Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग व आरत -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी -
Imran Khan Net Worth: भारत छोड़ने के आदेश के बाद इमरान खान की संपत्ति का क्या होगा? जानें कितनी है नेटवर्थ -
ग्रेटर नोएडा के इस गांव में आज भी होती है रावण की पूजा, दशहरे पर दहन बल्कि शोक मनाते हैं लोग -
Shardiya Navratri 2026 Day 6: नवरात्रि के छठे दिन करें मां कात्यायनी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
National Boss Day 2026 Wishes: कभी गाइड करते...बॉस डे पर अपने बॉस का दिल से कहें शुक्रिया, भेजें ये खास संदेश -
क्रिएटिनिन क्या होता है? जानें स्वस्थ किडनी के लिए क्रिएटिनिन का नॉर्मल लेवल कितना होना चाहिए -
Durga Puja Pandals in Delhi NCR: ये हैं दिल्ली-एनसीआर के टॉप 10 दुर्गा पूजा पंडाल, इस नवरात्रि जरूर करें दर्शन
Office Romance Tips: ऑफिस अफेयर को रखना है टॉप-सीक्रेट, तो कभी न करें ये मिस्टेक्स
Office Romance Tips: ऑफिस में काम करते हुए अपने कलीग के साथ प्रोजेक्ट डिस्कस करते हुए आंखे चार हो जाना और फिर प्यार में पड़ जाना बहुत ही कॉमन सी बात हैं। लेकिन ऑफिस में अफेयर का लीक हो जाना और इसके वजह से शर्मिंदगी झेलना कभी-कभी नागवार गुजरता हैं। कभी-कभी तो बात नौकरी पर भी आ जाती है।
आइए जानते हैं कि ऑफिस रोमांस करते हुए किन बातों का ध्यान रखना चाहिए और कैसे इसे सीक्रेट बनाए रखे। यहां कुछ ऐसे टिप्स बता रहे हैं, जो आपके अफेयर को सीक्रेट बनाए रखने में मदद करेंगे।

पार्टनर की वकालत करने से बचे
जब लोगों को अपने पार्टनर के बारे में गॉसिप करते हुए देखें तो आप भी उसमें शामिल हो जाएं। इसी बहाने आपको पता चलता रहेगा कि लोग आपके साथी के बारे में क्या सोचते हैं। लेकिन जरा ध्यान से, कहीं ऐसा न हो अपने साथी की वकालत करने बैठ जाएं और लोगों को शक हो जाए।
लोगों से शेयर करने से बचें
ऑफिस रोमांस काफी रोमांटिक होता है, लेकिन कई बार लोगों को इय बात की भनक पड़ जाए तो ऑफिस में अफवाहें आपकी वर्क प्रोडक्टिविटी पर भी असर डाल सकती हैं और इसलिए यह जरूरी है कि आप अपने रोमांस को सार्वजनिक करने से बचें।
वर्क रुटीन को बदलने से बचें
ऑफिस में आपका जो तय रूटीन है, अगर आप उसे अपने पार्टनर के खातिर बदलते हैं, तो जाहिर सी बात है कि बातें तो बनेंगी ही। ऐसे में आपका रोमांस नोटिस में आ जाएगा। लोग अधिकतर आपके बदले हुए रूटीन पर गौर करते हैं। ऐसे में अगर आप अपने नए पार्टनर के साथ ही लंच करेंगी, उनके साथ ही ब्रेक लेंगी और उनके साथ ही घूमने जाएंगी, तो लोग नोटिस करेंगे साथ में बातें भी बनाएंगे। अगर आप ऑफिस भी साथ आते-जाते है, तो ये गलती तो बिलकुल मत करिएगा। ऐसा ही लगना चाहिए जैसे वो भी आपके लिए बस एक कलीग हैं।
अकेले में टाइम स्पेंड करने से बचें
अगर आप ऑफिस टाइम में भी अपने पार्टनर के साथ घंटों बतियाते रहते हैं, या एकांत में उनके साथ टाइम स्पेंड करना चाहते हैं, तो जरा ध्यान रखिएगा। ऐसी हरकतें राज खोल डालेंगे आपके अफेयर का।
प्रोफेशनलिज्म फॉलो करें
आपका पार्टनर और आप बहुत क्लोज हैं, लेकिन ऑफिस के कुछ नियम होते हैं। आप पार्टनर को फेवर करने से बचें। किसी भी मामले में आपको यह समझना होगा कि आपके पीडीए का असर पूरे ऑफिस पर पड़ सकता है। किसी भी कारण से अपने वर्क परफॉर्मेंस को बदलने ना दें।
ऑफिस रोमांस से जुड़े फैक्ट्स
ऑफिस रोमांस पर हुए एक स्टडी में चौंकान्ने वाली चीजें सामने आई।
सर्वे में हिस्सा लेने वाले लोगों में से 77 प्रतिशत ने बताया कि वो अपने वर्कस्पेस रिलेशनशिप को छुपाकर रखना चाहते हैं।
33 प्रतिशत ने बताया कि वो अपने कलीग्स के साथ रोमांटिकली इन्वॉल्व रहते हैं।
75 प्रतिशत का कहना था कि वो ऑफिस में डेटिंग करने से कतराते नहीं हैं।
84 प्रतिशत का कहना था कि वो किसी कोवर्कर की ऑफिस रिलेशनशिप को रिस्पेक्ट करेंगे।
77 प्रतिशत का कहना है कि उन्होंने अपने कलीग के साथ सेक्सुअल रिलेशन बनाए हैं।



Click it and Unblock the Notifications
