Latest Updates
-
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन -
बारिश में बाल झड़ना कैसे रोकें: कारण, देखभाल और जरूरी पोषक तत्व -
Ashtami Navami 2026 Date: अष्टमी और नवमी कब है? जानें सही तिथि, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और महत्व
Mother's Day 2023: परिवार में क्या होती है मां की अहम भूमिका और जिम्मेदारियां
मां किसी भी परिवार के लिए बहुत जरूरी और प्यारी होती हैं क्योंकि वह घर में एक अहम रोल अदा करती हैं। खासकर बात जब अपने बच्चों और फैमिली के हेल्थ और केयर की हो। यही कारण है कि बच्चा चाहे किसी भी उम्र का हो घर आने के बाद उन्हे अपनी आंखों के सामने सिर्फ उनकी मां चाहिए होती हैं। बच्चे अपने पिता से ज्यादा करीब अपनी मां से होते हैं। ऐसे में एक मां का अपने परिवार को लेकर बहुत बड़ी जिम्मेदारी निभानी पड़ती है, ताकि उनका परिवार हमेशा एक साथ हंसते-खेलते रहे। तो आइए जानते हैं एक फैमिली में मां का क्या अहम रोल होता है और क्यों?

परिवार में मां की जिम्मेदारियां ( Responsibilities of Mother in Family )
1. बच्चों अच्छी बातें सीखाना
परिवार में मां की सबसे अहम भूमिका में से एक बच्चों को पढ़ाने की होती है। बच्चों के पालन-पोषण की प्रक्रिया में, मां को अपने बच्चों को यह सिखाना चाहिए कि कैसे ठीक से व्यवहार करना है, कैसे जिम्मेदार होना है और कैसे घर के सभी कामों में शामिल होना है। खाना पकाने से लेकर, अपने कपड़े कैसे धोने हैं, अपनी प्लेट कैसे साफ करनी है। यह सभी चीजें बच्चे अपनी ही मां से सीखते हैं।
2. परिवार को एक साथ जोड़े रखना
दुनिया भर में तलाक के मामलों में काफी बढोत्तरी हो रही है। लेकिन एक परिवार को टूटने से बचाने में एक मां अहम भूमिका निभाती हैं क्योंकि वह परिवार के सभी लोगों को एकजुट रखने का काम करती हैं। बच्चे होने से पहले किसी भी महिला के लिए तलाक लेना थोड़ा आसान हो सकता है। लेकिन बच्चे होने के बाद कोई भी महिला तलाक लेने से पहले सौ बार सोचती हैं। ऐसे में एक मां होने के नाते वो अपने बच्चे के लिए परिवार को जोड़े रखने की कोशिश करती हैं।
3. परिवार की देखभाल करना
हमारे सामने बचपन से ही मां एक केयर टेकर के रूप में काम करती आ रही हैं। बीमारी से लेकर हमारे खान-पान तक का ध्यान मां रखती हैं। बच्चों के सेहत के लिए क्या अच्छा है, उनके बीमार होने पर किस तरह उनकी केयर करनी है, इस बात का उन्हें अच्छे से पता होता है।
4. वित्तीय नियोजक
बच्चों को यह नहीं पता होता है कि पैसा क्या है और इसका उपयोग कैसे करना है। घर के सभी खर्चों का ख्याल रखना और उन्हें पैसे के साथ जिम्मेदार और उदार होना सिखाना भी एक मां की जिम्मेदारी होती है। बच्चों को पैसे की अहमियत बताने के साथ कम पैसों में भी घर कैसे चलाना है ये जिम्मेदारी भी एक मां की ही होती है।



Click it and Unblock the Notifications
