Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Boyfriend Day 2023: ये हैं देश के most eligible bachelors, जिन्हें हैं अपनी लाइफपार्टनर का इंतजार
Boyfriend Day 2023: हर कुंवारी लड़की जो शादी करना चाहे उसे एक "सुयोग्य वर" की तलाश होती है। आमतौर पर सुयोग्य कुंवारे वर से एक गठीले, गबरू जवान, हैंडसम, उच्च शिक्षा प्राप्त और धनी कुंवारे की काल्पनिक तस्वीर जेहन में उभर उठती है। और फिर शुरू होता है ऐसे कुंवारे की तलाश।
बदलते समय के साथ इन गबरू कुंवारों की खोज के चक्कर में पता नहीं क्या क्या खोज लिया गया मसलन डेटिंग एप्स, वेबसाइट्स आदि। लेकिन बदलते समय के साथ कुंवारों के फीचर्स इन डिमांड भी बदलती गयी हैं।
ऐसे में ये देखना और जानना बहुत दिलचस्प होगा कि देश में सबसे योग्य कुंवारे कौन कौन हैं? इनकी लोकप्रियता और अन्य फीचर्स के आधार पर अगर हम इन सबसे योग्य बैचलर्स की एक लिस्ट बनाएं तो इनमे ये लोग शामिल हैं।
आदित्य रॉय कपूर, कार्तिक आर्यन, प्रभास

सबसे पहले तो बॉलीवुड से शुरुआत करते हैं क्योंकि सिल्वर स्क्रीन पर अपना चार्म और चमक बिखेरने वाले ये कुंवारे काफी लोकप्रिय हो गए हैं। इनमे कार्तिक आर्यन और आदित्य रॉय कपूर का नाम सबसे ज्यादा चर्चा में हैं। इनके साथ ही दक्षिण भारत की फिल्म इंडस्ट्री में अपनी धाक जमाने वाले बाहुबली फिल्म से पूरे देश में अपनी लोकप्रियता का झंडा गाड़ने वाले गठीले शरीर के मालिक अभिनेता प्रभास भी योग्य कुंवारों की लिस्ट में टॉप पर हैं। अपनी आकर्षक कद काठी और सुन्दर अभिनय से इन्होंने लोगों का दिल तो जीता लेकिन अभी तक इन तीनों को कोई लाइफ पार्टनर नहीं मिली है जो इनका दिल जीत सके।
पद्नाभ सिंह

देश के शीर्षस्थ पोलो खिलाड़ी पद्मनाभ सिंह लाखों फैंस की धड़कन हैं। अपनी मासूम अदा और गजब के हुनर से लोकप्रियता के शिखर पर बहुत तेजी से बढ़ रहे हैं। देखने में ही किसी युवराज की तरह दिखने वाले पद्मनाभ सिंह वाकई में शाही परिवार के युवराज हैं। इन्हें 2011 में जयपुर का युवराज घोषित किया जा चुका है। ये अभी तक कुंवारे हैं और एक जीवनसंगिनी की तलाश जारी है।
राहुल गांधी

गांधी परिवार के युवराज और कोंग्रेस पार्टी के सबसे लोकप्रिय नेता राहुल गांधी अपनी डिम्पल वाली मुस्कान से लाखों लोगो की पसंद हैं। हैंडसम होने के साथ साथ एक सम्मानीय खानदान और साथ में राजनितिक शक्ति का मिलन हो जाए तो फिर क्या कहने? देश के सबसे योग्य कुंवारों की लिस्ट में राहुल गांधी भी शामिल हैं जिनके लिए चुटकी लेते हुए लालू यादव ने भी कहा था कि शादी कीजिये हम बारात चलेंगे।
तेम्जें इमना अलोंग

ह्यूमर प्रकृति वाले लोग बहुत जल्द लोकप्रिय हो जाते हैं। और अगर ह्यूमर के साथ साथ पॉलिटिकल पावर भी हो तो फिर इंसान को सबसे योग्य कुंवारों की लिस्ट में शामिल करना तो बनता ही है। पूर्वोत्तर भारत में खासे लोकप्रिय राजनितिक नेता तेम्जें इमना अलोंग के जीवनसाथी के लिए इनसे ज्यादा गूगल सर्च इनके फोलोवार्स करते हैं। इन्होंने तो एक बार शादी डॉट कॉम वालों से गुजारिश भी की कि इनके लिए एक सुयोग्य कन्या की तलाश में मदद करें।
अभिनव बिंद्रा

स्पोर्ट्समैन हमेशा से लड़कियों की पसंद रहे हैं और उसमें भी अगर खिलाड़ी देश के लिए ओलंपिक जैसे प्रतिष्ठित खेल आयोजन में सोना जीत के ले आये तो फिर क्या कहने? "द मैन विद द गोल्डन गन" के नाम से मशहूर अभिनव बिंद्रा बहुत हैंडसम और शांत प्रकृति वाले कुंवारे हैं जो लिस्ट में गरिमापूर्ण पोजीशन बनाए हुए हैं।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
