Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके
Salary Saving Tips: स्मार्ट महिलाएं सैलरी आते ही करती हैं ये काम, होती है लाखों की बचत
जो लोग अपनी सैलरी पर डिपेंड होते हैं उनको मंथ के लास्ट में कई बार पैसों की समस्या हो जाती है, जिसकी वजह से वो परेशान भी रहते हैं, क्योंकि नौकरीपेशा लोगों की सैलरी से बचत नहीं हो पा रही होती। जिसकी वजह से कई आप लोग परेशान होकर दूसरों से उधार ले लेते हैं। लेकिन अगर आप अपनी सैलरी से ही पैसों की बचत कर सकती हैं, इसके लिए आपको यहां बताए गये टिप्स को फॉलो करना होगा। जिसकी मदद से आप महीने की शुरुआत से ही मनी सेविंग शुरू कर देंगी और इसकी वजह से आपको उधार भी नहीं लेना पड़ेगा। साथ ही पूरा महीना बिना किसी टेंशन के गुजरेगा

सैलरी अकाउंट में आते ही करें ये काम
आप के अकाउंट में सैलरी जैसे ही क्रैडिट हो सबसे पहले अपनी सेलरी का 15 से 20 फीसदी हिस्सा अलग कर दें और उसे ऐसा समझें कि वो आपके पास है ही नहीं। इसके बाद जो भी पैसे अकाउंट से निकाले उसका हिसाब रखें। इससे आपको ये पता चलता रहेगा कि कहां पर कितना आप खर्च कर रहे हैं।
-अपने अलग किये पैसों को आप मनी सेविंग स्कीम में लगा सकते हैं है कि आप पीपीएफ अकाउंट खोल कर उसमें सेविंग करते रहें जो आपके भविष्य के लिए काम आएगा।
-वहीं आप एसआईपी या फ़िर म्युचअल फंड में इन्वेस्ट कर सकती हैं। इससे आपको काफी फायदा मिलेगा।
-म्युचुअल फंड में भी आप अपने बचे पैसों को इनवेस्ट कर सकती हैं। इसमें किसी तरह का लॉस आपको नहीं होगा।
-गोल्ड का शौक किस महिला को नहीं होता। आप अपने बचत के पैसों से गोल्ड खरीद सकती है या फिर गोल्ड स्कीम में भी इनवेस्ट कर सकती है। इसमें आपको कोई जोखिम नहीं मिलता है।
-आप एलआईसी स्कीम में भी अपने बचत के पैसे सेव कल सकती है इसमें भी आपको अच्छा रिटर्न मिलता है।

फिजूलखर्च कम करें
-आपको इस बात का बहुत ख्याल रखना है कि जब तक आप पैसे की कद्र नहीं करेगी वो भी आपकी कद्र नहीं करेगा। इसलिए फिजुलखर्ची पर लगाम लगाना सीखें।
-जिन चीजों की जरूरत नहीं है उनको खरीदने से बचें।
-जहां तक हो सके घर में ही खाना बनाएं और खाएं, क्योंकि किसी भी रेस्टोरेंट या फिर होटल में जाकर खाने से अच्छाखासा बिल आता है जो आपके बजट को बिगाड़ देता है। साथ ही घर में बना खाना आपके स्वास्थ्य के लिए बेहतर होता है।

बजट बनाकर खर्च करें
-आप हमेशा इस बात पर जोर दें कि आपने जो महीने के खर्च के लिए बजट बनाया है उसी पर चलें और पैसे की बचत करें। अगर ऐृआप अपने बजट के हिसाब से चलेगी तो आपकी सैलरी के साथ ही घर में गैर जरूरी चीजें भी नहीं आएगी, जिसकी जरूरत आपको नहीं है।
-आप जो खरीदें या फिर खर्च करें उस खर्च को एक डायरी में जरूर लिखें। इससे ये पता चलता रहेगा कि आप कितना खर्च करती हैं।

क्रेडिट कार्ड का करें यूज
लोग कहते हैं कि ज्यादा क्रेडिट कार्ड का यूज नहीं करना चाहिए, लेकिन आज के टाइम में क्रेडिट कार्ड काफी यूजफुल हो गया है। इसमें आपको अच्छी डील्स के साथ कई सारे ऑफर्स भी मिलते है। छूट भी मिलती है। वहीं ज्यादा प्वाइंट्स होने पर आप उसे कैश में भी कन्वर्ट करा सकती हैं। लेकिन एक बात का ध्यान देना बहुत जरूरी है कि बिल आपको वक्त पर ही जमा करना होगा, वर्ना इसमें बहुत नुकसान उठाना पड़ सकता है।



Click it and Unblock the Notifications
