Latest Updates
-
लड़के-लड़कियों के लिए सबसे मॉडर्न और छोटे 100+ टॉप नाम, यहां देखें अर्थ सहित लिस्ट -
कांवड़ यात्रा कब से होगी शुरू? इस दौरान भूलकर भी न करें ये 5 गलतियां, अधूरी रह जाएगी पूजा -
Kriti Sanon ने करवाए अपने अंडे फ्रीज! जानें किस उम्र में ये कराना बेहतर और Egg Freezing फायदे-नुकसान? -
कब है आषाढ़ अमावस्या? इस दिन इन 4 राशियों पर मंडरा रहा संकट, कहीं आपकी राशि भी तो लिस्ट में नहीं? -
Corona Alert: सिंगर कुमार सानू के बेटे को हुआ कोविड, आंध्र प्रदेश में मिले सबसे ज्यादा मरीज, जानें लक्षण -
स्कूल टिफिन के लिए 15 मिनट में तैयार करें सॉफ्ट और स्पंजी सूजी के अप्पे, नोट कर लें आसान रेसिपी -
संडे स्पेशल डिनर के लिए परफेक्ट है पनीर कॉर्न पुलाव, स्वाद ऐसा कि सब मांगेंगे दोबारा -
सूरज की तपिश से काला पड़ गया है चेहरा? इन 3 देसी नुस्खों से हटाएं जिद्दी सन टैन -
क्या बारिश से हुए नुकसान पर सरकार और इंश्योरेंस कंपनी से मिलता है मुआवजा? हां, तो जानें कैसे करें क्लेम? -
छोटी हाइट वाली लड़कियों पर सबसे ज्यादा जंचते हैं ये आउटफिट, दिखती हैं सुपर स्टाइलिश और लंबी
पाकिस्तान से आई सीमा हैदर पांचवीं बार बनी मां, पबजी खेलते हुए सचिन से हुआ इश्क, क्या मिलेगी नागरिकता?
Seema Haider and Sachin Meena Welcome Baby Girl: पाकिस्तान से भारत आकर सचिन मीणा से शादी करने वाली सीमा हैदर एक बार फिर चर्चा में हैं। इस बार वजह है उनके घर आई नन्ही खुशी। इससे पहले सीमा हैदर के पूर्व पति से 4 बच्चे हैं। अब मंगलवार को ग्रेटर नोएडा के एस अस्पताल में सीमा हैदर ने एक स्वस्थ बच्ची को जन्म दिया। सुबह करीब 4 बजे हुए इस जन्म के बाद सीमा और उनकी बेटी दोनों पूरी तरह स्वस्थ हैं। सीमा के वकील डॉ. एपी सिंह ने इस खबर की पुष्टि की और बताया कि यह एक नॉर्मल डिलीवरी थी।
बच्ची के जन्म के बाद सचिन मीणा की खुशी देखने लायक थी। उन्होंने अपनी नवजात बेटी का माथा चूमकर अपने जज़्बातों का इज़हार किया। सचिन ने कहा कि यह उनके जीवन का सबसे सुखद क्षण है। उनके परिवार ने अब लोगों से अपील की है कि वे बच्ची के नामकरण के लिए अच्छे सुझाव दें ताकि उसके लिए एक सुंदर नाम रखा जा सके।

ऐसे शुरू हुई थी दोनों की लवस्टोरी
सीमा हैदर मूल रूप से पाकिस्तान के सिंध प्रांत की रहने वाली हैं। उनकी और सचिन मीणा की प्रेम कहानी बेहद अनोखी रही है, जो ऑनलाइन गेम पब्जी के जरिए शुरू हुई थी। दोनों के बीच गेम खेलते-खेलते बातचीत हुई, फिर यह दोस्ती प्यार में बदल गई। प्यार की इस राह में सीमा ने बड़ा कदम उठाया और 13 मई 2023 को नेपाल के रास्ते अवैध रूप से भारत आ गईं। इसके बाद 4 जुलाई 2023 को सीमा को अवैध प्रवेश के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया था, लेकिन तीन दिन बाद ही, 7 जुलाई को उन्हें जमानत मिल गई। हालांकि, अभी तक सीमा को भारतीय नागरिकता नहीं मिली है और उनके खिलाफ अवैध रूप से भारत में प्रवेश करने का मामला लंबित है।
सीमा और सचिन की शादी
सीमा हैदर और सचिन मीणा ने नेपाल के पशुपतिनाथ मंदिर में शादी की और फिर भारत आकर ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा इलाके में साथ रहने लगे। इस शादी के बाद सीमा का पूर्व पति गुलाम हैदर, जो पाकिस्तान में रहता है, कई बार सीमा को लेकर बयान देता रहा है। सीमा ने गुलाम के खिलाफ कोर्ट में मुकदमा भी दायर किया है। उनका आरोप है कि गुलाम सोशल मीडिया के जरिए उन्हें बदनाम करने की कोशिश कर रहा है।
सुर्खियों में छाई थी प्रेम कहानी
सीमा और सचिन की प्रेम कहानी न केवल भारत और पाकिस्तान बल्कि कई देशों में सुर्खियों में रही है। सीमा का पाकिस्तान से भारत आना और यहां शादी करके बस जाना कई लोगों के लिए एक दिलचस्प प्रेम कहानी बन गया है। इस कहानी में अब उनकी नन्ही बेटी ने नई खुशियां जोड़ दी हैं। परिवार इस खुशी को और खास बनाने के लिए बच्ची के नामकरण के लिए लोगों से अच्छे सुझाव मांग रहा है।
क्या बेटी को भारतीय नागरिकता मिलेगी?
भारतीय नागरिकता कानून स्पष्ट रूप से बताता है कि कौन भारतीय नागरिक माना जाएगा और किन शर्तों के तहत नागरिकता दी या छीनी जा सकती है। सीमा हैदर ने अपने बच्चों के साथ हिंदू धर्म अपना लिया है, लेकिन उनके पहले पति से हुए चार बच्चों और नवजात बच्ची की नागरिकता को लेकर संदेह बना हुआ है।
कानून के अनुसार, यदि माता-पिता में से एक भारतीय नागरिक हो और विवाह वैध हो, तो बच्चा जन्म से ही भारतीय नागरिक होता है। हालांकि, सीमा हैदर भारत में अवैध रूप से प्रवेश करने के कारण गिरफ्तार हुई थीं और उन पर मुकदमा चल रहा है। ऐसे में उनकी नवजात बच्ची की नागरिकता पर संदेह है। हालांकि, भारतीय संविधान के अनुसार भारत में जन्मे किसी भी बच्चे को नागरिकता दी जाती है, इसलिए बच्ची को अलग से आवेदन करने की आवश्यकता नहीं होगी।



Click it and Unblock the Notifications