Latest Updates
-
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश -
Karwa Chauth Wishes For Wife: चांद की चांदनी...करवा चौथ के मौके पर पत्नी को भेजें ये प्यार भरे मैसेज और शायरी -
Happy Karwa Chauth 2026 Wishes: चांद से मांगी हैं आपके लिए खुशियां…इन संदेशों से दें करवा चौथ की शुभकामनाएं -
Karwa Chauth 2026: करवा चौथ पर पति-पत्नी शारीरिक संबंध बना सकते हैं या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
Karwa Chauth 2026 Moonrise Time: करवा चौथ पर चांद कब निकलेगा? जानें आपके शहर में कब होगा दीदार -
Aditi Rao Hydari ने बताया ब्यूटी सीक्रेट, ग्लोइंग और फ्लॉलेस स्किन के लिए इस्तेमाल करती हैं ये घरेलू नुस्खे -
Karwa Chauth 2026 Puja Samagri: करवा चौथ की पूजा में क्या-क्या सामान लगेगा? यहां देखें पूरी सामग्री लिस्ट -
CID और आहट के निर्माता बीपी सिंह का हार्ट अटैक से निधन, 77 साल की उम्र में ली आखिरी सांस -
November 2026 Vrat Tyohar: दिवाली से देवउठनी एकदशी तक, नवंबर में पड़ेंगे ये व्रत-त्योहार, देखें पूरी लिस्ट
Mother’s Day : प्रियंका चोपड़ा से लेकर आलिया भट्ट तक, बॉलीवुड की न्यू मॉम्स जिनका ग्लैमर बरकार
दुनिया में शायद ही कोई महिला होगी जो मां बनने का सुख ना पाना चाहती हो। मां बनना दुनिया का सबसे अच्छा और प्यारा अहसास होता है। चाहे वो एक आम सी महिला हो या कोई सेलिब्रिटी ही क्यों ना हो। दोनों का मां बनने का अहसास एक जैसा होता है। दोनों के लिए अपने बच्चे के पालन पोषण करना काफी चुनौतीपूर्ण होता है। अपने पेशेवर प्रोफाइल को मैनेज करने के साथ प्रेंगनेसी के टाइम को एन्जॉय करना आना चाहिए। अगर हम बॉलीवुड की दीवाज की बात करें तो वो भी प्रेगनेंसी के वक्त उसी तरह से काम करती हैं जैसे आप अपनी कंपनी के लिए काम कर रही होती हैं। बॉलीवुड सेलिब्रिटीज ने इस मान्यता को भी तोड़ने का प्रयास किया है कि मां बनने के बाद उनका ग्लैमर कम हो जाता है, या उनको काम नहीं मिलता है, लेकिन यहां हम जिन बॉलीवुड मॉम्स की बात कर रहे हैं, उन्होंने प्रेंग्नेसी के बाद अपना चार्म करने नहीं होने दिया बल्कि और तेजी के साथ आगे बढ़ रही हैं।

बॉलीवुड की न्यू मॉम्स

प्रियंका चोपड़ा
प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने अपनी बेटी मालती का इस दुनिया में स्वागत किया। जनवरी में सरोगेसी के जरीये हुए प्रियंका की बेटी जन्म के बाद काफी बीमार रहीं, जिसके खुलासा खुद प्रियंका चोपड़ा ने किया। प्रियंका ने इस बारें में भी बताया कि कई बार उनको ऐसा भी लगा कि कहीं वो मालती को खो ना दें, क्योंकि मालती 100 दिनों तक एनआईसीयू में एडमिट रही थी। हाल ही प्रियंका और उनसे पति निक भारत आए, उनके साथ उनकी बेटी मालती भी साथ में थी। प्रियंका और निक अक्सर अपनी बेटी की प्यारी-प्यारी तस्वीरें सोशल मीडिया पर पोस्ट करते रहते हैं। प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास ने 1 दिसंबर, 2018 को भारत में आकर शादी की थी।

सोनम कपूर
सोनम कपूर और उनके पति आनंद आहूजा ने 20 अगस्त 2022 को अपने बेटे वायु का वेलकम किया। वायु कपूर आहूजा सोनम और आनंद की पहली औलाद है। हाल ही में सोनम अपने बेटे वायु को उसके दादा-दादी के घर दिल्ली लेकर गई थीं, जहां पर वायु का ग्रैंड वेलकम किया गया। बच्चे के जन्म के बाद भी सोनम पहले ही तरह एक्टिव हैं या ये कहें कि वो पहले से ज्यादा खूबसूरत हो गई हैं। मां बनने के बाद सोमन पहले से ज्यादा फैशनेबल और गॉर्जियस नजर आने लगी हैं। पिछले दिनों सोनम एप्पल को सीईओ टिम कुक और अपने पति के साथ दिल्ली में क्रिकेट मैच देखने के दौरान काफी ट्रेंड में थी। उनका पहना आउटफिट काफी स्टनिंग था। कपल ने 2018 में शादी की थी।

आलिया भट्ट
आलिया भट्ट और रणबीर कपूर ने 6 नवंबर 2022 को अपनी बेटी राहा का इस दुनिया में वेलकम किया। आलिया ने इसके बारें में सोशल मीडिया पर पोस्ट करके बेटी के जन्म की खबर दी थी। बेटी के जन्म के बाद कुछ वक्त तक आलिया लाइम लाइट से दूर रही लेकिन कुछ समय के बाद ही आलिया ने खुद को फिट करने का काम शुरू कर दिया था। पिछले दिनों आलिया को बेस्ट एक्ट्रेस का फिल्म फेयर अवॉर्ड मिला है। वहीं आलिया मेट गाला 2023 इंवेट में अपनी खूबसूरती और अपने स्टनिंग गाउन के साथ छा गई थीं।

बिपाशा बसु
बिपाशा बसु और उऩके पति करण सिंह ग्रोवर ने 12 नवंबर, 2022 को अपनी बेटी, देवी का स्वागत किया। देवा का पूरा नाम देवी बसु सिंह ग्रोवर रखा है। विपाशा ने बेटी के जन्म की घोषणा सोशल मीडिया के जरीये दी थी। हाल ही में कपल ने अपनी बेटी देवी का चेहरा इस दुनिया के सामने पेश किया, जो किसी प्रिसेंज से कम नहीं लग रही है।
Image Courtesy-Instagram



Click it and Unblock the Notifications
