Latest Updates
-
Shardiya Navratri 2026 Day 8: नवरात्रि के आठवें दिन करें मां महागौरी की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग और आरती -
Durga Ashtami 2026 Wishes: महागौरी की कृपा...इन संदेशों के साथ अपनों को दें दुर्गा अष्टमी की शुभकामनाएं -
सिर्फ गांठ ही नहीं, ये 5 संकेत भी हो सकते हैं ब्रेस्ट कैंसर का लक्षण, साधारण समझकर इग्नोर करने की न करें भूल -
Maha Navami 2026: 19 या 20 अक्तूबर, महानवमी कब है? जानें तिथि, हवन और कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त -
SRH की मालकिन काव्या मारन की शादी हुई तय! कौन है दुल्हा, कब और कहां होगी वेडिंग, जानिए पूरी डिटेल्स -
Ashtami Kab Hai: 18 या 19 अक्टूबर, कब है अष्टमी? जानें सही तारीख, कन्या पूजन का शुभ मुहूर्त और पारण का समय -
Shardiya Navratri 2026 Day 7: नवरात्रि के सातवें दिन करें मां कालरात्रि की पूजा, जानें विधि, मंत्र, भोग, आरती -
Navratri Day 7 Wishes: मां कालरात्रि का आशीर्वाद...इन संदेशों के साथ अपनों को भेजें महासप्तमी की शुभकामनाएं -
‘रामायण’ के ट्रेलर लॉन्च के दौरान रणबीर कपूर की घड़ी क्यों हुई वायरल? कीमत सुन उड़ जाएंगे होश, जानें खासियत -
लंबे समय तक बैठे रहने से रीढ़ की हड्डी को पहुंचता है नुकसान, डॉक्टर ने बताया इतने घंटे में ब्रेक जरूरी
Parineeti-Raghav Wedding: परिणीति की हुई चूड़ा सेरेमनी, जानिए पंजाबी शादी में इस रस्म की खासियत
Parineeti Chopra Chura Rasm : परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी की घड़ी करीब आ गई है। आज चूड़ा सेरेमनी के साथ दोनों की शादी के कार्यक्रम शुरू हो रहे हैं। 24 सितंबर को दोनों विवाह बंधन में बंध जाएंगे।
दोनों की शादी उदयपुर के फाइव स्टार होटल में होने वाली है। जहां पर उनकी चूड़ा रस्म से लेकर बारात और शादी की रस्में निभाई जाएगी। आज परिणीति चोपड़ा की चूड़ा रस्म की अदायगी हो चुकी है। परिणीती की चूड़ा रस्म की थीम 'प्यार से सजाएं हैं' थी। पंजाबी वेडिंग में चूड़ा सेरेमनी एक बहुत खास रस्म होती है। आइए जानते हैं इस सेरेमनी के बारे में।

पंजाबी वेडिंग में चूड़ा सेरेमनी हैं खास
पंजाबी वेडिंग में दुल्हन के मामा दुल्हन को अपने हाथों से चूड़ा पहनाते हैं। दुल्हन के मामा, उसके लिये चूड़ा लेकर आते हैं, जिसमें लाल और सफेद रंगों की 21 चूडियां होती हैं। जब मामा दुल्हन को ये चूड़ा पहनाते हैं, उस दौरान दुल्हन की आंखें उसकी मां बंद कर देती हैं, जिससे वह चूड़े को ना देख पाएं नहीं तो खुद उसी की नजर उस चूड़े पर लग जाएगी। दुल्हन इस चूड़े को तब तक नहीं देख पाती है जब तक की वह पूरी तरह से तैयार ना हो जाए और मंडप पर दूल्हे के साथ ना बैठ जाए।

सुहागन का होता है प्रतीक
चूड़ा पंजाबी रिवाज के हिसाब से दुल्हन को लगभग 11 दिन से लेकर सवा साल तक पहनना होता है। हांलाकि आज कल दुल्हनें ज्यादा से ज्यादा 40 दिनों तक ही इसे पहनती हैं। चूड़ा, शादी शुदा होने का प्रतीक है। साथ ही यह प्रजनन और समृद्धि का संकेत भी होता है। यह पति की सलामती से भी जुड़ा होता है।
कलीरे की सेरेमनी
चूड़े के फंक्शन में ही पंजाबी दुल्हन अपनी चूडियों में कलीरे बांधती है। जो कलीरे की सेरेमनी ठीक चूड़ा सेरेमनी के बाद होती है। एक बार जब कलीरे दुल्हन की चूडियों के साथ बांध दी जाती है, तब उसे अपने हाथों को अपनी अविवाहित सहेलियों के सिर पर झटकना होता है। फिर कलीरा जिसके सिर पर भी गिरता है, ऐसा कहा जाता है कि शादी का अगला नंबर उसी का होता है।
शादी में पेस्टल लहंगा पहनेंगी परिणीति
कुछ रिपोर्ट्स के मुताबिक परिणीति चोपड़ा शादी में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ पेस्टल लहंगे पहनेंगी। सगाई पर भी परिणीति में मनीष मल्होत्रा का डिजाइन किया हुआ अनारकली ड्रेस पहना था।
इस होटल में होगी परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी
परिणीति चोपड़ा और राघव चड्ढा की शादी से पहले भी यह रस्म बहुत धूमधाम के साथ मनाई जाएगी। इसके लिए उदयपुर का द लीला पैलेस होटल फाइनल किया गया है। ये होटल दुनिया के टॉप 3 होटल में शामिल है। द लीला पैलेस होटल झील के किनारे बसा हुआ है इसके चारों तरफ से आपको पिछोला झील और अरावली की पहाड़ियां नजर आती है। बताया जाता है कि यह लग्जरी होटल 3585 स्क्वायर फीट में फैला हुआ है।



Click it and Unblock the Notifications
