Latest Updates
-
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान -
'मन की बात' में PM मोदी ने बताया क्यों इतना खास है आंवला, जानिए इसके 5 जबरदस्त फायदे और सेवन का सही तरीका -
World Heart Day 2026: क्रॉनिक स्ट्रेस बन सकता है हार्ट अटैक और स्ट्रोक की वजह, डॉक्टर से जानें बचाव के तरीके -
Pitru Paksha 2026: गया जी के इस मंदिर में जिंदा लोग खुद करते हैं अपना पिंडदान, बेहद अनोखी है मान्यता -
दिल को हेल्दी रखते हैं ये 5 योगासन, हार्ट अटैक से बचने के लिए आज से ही बना लें रूटीन का हिस्सा -
World Heart Day 2026: क्यों मनाया जाता है विश्व हृदय दिवस? जानें इसका इतिहास, महत्व और इस साल की थीम -
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल
Relationship Tips: अपनी गर्लफ्रेंड को भूलकर भी ना दें ये कॉम्पलिमेंट, वर्ना हो सकता है ब्रेकअप
हर लड़की को अपनी तारीफ सुनना पसंद होता है, चाहे वो आपकी गर्लफ्रेंड हो या दोस्त हो या फिर बहन हो। अगर तारीफ उसकी पर्सनालिटी से या फिर उसकी खूबसूरती की हो तो लड़कियां सबसे ज्यादा खुश होती हैं। आपको अपनी पार्टनर के बाल पसंद हो या फिर स्टाइल सेंस पसंद हो सकती है। अपनी फीमेल दोस्त की स्माइल अच्छी लग सकती है, या फिर सेंस ऑफ ह्यूमर। तारीफ तो बनती है। अगर आप तारीफ कर रहे हैं तो खुलकर करें लेकिन तारीफ करते वक्त भी आपको कुछ चीजों का ध्यान रखना चाहिए, ताकि आपकी तारीफ उन्हें बुरी ना लगे या फिर वो उसे अदर वाइज ना लें जाएं। इसलिए तारीफ करते वक्त भी आपको कुछ रूल्स फॉलो करने होते हैं।
इतना याद रखें जब आप अपनी गर्लफ्रेंड को कॉमप्लिमेंट दें तो थोड़ा सा सोंच वाचार कर कहीं इसके चक्कर में आपका ब्रेकअप ना हो जाए। आइये जानते हैं आपको लड़कियों की तारीफ करते वक्त किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कौन से रूल्स फॉलो करने चाहिए

तुम्हारी ये ड्रेस काफी स्टाइलिश है
लड़कियां अपने आउटफिट्स को लेकर काफी कॉन्शस रहती हैं। जब वो अपनी किसी ड्रेस को पहन कर आपके सामने आती हैं जिसमें वो काफी खूबसूरत लग रही होती हैं तो आप उनकी तारीफ करते हैं। तारीफ बनती भी है, लेकिन अगर आपने ये बोला कि आज तुम्हारी ड्रेस काफी अच्छी है तो फिर आप ये ना पूछिएगा कि वो क्यों गुस्सा कर रही हैं..वजह ये है कि लड़कियां अपनी ड्रेस के साथ हमेशा मैचिंग एक्ससरीज कैरी करती हैं, उनके सैंडिल से लेकर उनका हेयर स्टाइल सब ड्रेस के अकॉर्डिग होता है। अगर आपने उनकी सिर्फ ड्रेस की तारीफ कर दी तो ये नाराजगी वाली बात हो जाएगी। इसलिए आपको 'हमेशा कि तरह तुम इस ड्रेस में भी काफी खूबसूरत लग रही हो।' ये लाइन बोलनी चाहिए।

आज तुम बहुत खूबसूरत लग रही हो
अगर आपने ये लाइन बोल दी तो फिर गजब हो जाएगा, ये लाइन तो आपको कभी भूल से भी नहीं बोलनी है। अगर ने आप जैसे ही ये लाइन बोली तो सामने से गुस्से में भरी आपकी गर्लफ्रेंड के पास जवाब होगा-
'आज' से तुम्हारा क्या मतलब है ?
क्या मैं कल अच्छी नहीं लग रही थीं ?
क्या मैं रोज तुमको अच्छी नहीं लगती हूं ?
इसलिए, आप इस तह का कॉम्प्लिमेंट देने से बचें। अगर आपको अपनी गर्लफ्रेंड या फिर अपनी दोस्त की तारीफ करनी है तो इस तरह से बोलें..'तुम आज भी हमेशा की तरह बहुत खूबसूरत लग रही हो।' इस आपके कॉम्प्लिमेंट से आपकी तारीफ की वैल्यू बढ़ जाएगी और आपकी गर्लफ्रेंड खुश भी हो जाएगी।

तुम गुस्से में काफी क्यूट लगती हो
अगर आपने अपने गर्लफ्रेंड को ये कॉम्प्लिमेंट दिया तो फिर उसके गुस्से से बचने के तरीके आपको सर्च करने बढ़ जाएंगे। क्योंकि आपकी गर्लफ्रेंड पहले से ही गुस्से में हैं तो वो आपकी बात का मतलब ना समझते हुए सीधे आप पर निशाना लगाएगी.. कि 'मैं सिर्फ गुस्से में ही प्यारी लगती हूं, वैसे नहीं लगती' इसलिए गुस्से में कोई भी कॉम्प्लिमेंट देने से बचें तो बेहतर है। जब वो नॉर्मल हो जाए तब आप हंसी-मजाक में ये बात बोल सकते हैं।

आपको भूलकर भी इस तरह की तारीफ नहीं करनी चाहिए। ये ब्रेकअप का कारण बन सकती है। क्योंकि लड़कियों को इस तरह को इस तरह की कॉम्प्लिमेंट बिल्कुल नहीं भाते हैं। भले ही आप उनकी दोस्त से ही उनकी तुलना कर रहे हैं, लेकिन आप शायद ये भूल रहे हैं वो एक लड़की है और उसे अपनी तुलना किसी से पसंद नहीं होती है। तो अगली बार इस तरह के कॉम्प्लिमेंट देने से पहले कई बार सोंचे, वर्ना आपकी गर्लफ्रेंड की नाराजगी आपको बहुत परेशान करेगी।



Click it and Unblock the Notifications
