Latest Updates
-
'कांटे' और 'शूटआउट एट वडाला' के निर्देशक संजय गुप्ता का 57 साल की उम्र में निधन, सामने आई मौत की वजह -
Ahoi Ashtami Vrat Me Pani Kab Piye: अहोई अष्टमी के व्रत में पानी पीना चाहिए या नहीं? जानें व्रत के जरूरी नियम -
Namakpara Recipe: दिवाली पर घर पर बनाएं बिना मैदा के कुरकुरे नमकपारे, निशा मधुलिका ने बताई आसान रेसिपी -
Halloween 2026: क्यों मनाया जाता है हैलोवीन? जानिए कहां और कैसे शुरू हुआ यह 'डरावना त्योहार' -
National Unity Day 2026 Wishes: हमारी पहचान हमारी एकता...राष्ट्रीय एकता दिवस पर आप भी भेजें ये शुभकामना संदेश -
Halloween 2026: हैलोवीन पार्टी के लिए ट्राई करें ये 5 स्पूकी मेकअप आइडियाज, दिखेंगी सबसे अलग -
बार-बार होने वाला सिरदर्द कहीं ब्रेन ट्यूमर तो नहीं? डॉक्टर ने बताए 5 वार्निंग संकेत जिन्हें पहचानना है जरूरी -
Ahoi Ashtami 2026: 1 या 2 नवंबर, अहोई अष्टमी कब है? जानें सही तारीख, शुभ मुहूर्त, महत्व और पूजा विधि -
Karwa Chauth Wishes For Saasu Maa: आपके आशीर्वाद से...करवा चौथ पर सासू मां को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Happy Karwa Chauth Wishes For Husband: चांद से भी प्यारा...करवाचौथ पर जीवनसाथी को भेजें ये प्यार भरे संदेश
Mothers Day : मां के साथ स्ट्रॉन्ग करना है बॉन्ड, इस तरह बिताएं उनके साथ क्वालिटी टाइम
इस दूनिया में एक बेटी का उसकी मां के साथ एक गहरा रिश्ता होता है, जिसे शब्दों में बयां कर पाना थोड़ा मुश्किल हो सकता है। स्कूल, काम, और परिवार के बीच कभी-कभी मां - बेटी एक दूसरे के साथ समय भी अच्छे से नहीं गुजार पाती हैं। ऐसे में मदर्स डे से बेहतर इस दिन को एक साथ बिताने से बेहतर क्या हो सकता है।
लेकिन याद रखें, एक - दूसरे के साथ समय बिताने के लिए ऐसी गतिविधियों को ढूंढे जिनका आप दोनों आनंद ले सकें और एक दूसरे से बातचीत भी कर सकें। तो आइए जानते हैं ऐसी ही कुछ एक्टिविटी के बारे में जो आप अपनी मां के साथ अच्छे से एन्जॉय कर सकें।

मां के साथ ऐसे बिताएं दिन
1. स्पा डे का करें प्लान
फेशियल, मैनीक्योर, पेडीक्योर और मालिश सहित घर पर स्पा डे का आप दोनों एक साथ लुत्फ उठा सकते हैं। अपने दिन को और खुशनुमा बनाने के लिए आप मोमबत्तियों, संगीत और एसेंशियल ऑयल से अपने मूड को भी बूस्ट कर सकते हैं।
2. साथ में करें कुकिंग
मां और बेटी के चुगली करने का सबसे सुरक्षित प्लेस किचन माना जाता है। ऐसे में मदर्स डे पर कुकिंग से बेहतर क्या हो सकता है। ये कुकिंग आप दूसरों के लिए नहीं बल्कि अपने दिन को अच्छा बनाने के लिए करें। अपनी मां और अपने फेवरेट डिश को तैयार करें और घर पर एक साथ खाएं।
3. मूवी देखना भी है अच्छा विकल्प
अगर आपकी मम्मी को फिल्म देखना बेहद पसंद है तो आप उनकी पसंदीदा फिल्मों में से किसी एक फिल्म को अपने दिन के लिए तय कर सकती है और अपनी मां के साथ उस फिल्म को देखें। अगर थिएटर में कोई अच्छी फिल्म लगी हो तो आप बाहर मूवी देखने जाने का भी प्लान कर सकते हैं।
4. वीकेंड गेटअवे प्लान करें
मिनी वेकेशन मनाने के लिए आप पास के किसी डेस्टिनेशन पर जाने का प्लान बना सकते हैं। उस जगह की एक्टिविटी को देखें और अरामदायक वीकेंड एन्जॉय करें।
5. पिकनिक की बनाएं योजन
अपनी मां के साथ पिकनिक का प्लान करें और उनके पसंदीदा स्नैक्स, सैंडविच और पेय के साथ पिकनिक की टोकरी पैक करें। पार्क में एक खूबसूरत जगह ढूंढें, एक कंबल बिछाएं, और एक साथ आराम अपनी शाम बिताएं।



Click it and Unblock the Notifications
