Latest Updates
-
कांवड़ यात्रा की शुरुआत कैसे हुई? जानिए कौन था पहला कांवड़िया, जिसने सबसे पहले चढ़ाया था शिवलिंग पर जल -
कलौंजी के तेल से बनाएं बालों को लंबा और घना, जानें इसे घर पर बनाने का तरीका -
देव आनंद के बेटे सुनील आनंद का हार्ट अटैक से निधन, जिस अस्पताल में पिता ने ली थी अंतिम सांस वहीं तोड़ा दम -
Guru Purnima 2026 Speech: गुरु पूर्णिमा पर दें ये सरल और दमदार भाषण, तालियों से गूंज उठेगा पूरा हॉल -
Guru Purnima 2026 Wishes: गुरु से ही ज्ञान...गुरु पूर्णिमा पर अपने गुरुजनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
World Nature Conservation Day 2026: क्यों मनाते हैं विश्व प्रकृति संरक्षण दिवस? जानें इसका इतिहास और महत्व -
World Hepatitis Day 2026: हेपेटाइटिस क्या है? जानें इसके लक्षण, कारण, प्रकार और बचाव के उपाय -
CJP के बाद किसने शुरू की E20 जनता पार्टी? सोशल मीडिया पर जुड़े लाखों फॉलोअर्स, जानें क्या है मांग -
कौन हैं Indian Idol 16 की विनर ज्योतिर्मयी नायक? कैंसर मरीजों को देती थीं थेरेपी, अब है ये सपना -
Bank Holidays August 2026: अगस्त में 14 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट
परिणीति चोपड़ा और राधव चड्डा की होने वाली है शादी! ब्रेकअप के सबसे बुरे दौर से गुजरी है एक्ट्रेस
बॉलीवुड एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा पिछले कुछ वक्त से काफी ट्रेंड में चल रही हैं, एक्ट्रेस का नाम आप पार्टी लीडर राघव चड्डा के साथ लिया जा रहा है। कई तरह के संकेत मिल रहे हैं कि परिणीति और राघव जल्द ही शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। आप पार्टी सांसद राघव चड्डा के साथ परिणीति को कई प्लेस पर स्पॉट किया जा चुका है। परिणीति का नाम इससे पहले चरित देसाई के साथ जोड़ा गया था। जो बॉलीवुड में असिस्टेंट डायरेक्टर हैं, लेकिन दोनों ने कभी इस बारें में खुलकर बात नहीं की। लेकिन परिणीति चोपड़ा ने अपने ब्रेकअप की बात को बताकर इस रिश्ते की स्टोरी का दी एंड कर दिया था।

परिणीति चोपड़ा ने अपने ब्रेकअप के बारें में बताया
एक लीडिंग वेबसाइट को दिए अपने इंटरव्यू में परिणीति चोपड़ा ने अपने ब्रेकअप के बारें में बताया था। इसके साथ ही उन्होंने ब्रेकअप के बाद के दर्द को भी साझा किया। उन्होंने इस बारें में बताया कि वो एक बेहद खराब रिलेशनशिप और ब्रेकअप से गुजरी हैं, जिसने उनको अंदर तक तोड़ दिया था। उस वक्त वो काफी तकलीफ में थी। एक्ट्रेस परिणीति चोपड़ा ने बताया कि वो वक्त उनकी लाइफ का सबसे खराब दौर रहा है। उन्होंने बताया कि इससे पहले इतनी बुरी तरह के रिजेक्शन को उन्होंने कभी नहीं देखा और ना ही उनकी लाइफ में ऐसा दौर आया जब उनको इतना खराब रिजेक्ट देखना पड़ा हो।
ब्रेकअप के दर्द से टूट गई थीं परिणीति
परिणीति ने अपने ब्रेकअप के दर्द को साझा करते हुए बताया कि उस दौरन वो बिल्कुल टूट गई थीं, ऐसे वक्त में उनकी फैमली और दोस्तो ने काफी साथ दिया। जिसकी वजह से वो उस तकलीफ से उबर पाईं। परिणीति ने बताया कि अब वो काफी खुश रहती हैं, कहा कि उन्होंने लाइफ के सबसे बुरे दौर का एंक्सपिरियंस कर लिया है, और इससे उनको काफी मजबूती मिली है। इसकी वजह से उन्होंने अपनी लाइफ में काफी पॉजिटिव काम करने शुरू किये, लाइफ में बदलाव आया है।

वहीं अगर परिणिति चोपड़ा और राघव चड्डा की बात करें तो दोनो ही काफी पढ़े लिखे हैं। साथ ही दोनों अपनी अपनी फील्ड में आगे हैं। राधव सबसे कम उम्र के सांसद हैं, तो परिणीति एक अच्छी एक्ट्रेस होने के साथ ही एक प्रोफेशनल स्कूबा ड्राइवर (AmbassaDiver) भी हैं।



Click it and Unblock the Notifications