Latest Updates
-
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब -
World Lung Day 2026: शरीर में दिखें ये 7 लक्षण तो समझ जानें आपके फेफड़े हो रहे हैं खराब -
Anant Chaturdashi 2026: अनंत सूत्र में 14 गांठें ही क्यों बांधी जाती हैं? जानें इसका धार्मिक महत्व -
Mushtaq Khan Family: 'वेलकम' फेम मुश्ताक खान ने दुनिया को कहा अलविदा, जानिए एक्टर के परिवार में कौन-कौन? -
डायबिटीज में चावल और रोटी खाने का सही समय क्या है? जानें कब खाने से नहीं बढ़ेगा ब्लड शुगर -
Anant Chaturdashi Vrat Katha: अनंत चतुर्दशी के दिन जरूर पढ़ें ये व्रत कथा, दूर हो जाएंगे सारे कष्ट -
Anant Chaturdashi 2026 Wishes: श्री हरि का आशीष...इन संदेशों के साथ अपनों को दें अनंत चतुर्दशी की शुभकामनाएं -
Hurun India Rich List 2026: ये हैं भारत के टॉप 10 सबसे अमीर लोग, जानिए किसके पास है कितनी दौलत
One Sided Relationship : ये 6 क्लियर साइन हैं कि अब आप एकतरफा रिलेशनशिप में हैं
ऐसा कहा जा सकता है कि रिलेशनशिप लाइफ के सबसे हैरान करने वाली चीजों में से एक हैं, जिसका आप अच्छा और बुरा अनुभव करते हैं। किसी भी रिश्ते में दोनों लोगों को चीजों को प्रदान करने की जरूरत होती है, चाहे वो प्यार हो या फिर विश्वास। अगर आप ये देखते हैं कि आप अपने साथी के लिए कुछ एक्स्ट्रा कर रहे हैं लेकिन आपका पार्टनर आपको रिश्ते में सबसे पहले नहीं रख रहा है। तो ये एक स्पष्ट संकेत हो सकता है कि आपका रिश्ता एकतरफा हो सकता है।

आप ये सोचना शुरू कर सकते हैं कि आपका रिश्ता एकतरफा है जब आप अपने साथी से कम्युनिकेशन, बॉडी लैंग्वेज और कामों में डिफरेंस जैसे संकेत और लक्षण नोटिस करते हों तो ये महसूस करना बहुत तकलीफदेह और दर्दनाक हो सकता है कि आप वन साइडेड रिलेशनशिप में हैं। खासकर जब आप अपने रिश्ते को मजबूत करने के लिए पूरी कोशिश करने में लगे हुए हैं। सच्चाई का सामना करना दर्दनाक हो सकता है, क्योंकि आपका पार्टनर रिश्ते के लिए कोई कोशिश करता नहीं नजर आता है।

ये संकेत बताते हैं कि कहीं आपका रिश्ता एकतरफा तो नहीं हो गया है।
1. आपका पार्टनर आपसे बहुत कम संपर्क में हैं
ये एक स्पष्ट संकेत है कि आपका पार्टनर रिश्ते में रुचि खो रहे हैं और उनके पास आपको छोड़कर दूसरी प्रायोरिटीज हैं। अगर आपका पार्टनर आपको कभी भी मैसेज नहीं करता या फिर कॉल करने के लिए टाइम ना होने का बहाना बनाता है तो ये स्पष्ट रूप से उनके लिए उतना महत्वपूर्ण नहीं है, जितना आप समझ रहे हैं। इसके अलावा, अगर बातचीत में एक शब्द के उत्तर या केवल कुछ वाक्यों के साथ ही आपका पार्टनर जवाब दे रहा है तो क्लियर है कि केवल आप ही रिश्ते में प्रयास कर रहे हैं।

2. जब आप उनसे कॉन्टेक्ट करते हैं तो वो झुंझला जाता है
आप अपने पार्टनर को टेक्स्ट मैसेज करते हैं या फिर उसे कई बार कॉल करते हैं और वो जवाब नहीं देता है। लेकिन जब जवाब आता है तो वो नाराजगी से भरा होता हैष आपके मैसेज और कॉल्स उसे परेशान करने वाले लगते हैं। ऐसे में आप कोशिश करें कि कुछ समय के लिए उनसे संपर्क न करें क्योंकि आप खुद को परेशान नहीं करें।

3. आपका पार्टनर प्लानिंग बनाने के बारे में उत्साहित नहीं हैं
अगर आप केवल प्लानिंग करती हैं और चीजों को सही करने की कोशिश में हैं ये एक बड़ा संकेत है कि आप एक तरफा रिश्ते में हैं। क्योंकि दूसरा व्यक्ति आपको देखकर खुश नहीं होता है। मिलने और चीजों को करने की प्लानिंग बनाने में उसका मन नहीं लगता है।

4. आपसे मिलने के बजाय दोस्तों के साथ घूमना पसंद है
उसे आपसे ज्यादा अपने दोस्त पसंद हैं, उनके साथ समय बिताना पसंद हैं तो आप इस संकेत को समझ सकती हैं कि आप रिश्ते में अकेले हैं। क्योंकि वो आपको अपने जीवन में प्राथमिकता नहीं दे रहा है।

5.पार्टनर ने आपकी देखभाल करना बंद कर दिया है
ये साफ संकेत है कि रिश्ता एकतरफा हो गया है। क्योंकि उन्होंने आपकी परवाह करना पूरी तरह से बंद कर दिया है। ये आपके लिए दर्दनाक हो सकता है। लेकिन आपको इस बारें में अपने पार्टनर से जरूर बात करनी चाहिए। आप किसी ऐसे व्यक्ति के साथ रिश्ते में रहने के लायक हैं जो आपकी बहुत परवाह करता है, न कि किसी ऐसे व्यक्ति के साथ जिसे टेक्स्टिंग या कॉल करने से परेशान नहीं किया जा सकता है।

6.वो भावनात्मक रूप से आपके साथ नहीं हैं
जब आप उदास महसूस कर रहे हों तो आपको ऐसा नहीं लगता कि आप उनसे बात करें, उनको कॉल करके अपने दिल का हाल उनको बताएं, लेकिन आपके पार्टनर को आपके इमोशन से कोई मतलब नहीं रह गया है। अगर आप अपनी समस्याओं को उनके साथ शेयर भी करते हैं तो उसको गुस्सा आ जाता है। लो आपकी मदद करने में दिलचस्पी बी नहीं लेंते हैं।



Click it and Unblock the Notifications
