Latest Updates
-
रात में लाइट जलाकर सोते हैं? आपकी ये आदत दिल पर पड़ सकती है भारी, रिसर्च में हुआ बड़ा खुलासा -
Bank Holidays October 2026: अक्टूबर में 16 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट -
Pitru Paksha 2026 Food Rules: पितृपक्ष में क्या खाएं और क्या न खाएं? जानें खानपान से जुड़े जरूरी नियम -
Tanya Mishra: कौन हैं तान्या मिश्रा? अचानक कैसे बनीं देश की नई 'नेशनल क्रश', इंटरनेट पर तस्वीरें हो रहीं वायरल -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष में पति-पत्नी को शारीरिक संबंध बनाने चाहिए या नहीं? जानें क्या कहते हैं शास्त्र -
World Rabies Day 2026: कुत्ते के अलावा किन जानवरों के काटने से हो सकता है रेबीज? जानें लक्षण और बचाव के उपाय -
Google Birthday 2026: क्या आप जानते हैं 27 सितंबर को ही क्यों बर्थडे मनाता है गूगल? वजह जानकर चौंक जाएंगे आप -
Pitru Paksha 2026: पितृ पक्ष का पहला दिन आज या कल? जानें किस दिन किस पितर का करें श्राद्ध -
World Contraception Day 2026: गर्भनिरोधक गोलियां कैसे काम करती हैं? जानें इसके फायदे और नुकसान -
Pitru Paksha 2026: बेटा न हो तो क्या बेटी कर सकती है श्राद्ध और पिंडदान? अनिरुद्धाचार्य जी महाराज ने दिया जवाब
ट्विटर पर मैरिटल रेप की वजह से ट्रेंड हुआ पाकिस्तानी ड्रामा तेरे बिन, जानिए क्या कहता है भारतीय कानून?
Pakistani Serial Tere Bin Controversy : सोशल मीडिया पर पाकिस्तानी टीवी ड्रामा 'तेरे बिन' (Tere Bin) चर्चा का विषय बना हुआ है। जिसके पीछे की वजह इस सीरियल का लेटेस्ट प्रोमो है। ये प्रोमो जैसे ही सोशल मीडिया पर आया तो लोग इसके मेकर्स को जमकर खरी-खोटी सुना रहे हैं।
कहा जा रहा है कि सीरियल के अपकमिंग एपिसोड में लीड कैरेक्टर युमना जैदी और वहाज अली के शो में 'मैरिटल रेप' दिखाया जाएगा। जिसका प्रोमो टेलीकास्ट होने के बाद से फैंस भड़क गए है और ये ट्विटर पर ट्रैंड करने लगा है।

ऐसा क्या था एपिसोड में?
Tere Bin सीरियल के 46वें एपिसोड के आखिरी दृश्य में दिखाया गया था कि मुर्तसिम खान (वहाज अली) अपनी बीवी मीरब (युमना जैदी) के साथ कुछ गलत करने वाला है। वो दरवाजा बंद करता है और एपिसोड वहीं पर खत्म हो जाता है। फिर अपकमिंग एपिसोड के प्रोमो में दिखाया गया कि मीरब बेड के पास बदहवास बैठी है और मुर्तसिम गुस्से में शीशा तोड़ देता है। बीवी संग कुछ गलत करने का पछतावा, उसके चेहरे पर साफ दिखाई देता है। इस सीन को देख ऑडियंस का दिल टूट गया, उन्हें गहरा सदमा लगा है।

क्या है मैरिटल रेप?
बिना पत्नी की इजाजत के पति द्वारा जबरन सेक्स संबंध बनाने को मैरिटल रेप कहा जाता है। बिना सहमति के संबंध बनाने की वजह से ही इसे मैरिटल रेप की श्रेणी में रखा जाता है। मैरिटल रेप को पत्नी के खिलाफ एक तरह की घरेलू हिंसा और यौन उत्पीड़न माना जाता है।
मैरिटल रेप पर क्या है कानून?
भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 375 में रेप की परिभाषा बताई गई है। धारा 376 के अलग-अलग क्लॉज में रेप की सजा तय की गई है। मैरिटल रेप का जिक्र किसी भी धारा में नहीं है। मतलब साफ है कि मैरिटल रेप एक सैद्धांतिक अपराध है लेकिन कानून इसे अपराध नहीं मानता है।
इन देशों में मैरिटल रेप है अपराध
- 1922 में सोवियत यूनियन मैरिटल रेप को अपराध घोषित करने वाला पहला देश था।
- सोवियत संघ के बाद 1932 में पोलैंड ने मैरिटल रेप को अपराध घोषित किया था।
- 1960-1970 के दशक तक अधिकतर पश्चिमी देश मैरिटल रेप को अपराध घोषित कर चुके थे।
- ब्रिटेन ने 1991 और अमेरिका ने 1993 में मैरिटल रेप को अपराध घोषित किया।
- यूएन की रिपोर्ट के मुताबिक, 2019 तक दुनिया के 150 देश मैरिटल रेप को अपराध घोषित कर चुके थे।
-भारत, पाकिस्तान, चीन, बांग्लादेश, अफगानिस्तान समेत केवल 34 देशों में मैरिटल रेप अपराध नहीं है।



Click it and Unblock the Notifications
