Latest Updates
-
छठ पूजा 2026 की हार्दिक शुभकामनाएं: अपनों को भेजें आस्था, भक्ति और सूर्य उपासना से भरे संदेश -
छठ पूजा 2026: कब है नहाय-खाय, खरना, संध्या और उषा अर्घ्य? जानें चारों दिन की तारीख, पूजा विधि और शुभ समय -
भाई दूज पर बाल और नाखून कटवाना चाहिए या नहीं? जानें मान्यता और पूजा की विधि -
भाई दूज 2026 कब है: 10 या 11 नवंबर? जानें भाई को तिलक लगाने का शुभ मुहूर्त -
गोवर्धन पूजा कथा: इंद्रदेव का अहंकार तोड़ने के लिए श्रीकृष्ण ने उठाया था पर्वत -
गोवर्धन पूजा 2026: सिर्फ 2 घंटे 10 मिनट मिलेगा पूजा का शुभ मुहूर्त, जानें विधि और महत्व -
Diwali 2026: कब करें लक्ष्मी पूजन? श्री देवकीनंदन ठाकुर जी ने बताया शुभ मुहूर्त और समृद्धि का उपाय -
Happy Diwali 2026: परिवार और दोस्तों को संस्कृत में भेजें ये मंगलमय संदेश -
दिवाली पर घी, सरसों या तिल के तेल का दीपक जलाना है शुभ? आचार्य वसंत विजय महाराज से जानें सही नियम -
दिवाली के दिन अगर पीरियड हो जाए तो कैसे करें पूजा? जानें मां लक्ष्मी और गणेश पूजन की धार्मिक मान्यताएं
Birthday Special: मिस इंडिया जो बिना शादी हुईं प्रेग्नेंट, नेहा धूपिया-अंगद बेदी की लव स्टोरी सुन चौंक जाएंगे
Neha Dhupia Love Story: बॉलीवुड एक्ट्रेस और पूर्व मिस इंडिया नेहा धूपिया हमेशा से अपनी बेबाक अदाओं और बोल्ड अंदाज के लिए जानी जाती रही हैं। एक्ट्रेस ने अपनी एक्टिंग के साथ ही अपनी बोल्डनेस से भी लोगों का दिल धड़काया। अपनी पहली ही फिल्म कयामत में नेहा वो कमाल न दिखा सकी लेकिन दूसरी फिल्म जूली में एक्ट्रेस की बोल्डनेस ने सभी के होश उड़ा दिए। प्रोफेशनल लाइफ के साथ ही वो अपनी पर्सनल लाइफ व लव लाइफ की वजह से भी चर्चा में रही हैं। उनकी प्रेम कहानी किसी फिल्मी स्क्रिप्ट से कम नहीं है।
एक्ट्रेस की खूबसूरती की दुनिया दीवानी थी और उन्होंने 2002 में फेमिना मिस इंडिया का ताज अपने नाम किया। नेहा ने खुद इस बात को कबूला है कि वो शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थीं। आइए आज नेहा के बर्थडे के मौके पर जानते हैं उनकी दिलचस्प प्रेम कहानी।

2002 में बनीं 'मिस इंडिया'
नेहा धूपिया का जन्म 27 अगस्त 1980 को कोच्चि, भारत में हुआ था। एक्ट्रेस ने दिल्ली के जीसस एंड मैरी कॉलेज से स्नातक की उपाधि प्राप्त की। इसके बाद अपने बचपन के सपने को पूरा करने के लिए साल 2002 में फेमिना मिस इंडिया प्रतियोगिता में भाग लिया। एक्ट्रेस को यू ही नहीं ब्यूटी विथ ब्रेन कहा जाता। उन्होंने अपनी खूबसूरती और नॉलेज से 2002 में मिस इंडिया का चमचमाता ताज अपने नाम किया।
कैसे हुई नेहा और अंगद की पहली मुलाकात?
मिस इंडिया बनने के बाद नेहा ने एक्टिंग और मॉडलिंग की दुनिया में कदम रखा। वैसे तो एक्ट्रेस का नाम कई लोगों के साथ जुड़ा लेकिन कभी भी नेहा ने अपने रिश्ते पर इश्क की मोहर नहीं लगाई। मगर क्रिकेटर बिशन सिंह बेदी के बेटे अंगद बेदी से उनकी मुलाकात एक नया मोड़ लाई। दोनों क पहली मुलाकात एक कॉमन फ्रेंड की पार्टी में हुई थी। दोनों के बीच दोस्ती हुई और धीरे-धीरे ये रिश्ता प्यार में बदल गया। हालांकि, उन्होंने अपने रिश्ते को लंबे समय तक गुप्त रखा।
शादी से पहले ही प्रेग्नेंट हो गई थी नेहा
अभी नेहा और अंगद को मिले ज्यादा समय भी नहीं हुआ था कि दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ गई। इसका नतीजा ये निकला की शादी से पहले ही नेहा प्रेग्नेंट हो गई। इस बारे में जब उन्होंने अपनी फैमिली को बताया तो वो काफी नाराज हुए और उन्होंने नेहा को 72 घंटे के अंदर शादी करने की चेतावनी दी।
उन्होंने साफ कह दिया कि शादी तुरंत करनी होगी। ऐसे में नेहा और अंगद ने कुछ ही घंटों में अपनी शादी की सारी तैयारियां पूरी कीं। साल 2018 में दिल्ली के एक गुरुद्वारे में दोनों ने बेहद निजी तरीके से शादी कर ली। मीडिया और फैंस को इस शादी की भनक तक नहीं लगी। बाद में नेहा ने खुद सोशल मीडिया पर अपनी शादी की तस्वीरें शेयर कर सबको चौंका दिया।
शादी के 6 महीने बाद दिया बेटी को जन्म
शादी से पहले प्रेग्नेंट हो चुकी नेहा ने जल्दबाजी में क्रिकेटर के बेटे अंगद बेदी से शादी की। सिर्फ 6 महीने बाद ही उन्होंने बेटी मेहर को जन्म दिया।
इसके बाद साल 2021 में नेहा और अंगद दोबारा माता-पिता बने और उनके घर बेटे का जन्म हुआ। नेहा और अंगद की कहानी इस बात का सबूत है कि कभी-कभी जिंदगी के फैसले बहुत अचानक लेने पड़ते हैं, लेकिन अगर रिश्ता भरोसे और प्यार पर टिका हो, तो हर मुश्किल आसान हो जाती है।



Click it and Unblock the Notifications
