Latest Updates
-
Sarva Pitru Amavasya 2026: सर्वपितृ अमावस्या पर इन 5 जगहों पर जलाएं दीपक, पितरों का मिलेगा आशीर्वाद -
Navratri 2026 Vrat Niyam: नवरात्रि व्रत में क्या करें और क्या न करें? जानें व्रत रखने के जरूरी नियम -
'खुद की चीयरलीडर बनो', प्रेग्नेंसी के बाद बढ़े वजन को लेकर ट्रोलिंग पर पहली बार बोलीं कैटरीना कैफ -
Evil Dead...नाना पाटेकर के निधन पर तनुश्री दत्ता ने दिया विवादित बयान, सोशल मीडिया पर मचा बवाल -
World Egg Day 2026: अंडे के साथ भूलकर भी नहीं खानी चाहिए ये 5 चीजें, सेहत को हो सकता गंभीर नुकसान -
World Post Day 2026: कब और कैसे हुई विश्व डाक दिवस की शुरुआत? जानें दुनिया के सबसे ऊंचे पोस्ट ऑफिस के बारे में -
Sarva Pitru Amavasya 2026: 9 या 10 अक्टूबर, सर्वपितृ अमावस्या कब है? जानें तिथि, कुतुप-रौहिण मुहूर्त और महत्व -
Indian Air Force Day 2026: दुनिया की सबसे ताकतवर एरयफोर्स में से एक है भारतीय वायुसेना, जानें 10 खास बातें -
35 साल की उम्र में दूसरी बार मां बनेंगी कियारा आडवाणी , जानिए इस उम्र में मां बनना कितना सेफ है? -
Nana Patekar Net Worth: 35 रुपये महीने से करोड़ों तक, जानें अपने पीछे कितनी संपत्ति छोड़ गए नाना पाटेकर?
Mother’s Day: इस मदर्स डे खुद से करें प्रॉमिस, अपने आप पर इनवेस्ट करना शुरू करें
आप हमेशा अपने परिवार के बारें में सोंचती है, बच्चों की पढ़ाई-लिखाई, अपने पति की जरूरतें और सास-ससुर के स्वास्थ्य के बारें में आपको हमेशा चिंता रहती है। लेकिन इन सब के बीच क्या आप अपने बारें में विचार करती हैं। अपनी हेल्थ के बारें में या फिर अपने सपनों और डिजायर्स के बारें में ? ज्यादातर महिलाओं से जब ये सवाल किया जाता है तो वो सोंच में पड़ जाती हैं, क्योंकि शादी के बाद में वो खुद के बारें में सोंचना बंद कर देती है। उनके ख्वाब और चाहतों पर मोटी धूल की चादर बिछ चुकी होती है। लेकिन इस मदर्स डे पर आपको अपने आप से एक प्रॉमिस करना होगा।

आप अपने आप पर इनवेस्ट करना शुरू करेंगी। ये निवेश सिर्फ पैसे के रूप में ही नहीं बल्कि वक्त के रूप में होगा। जब आप अपने ऊपर ध्यान देना शुरू करेंगी तो परिवार के लोग भी आप पर ध्यान देना शुरू कर देंगे। ये आपके साथ ही आपके परिवार के लिए भी बेहतर हैं। जब आप खुश रहेंगी तो आप को देखकर आपके बच्चे और पति भी खुश रहेंगे। आइये जानते है कि आप अपने आप किस तरह से निवेश कर सकती हैं-

1 कुछ नया सीखने की कोशिश करें-
जब आप नई चीजें सीखती हैं, तो आपके अंदर आत्मविश्वास भी जगता है, जो सालों पहले सो चुका है, जिसे आपने अपने परिवार के कामों में खो दिया था। नई स्किल सीखने से आप पूरे कॉन्फिडेंस के साथ दूसरे से बातचीत कर सकती हैं, साथ ही उस नई स्किल के साथ अपने परिवार के लिए भी कुछ नया कर सकती हैं। जैसे- आप ने एनिमेशन कोर्स सीखा है तो इसकी मदद से आप खुद का काम शुरू कर सकती हैं, जो कमाई का जरिया भी बनता है।

2. ऑनलाइन कोर्स करना
आज आप बस एक क्लिक के जरीये दुनियाभर की चीजे सीख सकती हैं। इसके जरीय कुछ नया सीखना बहुत आसान हो गया है। आज के टाइम में इंटरनेट पर कई सारी ऐसी वेबसाइट्स हैं जो फ्री में कोर्स करवाती है। बहुत सारी वेबसाइट कामी कम चार्ज के साथ अच्छे कोर्स में एडमीशन लेती हैं, तो आप अपनी पसंद के किसी कोर्स में खुद को इनरोल करवा लें। डिजिटल मार्केटिंग से लेकर सोशल मीडिया मार्केटिंग जैसी बहुत सी चीजें सीखीं जा सकती हैं।

3.किताबें पढ़ें
इंटरनेट के दौर से पहले किताबे ही लोगों की दोस्त हुआ करती थीं। लेकिन आज के वक्त में इसकी अहमियत कहीं से भी कम नहीं हुई हैं। अगर आपको पढ़ने का शौक है तो आप अपने पसंद के जॉनर की बुक लाकर पढ़ना शुरू करें।

4. अपने हेल्थ में इनवेस्ट करें
आपको अपने हेल्थ पर बहुत अधिक ध्यान देने की जरूरत है। आपका स्वास्थ सही होगा तभी आप अपने परिवार की अच्छे से देखभाल कर सकती हैं। स्वस्थ आदतें बनाना शुरू करें और उन्हें अपने जीवन का हिस्सा बनाएं।

5. ट्रैवलिंग पर जाएं
आपको खुद के लिए टाइम निकाल कर बाहर घूमने जाना शुरू करें। आप अलग-अलग जगहों की यात्रा करें। अपने परिवार या फिर अपने दोस्तों के साथ बाहर घूमने जाएं। दिलचस्प जगहें देखें।



Click it and Unblock the Notifications
