Latest Updates
-
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट -
जुबिन नौटियाल बने पापा, पत्नी ने दिया बेटे को जन्म, गणेश चतुर्थी पर घर आया नन्हा मेहमान
सेल्स गर्ल से की करियर की शुरुआत, JNU में मिला सच्चा प्यार, जानें निर्मला सीतारमण की जिंदगी के कुछ अनसुने राज
NIrmala Sitharaman Lesser Known Facts: इस वर्ष 4 जून को एनडीए गठबंधन की पीएम मोदी के नेतृत्व में भारत में केंद्र सरकार का गठन किया। 23 जुलाई को संसद के सत्र में भारत की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण वित्तीय वर्ष 2024-25 के लिए देश का बजट पेश कर रही हैं। वर्ष 2019 से उन्होंने वित्त मंत्रालय की ज़िम्मेदारी संभाली हुई हैं और बेहद दृढ़ता से पूरे देश के वित्त व अर्थव्यवस्था को व्यवस्थित किया हुआ है।
एक सेल्स गर्ल से की गई शुरुआत से लेकर आज देश के वित्त मंत्री का पदभार संभालने तक उनका करियर बेहद आकर्षक रहा है। उनके प्रोफेशनल करियर के साथ साथ उनकी पर्सनल लाइफ भी बेहद दिलचस्प रही है। जानते हैं निर्मला सीतारमण जी की ज़िंदगी से जुड़े कुछ बेहतरीन व दिलचस्प पहलु -

निर्मला सीतारमण की शिक्षा एवं शुरुआती जीवन (Nirmala Sitharaman Education)
देश की वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने त्रिचिरापल्ली के सीतालक्ष्मी रामास्वामी कॉलेज से अर्थशास्त्र में स्नातक की डिग्री प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली के जवाहर लाल नेहरु विश्वविद्यालय से मास्टर्स और एमफिल की डिग्री हासिल की। जेएनयू में पढ़ने के दौरान ही उनकी राजनीति में भी दिलचस्पी बढी।
जब निर्मला सीतारमण को जेएनयू में मिला प्यार (Nirmala Sitharaman Love Story)

जेएनयू में पढ़ाई के दौरान ही उनकी मुलाकात परकल प्रभाकर से हुई। डॉ॰ परकल प्रभाकर जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय और लंदन स्कूल ऑफ़ इकोनॉमिक्स के पूर्व छात्र रहें। पढ़ाई और जेएनयू के राजनीतिक माहौल के दौरान ही दोनों के बीच प्यार हुआ और आगे चलकर शादी की।
राजनीतिक करियर की शुरुआत (Nirmala Sitharaman Political Career)
निर्मला कुछ वर्षों तक परकल के साथ लन्दन में रहीं और अलग अलग तरह के प्रोफेशनल जॉब्स भी किये। भारत लौटने के बाद वे वर्ष 2006 में भाजपा में शामिल हुई और पार्टी में शामिल होते ही बीजेपी में उन्हें महत्वता मिली। उन्हें साल 2010 में बीजेपी का प्रवक्ता बनाया गया। इसके बाद उन्होंने एक के बाद एक कई सफलताएं हासिल कीं। 2014 में मोदी सरकार में निर्मला सीतारमण को कैबिनेट मंत्री बनाया गया।
नोट: यह सूचना इंटरनेट पर उपलब्ध मान्यताओं और सूचनाओं पर आधारित है। बोल्डस्काई लेख से संबंधित किसी भी इनपुट या जानकारी की पुष्टि नहीं करता है। किसी भी जानकारी और धारणा को अमल में लाने या लागू करने से पहले कृपया संबंधित विशेषज्ञ से सलाह लें।



Click it and Unblock the Notifications
