Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Mothers Day 2023 : इस मदर्स डे पर जानें क्या खास कर रहे हैं ये टीवी अर्टिस्ट
'मदर्स डे' हमारी ज़िंदगी में उन बेमिसाल महिलाओं का जश्न मनाता है, जिन्होंने अपने प्यार और देखभाल से हमें पाला और बड़ा किया। यह उसी निस्वार्थ त्याग और अटूट समर्थन का सम्मान करने का समय है, जो मांएं अपने बच्चों, परिवारों और समुदायों को देती हैं। चाहे वो उनकी अटूट शक्ति हो, असीम धैर्य हो या अनमोल ज्ञान, इस बात में कोई शक नहीं है कि मांएं हमारी ज़िंदगी संवारने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं। इस मौके लिए टीवी आर्टिस्ट कैसे मदर्स डे सेलिब्रेट कर रहे हैं। जानते हैं इनकी राय।

प्यारा रिश्ता है - अदिति देव शर्मा
कथा अनकही में कथा की भूमिका निभाने वालीं अदिति देव शर्मा ने कहा, "मेरी मां और मेरे बीच एक बड़ा करीबी रिश्ता हैं। वो हमारे परिवार की रीढ़ हैं। बचपन से ही मेरी मां ने मेरी सभी जरूरतों का ख्याल रखा है। वो एक ऐसी दोस्त हैं, जिनसे मैं खुलकर बात कर सकती हूं। अब जब मैं एक खुद मां हूं, तो मैं अपने बेटे के साथ भी वैसा ही रिश्ता बनाने का प्रयास कर रही हूं। मेरा अपने रील बेटे अजिंक्य के साथ भी बहुत प्यारा रिश्ता है। जहां मैं पर्दे पर उसकी मां की भूमिका निभा रही हूं, मैं उतना ही उसका ख्याल रखती हूं, जितना मैं ऑफस्क्रीन अपने बेटे की परवाह करती हूं। वो मेरा क्यूट मंकी है, जो बड़े साफ दिल का है और उसकी मुस्कान मासूमियत से भरी है। उन सभी मांओं के लिए, जो कभी भी पालन-पोषण और प्यार करना बंद नहीं करतीं - मैं आपको शुभकामनाएं देती हूं। सभी को हैप्पी मदर्स डे।"
मां बनके बहुत कुछ जाना है - कशिश दुग्गल
सपनों की छलांग में सुमन यादव का रोल निभा रहीं कशिश दुग्गल कहती हैं, "एक बच्चा आपके जीवन में जो खुशियां लाता है, उसे बयां नहीं किया जा सकता। एक इंसान की परवरिश करने और उन्हें खिलते और चमकते देखना एक अलग एहसास है। सपनों की छलांग में सुमन की भूमिका निभाना कई मामलों में बेमिसाल है। एक युवा वयस्क के लिए एक मां होने की चुनौतियों के लिए खुद को तैयार करना बड़ा खुशनुमा अनुभव है। मैं आप सभी मांओं को बताना चाहती हूं कि अपने बच्चों के साथ समय बिताना जरूरी है क्योंकि वो बहुत जल्दी बड़े हो जाते हैं। मुझे लगता है कि "मातृत्व" और इसके सभी चरणों को सेलिब्रेट किया जाना चाहिए, इसलिए सभी मांओं को मदर्स डे की बहुत-बहुत शुभकामनाएं।"
मां है बेस्ट फ्रेंड - एतशा संझगिरी
पुण्यश्लोक अहिल्याबाई में अहिल्याबाई होल्कर की भूमिका निभाने वालीं एतशा संझगिरी कहती हैं, "मेरी मां मेरी सबसे अच्छी दोस्त हैं! उनका मानना है कि अगर एक मां अपने बच्चे की दोस्त नहीं बनेगी, तो रिश्ते पनप नहीं पाएंगे। मैं अपने जीवन के हर विचार को उनके साथ साझा करती हूं। मेरी मां मेरा सबसे मजबूत सहारा हैं, और इसके लिए, मैं हमेशा आभारी हूं। वो बड़ी सीधी-सादी हैं और हमेशा मुझे अपने काम के प्रति लगन रखने के लिए प्रेरित करती हैं। सभी मांओं को हैप्पी मदर्स डे! हमेशा खुश रहें।"
मां है लकी चार्म - टीना दत्ता
हम रहें ना रहें हम में सुरीली की भूमिका निभा रहीं टीना दत्ता कहती हैं, "मेरी मां मेरी सफलता की वजह हैं, वो एक जरिया हैं, जो मुझे अपने सपनों को हासिल करने के लिए लड़ने के लिए प्रेरित करती हैं। मैं उन्हें अपना लकी चार्म मानती हूं। जब भी मुझे ऐसा लगता है कि मेरा दिन सबसे बुरा गुजर रहा है, मैं बस उन्हें फोन करती हूं, और वो एक फोन कॉल मेरे लिए एक स्ट्रेसबस्टर होता है। अपनी मां के साथ बचपन की सबसे खास यादों में हमारी रविवार की सुबहें शामिल हैं। वो मुझे चंपी देती थीं और मैं पूरे हफ्ते स्कूल में क्या हुआ, उन्हें सब कुछ बताती थी। इस मदर्स डे, मैं पूरे दिन उन्हें उनका मनपसंद खाना खिलाऊंगी, उसके बाद स्पा सेशन, मूवी डेट और फिर कुछ शॉपिंग करूंगी।"



Click it and Unblock the Notifications
