Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी की डेथ के बाद पर जब नरगिस ने लिखा, ‘तुम्हे मौत मुबारक हो’
मीना कुमारी की क्लासिक फिल्म पाकिज़ा का डायलॉग 'आप के पांव बहुत खूबसूरत हैं इन्हें जमीन पर मत रखिएगा' आज भी उतना ही सरीके से मोहब्बत करने वाले लेते हैं, जितना पहले लिया करते थे। हिंदी फिल्मों की ग्रेट एक्ट्रेस और ट्रेजेडी क्वीन मीना कुमारी आज के दिन इस दुनिया से रूखसत हुई थीं। उनकी मौत के बाद नरगिस ने कहा था कि तुम्हें मौत मुबारक हो। मीना कुमारी की डेथ के बाद नरगिस ने उर्दू मैगजीन के लिए एक कॉलम लिखा था। जिसमें उन्होंने 'मीना तुम्हें मौत मुबारक हो। मैंने ऐसा कभी पहले नहीं कहा। आज तुम्हारी बाजी तुम्हें मौत पर मुबारकबाद दे रही है और चाहती है कि अब कभी इस दुनिया में कदम मत रखना। ये दुनिया तुम जैसे लोगों के लिए नहीं है।' ऐसा लिखने के पीछे कोई लड़ाई या झगड़ा नहीं बल्कि मीना कुमारी पर हुए जुल्मों को देखकर नरगिस ने ये बात लिखी थी।

मीना कुमारी ने जितनी दुखभरी एक्ट्रेस पर्दे पर दिखीं उससे कहीं ज्यादा तकलीफ में वो अपनी असल जिंदगी में थीं। मीना कुमारी को गुजरे 51 साल हो गये हैं लेकिन उनकी जिंदगी में जितनी चमक थी उससे ज्यादा अंधेरा भी था। दिलीप कुमार जैसे बड़े कलाकार की भी उनके सामने बोली नहीं निकलती थी। उस जमाने के एक्टर और एक्ट्रेस उनका बहुत सम्मान और उनसे डरते भी थे।
मीना कुमारी की जिंदगी
मीना कुमारी का बचपन काफी दर्दनाक रहा। उनके पिता उनको अनाथालय छोड़ आए थे। घर में बेतहाशा गरीबी के कारण इनके पिता ने इनको छोड़ दिया, लेकिन फिर पत्नी के लाख समझाने पर वो मीना कुमारी को वापस घर ले आए, और इनका नाम महजबीं रखा।
वहीं जब शादी हुई तो पति भी जल्लाद निकाला। उनके पति और कोई नहीं कमाल अमरोही थे, जिन्होंने एक से बढ़कर एक फिल्में बनाई हैं। कमाल अमरोही मीना कुमारी पर बहुत जुल्म करते थें। इस बात का अंदाजा आप इस बात से लगा सकते हैं कि उन्होंने अपने असिस्टेंट से मीना कुमारी को थप्पड़ मारने के लिए कहा और मरवाया भी।

घर में गरीबी के कारण इनके पिता ने मीना को एक्टिंग में झोंक दिया। चार साल की उम्र से मीना कुमारी एक्टिंग करना शुरू कर चुकी थीं। बतौर चाइल्ड आर्टिस्ट उन्हें उन्हें 25 रुपए फीस मिली। पूरे घर के खर्च की जिम्मेदारी मीना कुमारी पर ही थी।
मीना कुमारी अपने दौर की सबसे टॉप एक्ट्रेस थीं, साथ ही बेहद खूबसूरत अदाकारा थीं। बड़े-बड़े डायरेक्टर उनको अपनी फिल्म में कास्ट करने के लिए परेशान रहते थे।
एक डायरेक्टर ने मीना कुमारी से बदला लेने के लिए 31 थप्पड़ हीरो से मरवाए
एक डायरेक्टर जो मीना कुमारी से बदला लेना चाहता था, उसने एक सीन में एक्टर से 31 थप्पड़ पड़वाए, वो एक्टर भी शॉक्ड में रहा। लेकिन डॉयरेक्टर के सामने किसी की नहीं चली। वो एक्टर अनवर हुसैन थे, जिन्होंने ये किस्सा बलराज साहनी के साथ शेयर किया था।
मीना कुमारी और कमाल अमरोही की शादी
1952 में कमाल अमरोही ने मीना कुमारी को फिल्म अनारकली में साइन किया था। वो मीना कुमारी से शादी करना चाहते थे। जब एक बार मीना कुमारी एक हादसे के कारण अस्पताल में भर्ती हुईं तो कमाल रोज फूल लेकर जाते थें। कमाल की 2 शादियां हो चुकी थीं, मीना कुमारी से तीसरी शादी उन्होंने की।
जब मीना कुमारी पहली बार प्रेग्नेंट हुईं तो उनका मिसकैरेज हो गया था। जिसके बाद वो दो और बार प्रेग्नेंट हुईं, लेकिन उन्होंने बच्चे को गिरा दिया था। इस बात का पता चलने पर उनके पति कमाल अमरोही ने उनको मारा था।

नरगिस ने सुनी मीना कुमारी के चीखने की आवाजें
एक फिल्म की शूटिंग के दौरान नरगिस और मीना कुमारी का कमरा पास में था। नरगिस ने मीना के कमरों से चीखने की आवाजें सुनाई पड़ीं थीं, मीना के पति उनको मार रहे थे। कमाल अमरोही मीना कुमारी की सबके सामने बेइज्जती करते थे।
मीना कुमारी की डेथ
31 मार्च 1972 को मीना कुमारी की डेथ हो गई। इसके बाद कमाल अमरोही की आखिरी ख्वाहिश के अनुसार, उनकी मौत के बाद 11 फरवरी 1993 में मीना कुमारी की कब्र के ठीक बगल में उनको दफनाया गया था।



Click it and Unblock the Notifications
