Latest Updates
-
Bada Mangal 2026: ज्येष्ठ माह का आखिरी बड़ा मंगल आज, इन उपायों को करने से मिलेगी हनुमान जी की विशेष कृपा -
Happy Mahesh Navami 2026 Wishes: महेश जिनका नाम है...महेश नवमी पर प्रियजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Aaj Ka Rashifal 23 June 2026: मंगलवार को इन 4 राशियों पर बरसेगी बजरंगबली की कृपा, जानें अपना भाग्य -
शाम 7 बजे के बाद गलती से भी मत करना ये 5 काम, बढ़ता है हार्ट अटैक का रिस्क -
बिना मारे चूहों को घर से भगाने का देसी तरीका! आटे में मिलाकर रख दें ये एक चीज, फिर कभी नहीं आएंगे नजर -
Pahadi Crispy Snack Singal Recipe: घर पर बनाएं उत्तराखंड का पारंपरिक और कुरकुरा स्वाद -
कौन हैं पंकज त्रिपाठी के भाई बिजेंद्र नाथ तिवारी? आखिर क्यों हुआ जानलेवा हमला, गंभीर हालत में AIIMS में भर्ती -
Swapna Shastra: सपने में किन्नर को देखना होता है शुभ और अशुभ संकेत? जानिए इसका मतलब -
Cooling Summer Lunch Curd Rice Recipe: गर्मियों में पेट को ठंडक देने वाली सबसे आसान रेसिपी -
काले धब्बों वाले प्याज खाना चाहिए या नहीं? सेहत पर क्या होगा असर, यहां जानें इसका सही जवाब
12वीं फेल के मनोज-श्रद्धा ही नहीं ये IAS-IPS जोड़ियां भी है मशहूर, ये हैं Bureaucracy के 6 पावर कपल्स
Famous IAS & IPS Power Couple: फिल्म 12 वीं फेल रिलीज होने के बाद आईपीएस मनोज शर्मा और आईआरएस श्रद्धा जोशी की लवस्टोरी खूब सुर्खियां बटोर रही हैं। . IAS-IPS अफसर का आपस में विवाह करना कोई नई बात नहीं है।
अक्सर देखा जाता है कि अफसर ट्रेनिंग के दौरान या फिर सर्विस के दौरान एक दूसरे को अपना दिल दे बैठते हैं और फिर शादी करते हैं। देशभर में कई आईएएस-आईपीएस की जोड़ी पावर कपल के रूप में काफी मशहूर हैं। अब इसमें एक जोड़ी का नाम और जुड़ने जा रहा है. ये अफसर जल्द ही एक दूसरे के साथ विवाह के बंधन में बंधने जा रहे हैं।
आज हम आपको ऐसे ही 6 पावर कपल्स के बारे में बताने जा रहे हैं। जिन्होंने ट्रेनिंग या सर्विस के दौरान ही अपने साथी को ही अपना जीवनसाथी बना दिया।

IPS नवजोत सिमी और IAS तुषार सिंगला
बिहार कैडर की आईपीएस अफसर नवजोत सिमी ने 14 फरवरी 2020 को वैलेंटाइन डे के मौके पर आईएएस अधिकारी तुषार सिंगला से शादी की थी। नवजोत को देश की सबसे खूबसूरत आईपीएस अफसर कहा जाता है। तुषार सिंगला पश्चिम बंगाल कैडर के वर्ष 2015 बैच के आईएएस हैं और हावड़ा में तैनात हैं। वहीं IPS नवजोत वर्तमान में, पटना के पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) के पद पर तैनात हैं। आईएएस तुषार सिंगला और आईपीएस नवजोत सिमी की पहली डेट बिहार के पटना के एक रेस्टोरेंट में हुई। वहीं, दोनों ने शादी करने का फैसला ले लिया। बता दें कि इन दोनों की शादी बिना रुपये खर्च करके हुई है। दोनों ही पावर कपल ने अभी कुछ समय पहले पैरेंट्स बने हैं।

IAS युवराज मरमट और IPS अफसर पी मोनिका
छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस युवराज मरमट और तेलंगाना कैडर की पी मोनिका की जिन्होंने लाखों करोड़ों ना खर्च कर सादगी पूर्ण तरीके से कोर्ट में शादी करने के वजह से काफी चर्चा में आए थे। माला, मिठाई और कोर्ट फीस में दोनों ने 2000 रुपए खर्च किए है। युवराज मरमट ने अब अपनी दोस्त आईपीएस अफसर पी मोनिका के साथ कोर्ट मैरिज की है,आईपीएस मोनिका भी उन्हीं के बैच की अधिकारी हैं।

IAS टीना डाबी और IAS प्रदीप गवांडे
IAS टीना डाबी को कौन नहीं जानता है। अपने प्रोफेशनल लाइफ के बाद अलावा टीना डाबी अपनी पर्सनल लाइफ के लिए भी खूब सुर्खियों में रहती हैं। टीना डाबी की पहली शादी IAS अतहर आमिर खान से हुई थी, लेकिन मतभेदों के चलते दोनों का तलाक हो गया था। इसके बाद कोरोना वायरस की दूसरी लहर के दौरान वह पहली बार राजस्थान के स्वास्थ्य विभाग में डॉ. गवांडे से मिलीं। दोनों करीब आ गए। 2022 में आईएएस टीना डाबी ने सीनियर आईएएस अधिकारी प्रदीप गवांडे से शादी की और 2023 में दोनों एक बेटे के पैरेंट्स भी बन चुके हैं।

IAS रिया डाबी और IPS मनीष कुमार
टीना डाबी की बहन रिया डाबी ने आईपीएस ऑफिसर मनीष से शादी की है। इनकी जोड़ी को खूब पसंद किया जा रहा है। रिया डाबी राजस्थान कैडर की अफसर है। रिया डाबी 2021 बैच की आईएएस अफसर हैं। वहीं उनके पति मनीष कुमार महाराष्ट्र कैडर के आईपीएस अफसर है। जानकारी के मुताबिक, आईएएस रिया डाबी और आईपीएस मनीष कुमार LBSNAA ट्रेनिंग के दौरान बैचमेट रहे हैं। ट्रेनिंग पूरी करने के बाद महाराष्ट्र कैडर में नियुक्त किया गया था। बाद में रिया डाबी से शादी के बाद उन्हें राजस्थान ट्रांसफर कर दिया गया था।

IAS स्मिता सभरवाल और IPS अकुन सभरवाल
IAS स्मिता सभरवाल की गिनती देश की सबसे मशहूर और खूबसूरत IAS ऑफिसर्स में की जाती है। उन्हें 'जनता की अधिकारी' कहा जाता है। उनके संघर्ष और ईमानदारी ने उन्हें जनता के बीच काफी लोकप्रिय बना दिया है। साल 2000 में अपने दूसरे प्रयास में वह यूपीएससी परीक्षा पास करने वाली सबसे कम उम्र की उम्मीदवार बनीं। इसमें उन्होंने ऑल इंडिया लेवल पर 4th रैंक हासिल की थी। IAS स्मिता सभरवाल ने आईपीएस अकुन सभरवाल से शादी की है। आईएएस सर्कल में इन दोनों की कहानी काफी मशहूर है। आपको जानकर हैरानी होगी लेकिन इन दोनों की यह लव मैरिज नहीं थी। आईएएस स्मिता सभरवाल और आईपीएस अकुन सभरवाल, दोनों के पिता डिफेंस में थे। इनके पैरेंट्स आपस में टच में थे। उन लोगों ने ही बातचीत करके स्मिता और डॉ. अकुन सभरवाल का रिश्ता तय किया था। आईएएस स्मिता सभरवाल और आईपीएस अकुन सभरवाल के दो बच्चे हैं।

IAS सृष्टि देशमुख - IAS नागार्जुन गौड़ा
नागार्जुन बी गौड़ा के बैच की आईएएस अधिकारी सृष्टि देशमुख ने 2018 यूपीएससी सिविल सेवा परीक्षा में पांचवीं ऑल इंडिया रैंक हासिल की थी। इसके बाद अप्रैल 2022 में दोनों ने शादी कर ली।
दोनों की मुलाकात मसूरी, उत्तराखंड के लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA) में प्रशिक्षण के दौरान हुई थी। IAS सृष्टि देशमुख 2019 बैच की IAS अधिकारी हैं जो वर्तमान में मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर जिले के गाडरवारा में SDM के पद पर तैनात हैं। उनके पति आईएएस नागार्जुन गौड़ा भी मध्य प्रदेश कैडर के 2019 बैच के आईएएस अधिकारी हैं।



Click it and Unblock the Notifications