Latest Updates
-
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं
Mother's Day 2023: मदर्स डे पर देखें मां की पावरफुल इमेज पर बनीं 8 बेस्ट फिल्में देखें
मदर्स डे दुनिया की सबसे खास और अहम महिला के लिए जश्न मनाने का दिन है, जो अपने बच्चों के लिए कुछ भी कर सकती है, किसी से लड़ सकती है। अपने बच्चों के खातिर को कितने त्याग, मेहनत कहती है, इसका अंदाजा शायद इस दुनिया में कोई नहीं लगा सकता है। एक मां अपने बच्चे के लिए उसकी सबसे अच्छी दोस्त, टीचर और वो सब कुछ होती है जो उसे लगता है कि उसके बच्चे को उसकी जरूरत हैै। एक बच्चे के लिए सबकुछ होती है उसकी मां।

इस मदर्स डे पर आप अपनी मां के इस दिन को खास बनाने के लिए उनको सरप्राइज पार्टी भी दे रहे होंगे, उनकी पसंद के गिफ्ट्स भी आप ने खरीद ही लिए होंगे। यहां तक की आप ने ये भी डिसाइड कर लिया होगी की मदर्स डे पर आप पूरा वक्त अपनी मां के साथ बिताने वाले हैं। तो इस दिन को और खास बनाने के लिए आप अपनी मॉम के साथ मां पर बनीं बेस्ट मूवीज भी देख सकते हैं। आप अपनी मॉम के साथ फिल्मों में एनिमेशन मूवी, दशकों पुरानी क्लासिक फिल्म, मां पर बनी बेहतरीव वेब सीरीज भी देख सकते हैं।

फिल्मे देखने के साथ आप अपने मॉम के साथ पुरानी फोटो एलबम को निकाल कर तस्वीरें देखें और उनकी यादों में खो सकते हैं। आपकी समय को बचाने के लिए हम यहां पर बॉलीवुड, हॉलीवुड समेत मॉम के ऊपर बेस्ड वेब सीरीज के बारें में बताने जा रहे हैं, जिसमें से आप अपनी पसंद की सेलेक्ट कर अपनी मां के साथ देख सकते हैं-

रोमा
एकेडमी अवॉर्ड विनर निर्देशक अल्फोंसो क्वारोन की बेहतरीन कृति, रोमा 1970 के दशक के मेक्सिको में एक परिवार और उनकी लिव-इन नौकरानी क्लियो की भावनात्मक, सेमी ऑटोबायोग्राफिकल स्टोरी है। इसको देखते वक्त टिश्यू पेपर का बॉक्स जरूर रखना, काम आएगा।

अकीला एंड दी बी
ये कहानी एंजेला बैसेट और केके पामर ने एक यंग लड़की के बारे में है, जो दिल को छू लेने वाली स्टोरीज में से एक है। इस कहानी में मां और बेटी के रिलेशनशिप के बारें में दिखाया गया है। जो नेशनल स्पेलिंग बी में जगह बनाने की उम्मीद करती है। बच्चों के साथ इस फिल्म को देखते हुए आप अपने स्कूल के दिनों में वापस चले जाएंगे।

यस डे
हर हार अपने परिवार को "नहीं" कहने वाली एक काफी बिजी मॉम एलिसन (जेनिफर गार्नर) के बारें में स्टोरी है, जो अपने बच्चों को नियम बनाने का पूरा दिन देती है। इस हंंसी-मज़ाक वाली कॉमेडी फिल्म को देखने में आपको काफी मजा आने वाला है। इसको देखने के बाद आप और आपकी मॉम भी यस डे मनाएंगी।

सीक्रेट सुपरस्टार
इस फिल्म की कहानी एक यंग लड़की की स्टोरी है, जो सिंगर बनना चाहती है। इंसिया मलिक (ज़ायरा वसीम), अपनी मां नजमा (मेहर विज), पिता, भाई और दादी के साथ रहती है। पिता रूढ़िवादी विचारों का है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे मां अपनी बेटी के लिए क्या-क्या कदम उठाती है, पति की सख्ती झेलती है। मां अपनी बेटी की खातिर में विद्रोह कर देती है और हवाई अड्डे पर पति से नाता तोड़ लेती है। इंसिया अपनी सफलता को अपनी मां को समर्पित करती है।

थेल्मा और लुईस
मां-बेटी की जोड़ी के लिए जो अपराध में एक-दूसरे के साथी हैं, ये क्लासिक कहानी दो सबसे अच्छे दोस्तों को फॉलो करती है क्योंकि वे कानून से भागते हैं। इसके अंत तक, आप बहस कर रहे होंगे कि थेल्मा कौन है और लुईस कौन है।

बर्ड बॉक्स
इस फिल्म की कहानी रोंगटे खड़े कर देने वाली है। रहस्यों से भरी साइंसफिक्शन फिल्म एक मां के बारें में है। क्योंकि वो अपने दो बच्चों को एक अलौकिक ताकतो से लैस अलौकिक प्राणी से बचाने के लिए अपनी जान को जोखिम में डालती है, लेकिन बच्चों को कुछ नहीं होने देती है।

ब्रेव
इस एनिमेटेड फिल्म की कहानी मां और बेटी के रिश्ते को दिखाती है। राजकुमारी मेरिडा और रानी एलिनोर के बीच बहुत अच्छा तालमेल है जब तक कि मेरिडा को पति खोजने का आदेश नहीं दिया जाता। दोनों के बीच अनबन होने के बाद, मेरिडा भाग जाती है, लेकिन उसे अपनी मां को बचाने के लिए वापस लौटना होगा जो एक भालू में बदल गई है। फिर मेरिडा दोबारा अपनी मां को कैसे सही करती है ये दिखाया गया है।

मॉम
इस फिल्म में श्रीदेवी ने अपना दिल और आत्मा निकाल कर रख दी थी। एक मां की बदले की कहानी में अपने त्याग कर और सटीक बदला लेने के लिए श्रीदेवी जबरदस्त एक्टिंग ने रोंगटे खड़े कर दिये थे। देवकी (श्रीदेवी) अपनी सौतेली बेटी आर्य (सजल अली) के साथ हुए रेप का बदला लेती है। एक मां एक-एक करके अपराधियों का शिकार करती है।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
