Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
Bridal emergency kit: नई दुल्हन इन सामानों को जरूर रखें अपने इमरजेंसी किट में वर्ना होगी परेशानी
Bridal Emergency Kit- जब एक लड़की की शादी तय हो जाती है और डेट भी फाइनल हो जाती है, उसी दिन से लड़की अपनी शादी की तैयारियों में जुट जाती है। भारत में शादी की तैयारी काफी जोर शोर से होती है, परिवार वालों को बस यही चिंता रहती है कि कहीं कुछ कमी ना रह जाए। वहीं होने वाली दुल्हन भी अपने शादी के जोड़े से लेकर ससुराल में क्या ले जाना है और क्या नहीं, इसकी भी प्लानिंग में जुटी होती है।

होने वाली दुल्हन को काफी सावधानी से अपनी प्लानिंग करती होती है, क्योंकि लास्ट मिनट पर कई बार ऐसा होता है कि कई जरूरी चीजें रखना भूल जाती हैं, और वक्त पर ना मिलने पर नई नवेली दुल्हन को काफी परेशानी का सामना करना पड़ जाता है। हम आप को उदाहरण के तौर पर बता रहे कि जैसे- आपका शादी का जोड़ा किसी चीज में फंस गया और उसके धागे खुलने लगे या फिर आपको हील पहनने की वजह से मोच आ गई हो, और भी इस तरह के प्रॉबलम्स हो सकती हैं। इसलिए जरूरी है कि कुछ इमरजेंसी समान नई दुल्हन के पास होने चाहिए। जिससे उसे उस वक्त किसी के सहारे की जरूरत ना पड़े।

फर्स्ट ऐड बॉक्स
दुल्हन के पास फर्स्ट ऐड किट जरूर होनी चाहिए। जिसमें वो कुछ जरूर दवाएं जैसे पेट दर्द, उल्टी, बुखार के साथ बैंड-एड्स, पेन रिमूव स्प्रे और वो किसी तरह की चोट लगने पर क्रीम होना जरूरी है।
सिलाई किट
आपको अपने पास एक छोटी सी सिलाई किट भी रखनी चाहिए। जिससे कि किसी तरह की इमरजेंसी होने पर आप तुरंत हाथ से अपने कपड़े को सिल सकें। इस किट में आपको कुछ धागे, सुई, बटन व कैंची जरूर रखनी चाहिए।

बालों के लिए हेयर पिन और बैंड्स
आपको अपने पास बॉबी पिन से लेकर डबल टेप, हैयर बैंड्स, क्लिप, क्लेचर जरूर रखना चाहिए। आपके हेयर स्टाइल को लेकर किसी तरह की गड़बड़ होने पर आप इनका यूज कर सकती हैं, कई बार दुल्हन को ऐसी स्थिति का सामना करना पड़ जाता है।
सैनेटरी पैड और टेंपोन
आपको अपने पास मंथली पीरियड को लेकर पैड या टैम्पोन जरूर रखना चाहिए, ये काफी महत्वपूर्ण है। कई बार ऐसा हो जाता है कि पीरियड डेट पहले आ जाती है। वहीं ससुराल जाने के बाद पीरियड होने पर आप शर्म की वजह से पैड को मांगने या फिर मंगवाने में शर्माती है।

पावर बैंक
पावर बैंक या चार्जर को आपको बिल्कुल भी नहीं भूलना है। शादी में अक्सर ऐसा होता है मोबाइल बहुत यूज होता है, जिसकी वजह से उसकी बैटरी खत्म हो जाती है और फिर आप मोबाइल चार्जिंग के लिए परेशान रहती हैं। ऐसे में अपने पास पावर बैंक जरूर रखें।
Image Courtesy- pinterest.com



Click it and Unblock the Notifications
