Latest Updates
-
DHT: क्या है डायरेक्ट हेयर ट्रांसप्लांटेशन? जानें बालों की रिग्रोथ के लिए कितनी कारगर है यह तकनीक -
Captain Smit Machchhar: कैप्टन 'स्मित मच्छर' के सरनेम का क्या है मतलब? जानें इसके पीछे की दिलचस्प कहानी -
नुसरत भरूचा की रीढ़ की हड्डी में हुआ फ्रैक्चर, एयरलिफ्ट कर बाली से लाई गईं मुंबई, वीडियो देख फैंस हुए परेशान -
Jitiya Vrat 2026: जितिया व्रत में पानी पी सकते हैं या नहीं? जानें जरूरी नियम और पारण का समय -
Jitiya Vrat Katha: जितिया (जीवित्पुत्रिका) व्रत में जरूर करें इस कथा का पाठ, पूरे साल सुरक्षित रहेगी संतान -
Jitiya Vrat 2026 Wishes: संतान की लंबी उम्र...जितिया व्रत के अवसर पर अपनों को भेजें ये खास शुभकामना संदेश -
Lal Bahadur Shastri Jayanti 2026: क्या आप जानते हैं लाल बहादुर शास्त्री का असली नाम? जानें 10 रोचक तथ्य -
Gandhi Jayanti 2026: गांधी जी को 'बापू' क्यों कहा जाता है? जानें किसने दी थी 'महात्मा' की उपाधि -
Gandhi Jayanti Wishes 2026: हाथ में लाठी थी...गांधी जयंती पर अपनों को ये खास मैसेज भेजकर दें शुभकामनाएं -
Gandhi Jayanti 2026 Essay, Speech: गांधी जयंती पर ऐसे करें भाषण और निबंध की तैयारी, मिलेगा इनाम
Paris Olympics 2024: मिलिए ओलंपिक के 'गोल्डन कपल' लॉरा और जेसन केनी से? इनकी लवस्टोरी है बहुत दिलचस्प
Paris Olympics 2024: 26 जुलाई से 11 अगस्त तक होने वाले 2024 पेरिस ओलंपिक शुरुआत हो रही है। जिसमें अलग-अलग देशों के करीब 10,000 से अधिक खिलाड़ी हिस्सा लेंगे। इस टूर्नामेंट में कई एथलीट पदक जीतने के लिए जी-तोड़ मेहनत करते हुए नजर आएंगे।
लेकिन आज हम आपको एक ऐसे कपल के बारे में बताएंगे, जिन्होंने मिलकर 12 गोल्ड मेडल जीते हैं। आइए आपको इस गोल्डन कपल से मिलवाते हैं और इनकी लवस्टोरी के बारे में भी बताते हैं।

कौन है यह कपल?
ये गोल्डन कपल है इंग्लैंड के पूर्व दिग्गज ट्रैक साइकिल चालक जेसन केनी और उनकी वाइफ लौरा केनी। इस कपल ने मिलकर इंग्लैंड के लिए कुल 15 मेडल जीते हैं, जिसमें से 12 गोल्ड हैं। जे
जेसन केनी ने ओलंपिक में साइकिलिंग के लिए कुल 9 मेडल जीते हैं, जिसमें से 7 गोल्ड मेडल शामिल हैं। जबकि उनकी वाइफ लौरा केनी एक पूर्व ब्रिटिश साइकलिस्ट रह चुकी हैं। लौरा ने ओलंपिक में कुल 6 मेडल जीते हैं, जिसमें 5 गोल्ड मेडल शामिल हैं। ऐसे इस कपल ने मिलकर अपने देश के लिए कुल 15 मेडल जीते हैं, जिसमें से 12 गोल्ड शामिल हैं।
ऐसे शुरू हुई थी लवस्टोरी
जेसन केनी ने बताया था कि डेटिंग के दिनों में वह दोनों एक दूसरे के साथ घंटों साइकलिंग किया करते थे। वह साइकिल पर कहीं से कहीं निकल जाया करते थे। वहीं लौरा ने बताया था कि दोनों की पहली मुलाकात अच्छी नहीं रही थी क्योंकि जेसन का ध्यान कॉफी पर ज्यादा थी।
लेकिन बाद में दोनों धीरे-धीरे दोस्त बनें। जेसन फ्रांसिस और लौरा की निजी जिंदगी 2012 के लंदन ओलंपिक में तब चर्चा में आई थी, जब दोनों वॉलीबॉल कोर्ट के पीछे एक-दूसरे को किस करते हुए नजर आए थे। वहीं, फुटबॉल के दिग्गज डेविड बेकहम भी पास बैठे थे। 2016 में रियो ओलंपिक के बाद दोनों ने शादी कर ली। अब इस कपल का एक बेटा है।



Click it and Unblock the Notifications
