Latest Updates
-
Putrada Ekadashi Vrat Katha: पुत्रदा एकादशी पर जरूर करें इस व्रत कथा का पाठ, पूरी होगी संतान से जुड़ी हर कामना -
Putrada Ekadashi 2026 Wishes: विष्णु जी की भक्ति...इन संदेशों से अपनों को दें पुत्रदा एकादशी की शुभकामनाएं -
Putrada Ekadashi 2026: 23 या 24 अगस्त, कब है पुत्रदा एकादशी? जानें तिथि, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
कौन हैं क्रिकेटर मेधावी बिधूड़ी? ‘6-7’ सेलिब्रेशन के बाद इंटरनेट पर हुईं वायरल, खूबसूरती के दीवाने हुए फैंस -
दिल्ली में तेजी से बढ़ रहे स्वाइन फ्लू के मामले, जानें बच्चों में H1N1 के लक्षण और बचाव के उपाय -
53 की उम्र में दूल्हा बने अर्जुन रामपाल, गोवा में 14 साल छोटी गर्लफ्रेंड गैब्रिएला संग रचाई शादी -
IND vs SL 2nd Test: कोलंबो में सीरीज जीत की दहलीज पर भारत, बारिश और पिच का क्या है हाल? -
Varalakshmi Vrat Katha: वरलक्ष्मी व्रत के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, धन से जुड़ी बाधाएं होंगी दूर -
Varalakshmi Vrat 2026 Wishes: मां लक्ष्मी का आशीर्वाद...वरलक्ष्मी व्रत पर प्रियजनों को भेजें ये शुभकामना संदेश -
Rakhi Gift Ideas For Sister: इस रक्षाबंधन बहन को दें ये 7 प्यार भरे तोहफे, देखते ही खुशी से झूम उठेगी
Relationship Tips: ज्यादातर महिलाएं अपनी शादी में करती हैं ये 5 गलतियां, रिश्ता बिखरने से पहले हो जाएं सतर्क
Relationship Tips for Married Women: सभी रिश्ते अपने आप में जटिल और अनोखे हैं। कई रिलेशनशिप में कुछ चुनौतियों का सामना भी करना पड़ता है। यहां तक कि अगर गलती एक व्यक्ति की है, तो भी इसका असर पूरे रिश्ते और परिवार पर पड़ता है।
इस धरती पर लोग 100 फीसदी सही नहीं हो सकते हैं। गलती करना मानव स्वभाव है। मगर हम गलती करने को बढ़ावा नहीं दे रहे हैं। गलत कार्य की प्रकृति और गंभीरता के आधार पर रिश्ते में पड़ने वाले असर को देखा जा सकता है। अक्सर कहा जाता है कि रिश्तों में पुरुष ज्यादा गलतियां करते हैं। रिलेशनशिप में सिर्फ पुरुष ही गलतियां नहीं करते, बल्कि महिलाएं भी गलतियां करने के मामले में पीछे नहीं हैं।

ये गलतियां ही दांपत्य जीवन में कड़वाहट और निराशा भर देती हैं और रिश्ते में दुख पैदा करती हैं। यहां आज हम उन गलतियों का जिक्र करने जा रहे हैं जो महिलाएं एक वैवाहिक रिश्ते में जाने अनजाने में करती हैं। तो लेडीज ये स्टोरी पढ़ें और भविष्य में उन गलतियों को करने से बचें।
पर्सनल डेवलपमेंट को अनदेखा करना
एक सबसे बड़ी गलती जो ज्यादातर महिलाएं करती हैं वह है अपने व्यक्तिगत पहचान के बजाय वो पत्नी और मां के रूप में अपनी भूमिकाओं को प्राथमिकता देने लगती हैं। जिस तरह से परिवार महत्वपूर्ण है, वैसे ही स्वयं का विकास और खुद की पहचान को कायम रखना भी महत्वपूर्ण है।
व्यक्तिगत हितों, लक्ष्यों और सेल्फ केयर की उपेक्षा करके आप खुद के साथ गलत कर रही हैं। इससे भविष्य में वैवाहिक रिश्ते में आपकी संतुष्टि और रुचि कम हो सकती है। व्यक्तिगत विकास को बढ़ावा देना और पारिवारिक जीवन के बीच संतुलन बनाए रखना महत्वपूर्ण है।
कम्युनिकेशन की कमी
एक और गलती जो ज्यादातर महिलाएं करती हैं और वो है अपने पति से यह अपेक्षा करना कि वह बिना किसी संवाद के उनकी भावनाओं, जरूरतों या इच्छाओं को सहजता से समझ लें। यही रिश्ते में गलतफहमी पैदा करती है। महिलाएं कभी-कभी यह उम्मीद करती हैं कि उनके पति उनके मन की बात पढ़ें। इससे रिश्ते में अनावश्यक निराशा और तनाव पैदा होगा। विवाह में समझ और संबंध विकसित करने के लिए खुला और ईमानदार संवाद महत्वपूर्ण है। यह जान लें कि आपके पति आपके बताए बिना आपकी सभी जरूरतों को समझ नहीं पाएंगे। इसलिए अगली बार से बातों को मन में रखने के बजाय बोलकर व्यक्त करें।
इंटिमेसी को करती हैं इग्नोर
शारीरिक सबंध से कहीं बढ़कर है इंटिमेट रिलेशन। इसमें पार्टनर्स के बीच भावनात्मक जुड़ाव के साथ असुरक्षा की अजब स्थिति होती है। कुछ महिलाएं अपने वैवाहिक रिश्ते में इंटिमेसी के महत्व को नजरअंदाज करने की गलती करती हैं। कम्युनिकेशन के साथ साथ इंटिमेसी संबंधों को मजबूत बनाने में मदद करती हैं। इन पहलुओं को नजरअंदाज करने से पार्टनर्स के बीच भावनात्मक दूरियां आ सकती हैं। इसलिए कपल्स के बीच अंतरंगता बनाए रखना जरूरी है।
अवास्तविक अपेक्षाएं करना
एक पार्टनर से यह अपेक्षा करना कि वह आपकी सभी भावनात्मक, सामाजिक और वित्तीय ज़रूरतें पूरी करेगा, यह आपके साथी के लिए अवास्तविक और बोझिल हो सकता है। जीवनसाथी किसी के भी जीवन में एक महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, लेकिन उन्हें अपनी खुशी और संतुष्टि का एकमात्र स्रोत बनाने की उम्मीद करना निराशा का कारण बन सकता है। विवाह के बाहर इंसान की अपनी लिमिट होती है और समाज में खुद की अलग पहचान भी होती है। ऐसे में आप अपने पार्टनर से अवास्तविक उम्मीदें न रखें, इससे निराशा होगी।
समस्या को सुलझाने के बजाय उसे टाल देना
किसी भी रिश्ते में झगड़े और तकरार को टाला नहीं जा सकता है। जहां प्यार है वहां तकरार भी होती है। लेकिन समस्याओं को सुलझाने के बजाय टालना हानिकारक है। कुछ महिलाएं शांति-सौहार्द बनाए रखने के लिए समस्या पर बात करने से बचती हैं। लेकिन अनसुलझे मुद्दे रिश्ते को बाधित और नकारात्मक रूप से प्रभावित कर सकते हैं। इसलिए समस्या को टालने के बजाय उन्हें सुलझाने का प्रयास करें।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications