Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Birthday Special: 26 साल छोटी अंकिता को देख दिल हार बैठे थे मिलिंद, हर कपल के लिए प्रेरणा है इनकी लव स्टोरी
Milind Soman Love Story: प्यार उम्र नहीं देखता ये बात हम अक्सर फिल्मों में सुनते हैं, लेकिन मिलिंद सोमन और अंकिता कोंवर की लव स्टोरी ने इसे हकीकत में साबित कर दिखाया। 59 की उम्र में भी फिटनेस, सादगी और रिलेशनशिप गोल्स की मिसाल बने मिलिंद सोमन का दिल उस लड़की पर आया जो उनसे पूरे 26 साल छोटी थीं। या यूं कहें कि बेटी की उम्र की थी। बेशक उम्र का इतना बड़ा फासला होने के बावजूद दोनों का रिश्ता आज भी पहले दिन जितना मजबूत और खूबसूरत है।
इस कपल की कहानी न सिर्फ एक रोमांटिक टेल है, बल्कि हर उस कपल के लिए इंस्पिरेशन है जो सच्चे प्यार में समाज की सीमाओं को मायने नहीं रखता। आज मिलिंद सोमन के बर्थडे के खास मौके पर हम जानते हैं उनकी दिलचस्प लव स्टोरी।

कैसे हुई दोनों की मुलाकात
मिलिंद और अंकिता की मुलाकात साल एक नाइट क्लब में हुई थी जहां मिलिंद को अंकिता पसंद आ गई। वहीं एक इंटरव्यू में अंकिता ने भी बताया है कि उन्होंने पहली बार मिलिंद को देखकर ही महसूस किया कि उनमें कुछ खास है। मिलिंद में एक अलग सी सादगी, एक गहराई दिखी जो बाकी लोगों में नहीं थी।
वहीं, मिलिंद भी अंकिता के आत्मविश्वास और मुस्कान से इतने प्रभावित हुए कि बातों-बातों में दोस्ती हो गई, और फिर शुरू हुआ मुलाकातों का सिलसिला और बना दोस्ती का एक खूबसूरत रिश्ता।
अंकिता के मुश्किल समय में मिलिंद बने कंधा
जिस समय अंकिता और मिलिंद की मुलाकात हुई थी उस समय अंकिता के बॉयफ्रेंड की मौत हुई थी। वो उस सदमे में थी और पूरी तरह से टूट गई थी। उसी दौरान मिलिंद ने अंकिता को सहारा दिया और उसके दुख में उसका कंधा बने। मिलिंद का यही साथ अंकिता को भा गया और वो उनके प्यार में पड़ गई। एक-दूसरे का साथ देते-देत दोनों एक दूसरे के प्यार में डूब गए।
इश्क चढ़ा परवान
अंकिता और मिलिंद एक-दूसरे के प्यार में थे और अब हाल ये था कि वो अलग नहीं रह सकते थे। दोनों ने 5 साल तक एक दूसरे को डेट किया और फिर साल 2018 में शादी के बंधन में बंध गए। क्या आप जानते हैं कि मिलिंद की सासु मां भी उनसे उम्र में छोटी हैं। मिलिंद और अंकिता के उम्र के फासले की वजह से ही उनकी शादी चर्चा का कारण बन गई। हालांकि उन्होंने ये साबित कर दिया कि उम्र का असर प्यार पर कभी नहीं पड़ता और न ही वो कम होता है।
हर कपल के लिए बने मिसाल
मिलिंद और अंकिता आज उस सोच का चेहरा हैं जो कहती है अगर रिश्ता सच्चा है, तो समाज की सोच मायने नहीं रखती। दोनों अपनी फिटनेस और पॉजिटिविटी से लोगों को प्रेरित करते रहते हैं। उनकी जोड़ी सिर्फ उम्र के फासले को नहीं मिटाती, बल्कि इस बात को साबित करती है कि सच्चा प्यार हर बंदिश से ऊपर होता है।



Click it and Unblock the Notifications
