Latest Updates
-
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम -
Pitru Paksha 2026: पितृपक्ष में खीर बनाते समय न करें ये गलती, नहीं तो नाराज हो सकते हैं पितर, जानें सही विधि -
Koffee With Karan 9: करण जौहर का ‘कॉफी विद करण’ 22 साल बाद होगा खत्म, जानें कब और कहां स्ट्रीम होगा आखिरी सीजन -
Jitiya Vrat 2026: कब है जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत? जानें सही तारीख, और नहाय-खाय से लेकर पारण तक का समय -
लाखों में बिकती है दुनिया की सबसे महंगी कॉफी, लेकिन बनाने का प्रोसेस जानकर फ्री में भी पीने से करेंगे तौबा! -
पाम ऑयल क्या होता है और इसे खाने से क्या नुकसान होते हैं? जानिए इससे शरीर पर क्या असर होता है -
October 2026 Vrat Tyohar List: नवरात्रि, दशहरा से करवा चौथ तक, यहां देखें व्रत-त्योहारों की पूरी लिस्ट
कौन हैं उमर अब्दुल्ला की पत्नी पायल नाथ? जिससे शादी के 17 साल बाद मांगा तलाक, ऐसे थी Love Story
Omar Abdullah and Payal Nath Love Story : जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वो अपनी निजी जिंदगी के वजह से चर्चा में आए हैं। दरअसल उमर से कई वर्षों से अलग रह रहीं पत्नी पायल की याचिका पर दिल्ली हाई कोर्ट ने मासिक खर्च बढ़ाने का आदेश दिया है। वहीं उमर ने पायल के खिलाफ तलाक की अर्जी सुप्रीम कोर्ट में डाली हैं। अब दोनों के तलाक का मामला सुप्रीम कोर्ट में हैं। आपको बता दें कि दोनों ही आपसी विवाद की वजह से 2009 से अलग रह रहे हैं।
उमर अब्दुल्ला और पायल नाथ 17 साल की शादी निभाने के बाद भले ही एक दूसरे से अलग हो चुके हों लेकिन कभी दोनों की खूबसूरत प्रेम कहानी थी। आज जानते हैं कैसे और कहां उमर और पायल नाथ की लव स्टोरी शुरू हुई थी।

होटल से शुरू हुई थी लवस्टोरी
बताया जाता है कि उमर और पायल की प्रेम कहानी दिल्ली के ओबेराय होटल से शुरू हुई थी। दरअसल उमर यहां होटल ग्रुप के मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव थे और पायल नाथ भी यहां काम करती थीं। इसी दौरान दोनों करीब आ गए। चंद मुलाकातों के दौरान ही दोनों ने कुछ महीनों में ही चट मंगनी और पट शादी कर ली।। इन समारोहों में बेहद करीबी लोग ही शामिल हुए।
जहां उमर अब्दुल्ला जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला के बेटे हैं। वहीं पायल के रिटायर्ड मेजर जनरल रामनाथ की बेटी हैं। जहां उमर अब्दुल्ला कश्मीरी मुस्लिम हैं, तो वही पायल नाथ का परिवार लाहौर से संबंध रखता है और वह सिख समुदाय से आती हैं। दोनों ने मजहब की दीवार पार कर 1994 में शादी कर ली थी। उमर और पायल के दोनों के दो बेटे हैं जाहिर और जमीर हैं।
शादी के 17 साल बाद दोनों ने क्यों तलाक लिया?
शादी के 17 साल बाद दोनों क्यें अलग हुए? इस बारे में किसी को भी नहीं पता। पायल नाथ सोशल मीडिया और सुर्खियों से अब काफी दूर रहती हैं तो वहीं उमर अब्दुल्ला ने खुद को राजनीति में काफी व्यस्त कर लिया है। जहां उमर शादी के बाद राजनीति में सक्रिय हैं वहीं पायल दिल्ली में अपने दोनों बच्चों के साथ ट्रांसपोर्ट का बिजनेस चलाती हैं।



Click it and Unblock the Notifications
