशियन चैंपियन मैरी कॉम किसी परिचय की मोहताज नहीं हैं। प्रोफेशनल फील्ड में शानदार उपलब्धियों के साथ-साथ मैरी की पर्सनल लाइफ भी अक्सर चर्चा में रही है। लेकिन इस बार सुर्खियों में आने की वजह उनके खेल या कोई अवॉर्ड नहीं, बल्कि उनकी शादीशुदा जिंदगी है।
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मैरी कॉम और उनके पति करुंग ओन्खोलर (जिन्हें आमतौर पर ऑनलर के नाम से जाना जाता है) के बीच सबकुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों के बीच रिश्तों में खटास आ गई है और खबरें हैं कि यह कपल अब अलग-अलग रह रहा है।

अलगाव की अटकले
सूत्रों के अनुसार, मैरी कॉम और ऑनलर के रिश्ते में पिछले कुछ समय से तनाव चल रहा है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों फिलहाल सेपरेट हो चुके हैं। मैरी अपने चारों बच्चों के साथ फरीदाबाद स्थित घर में रह रही हैं, जबकि ऑनलर दिल्ली में अपने कुछ परिवार वालों के साथ रह रहे हैं। हालांकि, दोनों में से किसी ने भी अब तक सैपरेशन या तलाक को लेकर कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है। तलाक की प्रक्रिया भी अभी शुरू नहीं हुई है, लेकिन दोनों के बीच दूरियां साफ तौर पर देखी जा रही हैं।
रिश्तों में तनाव की वजह क्या रही?
रिपोर्ट्स के अनुसार, मैरी कॉम और ऑनलर के बीच तनाव की शुरुआत 2022 के मणिपुर विधानसभा चुनावों के बाद हुई। ऑनलर ने चुनाव में हिस्सा लिया था लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा। इस हार के बाद जो वित्तीय नुकसान हुआ, उसने रिश्तों में खटास ला दी। कहा जा रहा है कि करीब 2 से 3 करोड़ रुपए का नुकसान हुआ, जिससे मैरी कॉम काफी नाराज थीं।
एक करीबी सूत्र के मुताबिक, ऑनलर राजनीति में जाना ही नहीं चाहते थे और उन्होंने मैरी को पहले ही मणिपुर की अस्थिर राजनीतिक स्थिति के बारे में आगाह किया था। लेकिन जब हार और आर्थिक संकट आया, तो वैवाहिक तनाव और बढ़ गया। धीरे-धीरे दोनों के बीच के सामान्य मतभेद गहरे होते गए और अंततः मैरी बच्चों के साथ फरीदाबाद शिफ्ट हो गईं।
प्यार की शुरुआत और शादी
मैरी कॉम और ऑनलर की लवस्टोरी भी किसी फिल्मी कहानी से कम नहीं रही है। साल 2000 में जब मैरी दिल्ली में ट्रेनिंग के लिए आई थीं, उसी दौरान उनकी मुलाकात ऑनलर से हुई थी। धीरे-धीरे ये मुलाकातें दोस्ती में बदलीं और फिर प्यार में। करीब 5 साल तक एक-दूसरे को डेट करने के बाद दोनों ने साल 2005 में शादी कर ली।
शादी के बाद ऑनलर ने मैरी को सपोर्ट करने के लिए अपने फुटबॉल करियर को भी अलविदा कह दिया। उन्होंने परिवार की जिम्मेदारी संभाली, ताकि मैरी अपने खेल पर पूरी तरह फोकस कर सकें। दोनों के तीन बेटे हैं, जिनमें से दो जुड़वा बेटे-रेचुंगवर और हुपनेयवर हैं। साल 2018 में इस कपल ने एक बेटी को गोद भी लिया था।
कठिन समय में साथ
एक वक्त ऐसा भी आया जब कपल को बेहद मुश्किल दौर से गुजरना पड़ा। उनके बेटे हुपनेयवर को दिल की बीमारी थी, जिसकी वजह से उसकी सर्जरी करानी पड़ी। उस कठिन समय में ऑनलर ने परिवार की पूरी जिम्मेदारी अपने कंधों पर ली, जबकि मैरी ने देश के लिए एशियन कप कॉम्पिटिशन में हिस्सा लिया और बेहतरीन प्रदर्शन किया।
क्या रिश्ता टूट जाएगा?
मैरी कॉम और ऑनलर की कहानी प्यार, संघर्ष और बलिदान की मिसाल रही है। हालांकि वर्तमान में उनके रिश्ते में दूरी आ चुकी है, लेकिन दोनों की तरफ से तलाक या सैपरेशन को लेकर कोई पुष्टि नहीं की गई है। फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि यह कपल अपने मतभेदों को सुलझा पाएगा और दोबारा साथ आएगा। जब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आता, तब तक इन खबरों को अटकलें ही माना जा सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
