Latest Updates
-
August 2026 Vrat Tyohar: सावन शिवरात्रि से लेकर रक्षाबंधन तक, देखें अगस्त में आने वाले व्रत-त्योहारों की लिस्ट -
कर्नाटक में 18-25 साल के 7 हजार से ज्यादा छात्र HIV पॉजिटिव, अब सभी कॉलेजों में टेस्टिंग होगी अनिवार्य -
Sawan 2026: सावन में शिवलिंग की पूजा के दौरान भूलकर भी न करें ये 7 गलतियां, नाराज हो सकते हैं भगवान शिव -
गुरु पूर्णिमा के अवसर पर करिश्मा तन्ना के घर गूंजी किलकारी, इस शुभ दिन जन्मे बच्चों के लिए चुनें ये खास नाम -
30 जुलाई या 2 अगस्त, फ्रेंडशिप डे कब है? जानें International Friendship Day और Friendship Day में फर्क -
Happy Sawan 2026 Wishes: ...इन संदेशों के जरिए अपने प्रियजनों को दें सावन की शुभकामनाएं -
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल
नागा चैतन्य की जिंदगी से समांथा की एग्जिट के बाद कैसे हुई शोभिता की एंट्री! नहीं लगने दी रिश्तें की भनक
Naga Chaitanya And Sobhita Dhulipala Love Story: शोभिता धुलिपाला और नागा चैतन्य आज, 4 दिसंबर को हैदराबाद के अन्नपूर्णा स्टूडियो में शादी के बंधन में बंधने जा रहे हैं। इस समारोह में केवल करीबी दोस्त और परिवार वाले ही शामिल होंगे। यह नागा चैतन्य की दूसरी शादी है।
अपनी पहली शादी से तलाक के बाद नागा चैतन्य और शोभिता ने तीन साल तक एक-दूसरे को डेट किया। उनकी लव स्टोरी ने काफी सुर्खियां बटोरीं, और अब दोनों ही अपनी जिंदगी की खुशनुमा शुरुआत करने जा रहे हैं। आइए जानते हैं शोभिता और नागा की लव स्टोरी की शुरुआत कैसे हुई थी?

2022 में आई थी अफवाहे
अक्टूबर 2021 में सामंथा रुथ प्रभु से तलाक के बाद, नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला के अफेयर की अफवाहें फैलने लगीं। 2022 में खबरें आईं कि नागा चैतन्य ने अपने हैदराबाद स्थित घर पर शोभिता को मेहमान के तौर पर आमंत्रित किया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, यह मुलाकात दोस्ताना थी और दोनों सहज नजर आए थे। इस दौरान, नागा ने शोभिता को अपने नए घर का टूर भी कराया। बाद में उन्हें एक साथ जाते हुए देखा गया, जिससे उनकी डेटिंग की अफवाहों को और बल मिला।
2023 में रिश्ते में लगी मुहर
2023 में, मिशेलिन स्टार शेफ सुरेंद्र मोहन ने लंदन में अपने रेस्टोरेंट से नागा चैतन्य के साथ एक तस्वीर शेयर की थी, जिसमें बैकग्राउंड में शोभिता को बैठे हुए देखा गया था। हालांकि, यह तस्वीर जल्दी ही हटा दी गई। कई मीडिया रिपोर्ट्स ने पुष्टि की कि लंदन वेकेशन के दौरान ही नागा और शोभिता को पहली बार एहसास हुआ कि वे एक-दूसरे से प्यार करते हैं। इस वेकेशन ने उनके रिश्ते पर मुहर लगा दी, और यह जोड़ी अब सार्वजनिक रूप से एक-दूसरे के साथ है।
2024 में साथ घूमता हुआ नजर आया कपल
2024 की शुरुआत में, अप्रैल में शोभिता धुलिपाला ने अपने इंस्टाग्राम पर जंगल सफारी से एक फोटो शेयर की थी। ठीक एक दिन बाद, नागा चैतन्य ने भी उसी बैकग्राउंड में सनसेट का आनंद लेते हुए एक तस्वीर पोस्ट की थी। इसके अगले महीने, यह जोड़ा यूरोप छुट्टियों पर गया था। उनकी यह यात्रा उनके रिश्ते की नई शुरुआत और साथ बिताए गए खास लम्हों का प्रतीक बन गई।
9 अगस्त को हुई सगाई
9 अगस्त को, चैतन्य के पिता और अभिनेता नागार्जुन ने अपने एक्स हैंडल पर घोषणा की, "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला की सगाई की खुशी है, जो आज सुबह 9:42 बजे हुई!" इसके बाद, दिसंबर में जोड़ी के प्री वेडिंग फंक्शन्स की शुरुआत हुई, जिसमें राता स्थापना, मंगलस्नानम और पेली कुथुरु जैसे पारंपरिक समारोह शामिल थे, जो उनकी शादी के जश्न की शुरुआत बने।
4 अगस्त को बंधेंगे शादी की रस्मों में
नागा चैतन्य और शोभिता धूलिपाला आज, 4 दिसंबर को हैदराबाद में पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ शादी के बंधन में बंध रहे हैं। उनकी शादी की रस्में 8 घंटे तक चलेंगी। इस खास मौके पर चिरंजीवी, अल्लू अर्जुन, रामचरण और कई अन्य सितारों के शामिल होने की उम्मीद है। कपल की शादी एक भव्य और यादगार समारोह बनने वाली है।



Click it and Unblock the Notifications