Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Mohammed Shami Love Story: एक नजर में दिल हार बैठे थे शमी, जानिए कैसे टूटा प्यार और रिश्ते में आई दरार
Mohammed Shami Love Story : भारतीय क्रिकेट टीम के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को कोलकाता हाई कोर्ट से बड़ा झटका लगा है। कोर्ट ने उनकी पत्नी हसीन जहां को हर महीने ₹4 लाख रुपये का गुजारा भत्ता देने का आदेश दिया है। इसमें ₹1.5 लाख हसीन जहां के लिए और ₹2.5 लाख उनकी बेटी आयरा के लिए तय किए गए हैं। यह फैसला जस्टिस अजय मुखर्जी ने सुनाया है, जो हसीन जहां की याचिका पर आधारित है। इस मामले में खास बात यह है कि कोर्ट ने यह भत्ता वर्ष 2018 से लागू माना है, यानी शमी को पिछली राशि भी चुकानी होगी।
कभी एक-दूसरे के प्यार में डूबे शमी और हसीन जहां अब सालों से कानूनी लड़ाई लड़ रहे हैं। फैन्स हमेशा यह जानने को उत्सुक रहते हैं कि हसीन जहां कौन हैं, शमी से उनकी पहली मुलाकात कब हुई और कैसे दोनों की प्रेम कहानी शुरू हुई। दरअसल, इनकी मुलाकात 2012 में आईपीएल के दौरान हुई थी, जहां से रिश्ता आगे बढ़ा।

कैसे शुरू हुई मोहम्मद शमी और हसीन जहां की प्रेम कहानी?
हसीन जहां और मोहम्मद शमी की मुलाकात साल 2012 में हुई थी। उस वक्त हसीन कोलकाता नाइट राइडर्स की चीयरलीडर थीं और साथ ही मॉडलिंग व एक्टिंग की दुनिया में अपना करियर बनाना चाहती थीं। आईपीएल के एक मैच के दौरान दोनों की नजरें मिलीं और यहीं से इनकी लव स्टोरी की शुरुआत हुई। मोहम्मद शमी ने पहली नजर में ही हसीन पर दिल हार बैठने की बात कही थी।
कुछ सालों की डेटिंग के बाद 6 जून 2014 को दोनों ने शादी कर ली। शादी परिवार की रजामंदी से हुई थी। इसके बाद हसीन ने मॉडलिंग छोड़ दी और शमी के साथ उनके क्रिकेट टूर पर नजर आने लगीं। जुलाई 2015 में दोनों की बेटी आयरा का जन्म हुआ।
हसीन जहां का अतीत
शमी से शादी से पहले हसीन जहां की एक और शादी हो चुकी थी। उन्होंने 2002 में शेख सैफुद्दीन नामक व्यक्ति से शादी की थी, जो कि एक परचून की दुकान चलाते थे। यह लव मैरिज थी, जो दसवीं कक्षा के दौरान शुरू हुई थी। इस शादी से उनकी दो बेटियां भी हैं। लेकिन मॉडलिंग और ग्लैमर की दुनिया में आगे बढ़ने की चाहत ने हसीन को यह शादी खत्म करने पर मजबूर किया। साल 2010 में उन्होंने सैफुद्दीन को तलाक दे दिया और कोलकाता आकर मॉडलिंग में करियर शुरू किया। यहीं से उनका संपर्क आईपीएल से जुड़ा और शमी से मुलाकात हुई।
2018 में रिश्तों में आई दूरियां
शादी के कुछ सालों बाद शमी और हसीन जहां के रिश्तों में दरार आनी शुरू हो गई। मार्च 2018 में हसीन जहां ने मोहम्मद शमी और उनके परिवार पर घरेलू हिंसा, एक्स्ट्रा मैरिटल अफेयर और यहां तक कि जान से मारने की कोशिश जैसे गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने सोशल मीडिया पर चैट्स और तस्वीरें साझा कीं, जिनमें दावा किया गया कि शमी का कई महिलाओं के साथ संबंध है।
उन्होंने शमी पर मैच फिक्सिंग के भी आरोप लगाए, जिससे पूरे देश में हड़कंप मच गया। हालांकि, बीसीसीआई ने जांच के बाद शमी को क्लीन चिट दे दी थी। इसके बावजूद दोनों के बीच की कड़वाहट कम नहीं हुई और वे 2018 से ही अलग रह रहे हैं।
कोर्ट में सालों से जारी कानूनी जंग
2018 में ही हसीन जहां ने गुजारा भत्ते की मांग करते हुए कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। पहले आदेश के अनुसार, शमी को हर महीने ₹50,000 पत्नी के लिए और ₹80,000 बेटी के लिए देने थे, यानी कुल ₹1.3 लाख। लेकिन हाल ही में कोलकाता हाई कोर्ट ने इस राशि को बढ़ाकर ₹4 लाख कर दिया है, जिसमें पत्नी और बेटी दोनों की देखरेख का खर्च शामिल है।
हसीन जहां ने कोर्ट में कहा कि शमी की सालाना कमाई ₹7.19 करोड़ रुपये है और वह IPL से लेकर ब्रांड एंडोर्समेंट्स तक करोड़ों कमाते हैं। इसी आधार पर उन्होंने ₹7 लाख महीना मांगा था, लेकिन कोर्ट ने ₹4 लाख तय किए।



Click it and Unblock the Notifications
